Published on 29/03/2026 07:43 AM
Stock in Focus: सोमवार को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो केएनआर कंस्ट्रक्शंस के शेयरों पर खास नजर रहेगी। इसकी वजह ये है कि कंपनी को NHAI (नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से ₹1734 करोड़ का हाइब्रिड एन्यूटी मोड प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट का असर शेयरों की चाल पर भी दिख सकता है। अभी की बात करें तो शुक्रवार 27 मार्च 2026 को कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में बीएसई पर यह 4.94% की गिरावट के साथ ₹109.70 के भाव (KNR Constructions Share Price) पर बंद हुआ था। प्रोजेक्ट की बात करें तो यह तेलंगाना में है और इसमें कंपनी को NH(O) के तहत हाइब्रिड एन्युटी मोड (HAM) में हैदराबाद-पणजी सेक्शन में गुडेबेलूर से महबूबनगर तक NH-167 पर 80 किमी का चार लेन बनाना है। कंपनी ने इसके बारे में 28 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी थी।
शुक्रवार को मार्केट के हाल की बात करें तो ईरान-अमेरिका की लड़ाई में बिकवाली का भारी दबाव रहा जिसमें घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स टूट गए। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) शुक्रवार को 2-2 से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए।
KNR Constructions की कैसी है कारोबारी सेहत?
केएनआर कंस्ट्रक्शंस के लिए चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 कुछ खास नहीं रही और अहम मोर्चे पर यह फीकी रही। दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 58.7% गिरकर ₹102.8 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी ₹848 करोड़ से 12.4% घटकर ₹743.2 करोड़ रह गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर दिसंबर 2025 तिमाही में 34.8% गिरकर ₹166.7 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 30.1% से कम होकर 22.4% पर आ गया।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
केएनआर कंस्ट्रक्शंस के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 24 अप्रैल 2025 को बीएसई पर यह ₹247.65 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से 11 ही महीने में यह 56.17% टूटकर 27 मार्च 2026 को ₹108.55 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
Investment Mantra : इस बाजार में हाइब्रिड फंड्स कितना बेहतर,फोकस्ड फंड्स में बनता है पैसा या बढ़ता है जोखिम?
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।