News Image
Money Control

Stock in Focus: ₹100 करोड़ की बड़ी राहत, अब इस स्टॉक में तेज हलचल की गुंजाइश

Published on 15/03/2026 02:01 PM

Stock in Focus: पब्लिक सेक्टर की शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) को बड़ी राहत मिली है जिसका असर सोमवार को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो इसके शेयरों की चाल पर दिख सकता है। कंपनी को यह राहत टैक्स से जुड़े एक मामले में मिली है जिसके तहत ₹160.37 करोड़ की जीएसटी डिमांड अब घटकर महज ₹60.07 करोड़ रह गई। ₹100 करोड़ की यह राहत शेयरों पर क्या असर डालेगा, इसका पता तो जब स्टॉक मार्केट खुलेगा, तब पता चलेगा। अभी की बात करें तो शुक्रवार 13 मार्च को ढहते मार्केट में बीएसई पर यह 4.67% की गिरावट के साथ ₹238.90 (Shipping Corporation Share Price) पर बंद हुआ था।

Shipping Corporation को लेकर क्या है पूरा मामला?

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार 13 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया कि इसे मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स (अपील-6) से ₹60.07 करोड़ का रिवाइज्ड जीएसटी डिमांड मिला है। इसमें ₹29.09 करोड़ के टैक्स कंपोनेंट के साथ-साथ ब्याज और पेनाल्टी भी शामिल है। जीएसटी डिमांड में यह रिविजन कंपनी के अपील पर आई है जिसे डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स के ₹160.37 करोड़ के डिमांड के खिलाफ फाइल किया गया था। इसमें ₹77.66 करोड़ के टैक्स कंपोनेंट के साथ-साथ ब्याज और पेनाल्टी शामिल थी। यह डिमांड इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और जीएसटीआर-2ए फाइलिंग्स के मैच नहीं होने के चलते बनी है।

अब जब टैक्स डिमांड में रिविजन हुआ है तो फिलहाल कंपनी आदेश को रिव्यू कर रही है और इसके खिलाफ अपील के लिए सभी संभावनाओं पर विचार कर रही है। कंपनी का मानना है कि उसका पक्ष काफी मजबूत है। कंपनी ने इस मामले का खुलासा 29 अगस्त 2024 को किया था।

कैसी है सेहत?

शिपिंग कॉरपोरेशन के लिए चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही कुछ मोर्चों पर धमाकेदार रही। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा दोगुने से अधिक और टैंकर सेगमेंट में ऑपरेटिंग प्रॉफिट करीब पांच गुना की रफ्तार से बढ़ा। टैंकर सेगमेंट में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 34% की रफ्तार से बढ़कर ₹1097 करोड़ पर पहुंच गया तो ऑपरेटिंग प्रॉफिट 389% की रफ्तार से बढ़ा। ऑफशोर और बल्क कैरियर सेगमेंट्स के प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार दिखा। हालांकि लिनियर बिजनेस ने रेवेन्यू और प्रॉफिटेबिलिटी, दोनों मोर्चे पर धमाकेदार रही।

अब शेयरों की बात करें तो शिपिंग कॉरपोरेशन के शेयरों ने कम समय में ही निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को बीएसई पर यह ₹143.05 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 10 ही महीने में यह 95.98% उछलकर पिछले महीने 12 फरवरी 2026 को ₹280.35 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

नहीं थम रही FPI की सेलिंग, मार्च के पहले 15 दिनों में भारतीय शेयरों से निकाले ₹52704 करोड़

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।