Published on 29/01/2026 12:04 PM
Hindustan Copper Share Price: हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में आज एक बार जोरदार खरीदारी का रुझान दिखा और यह करीब 18% उछल पड़ा। लगातार चार कारोबारी दिनों में यह 40% उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसके कारोबार में यह तेजी ऐसे समय में आई है जब कॉपर और चांदी के भाव रॉकेट बने हुए हैं जो हिंदुस्तान जिंक के कारोबार का मुख्य हिस्सा है। कॉपर और चांदी की रिकॉर्ड चमक पर हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 17.75% उछलकर ₹745.00 पर पहुंच गए जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल यह 16.33% की बढ़त के साथ ₹736.05 पर है।
Hindustan Zinc के लिए 13 साल बाद की बेस्ट जनवरी
हिंदुस्तान जिंक के शेयरों की ताबड़तोड़ तेजी ने निवेशकों पर फटाफट पैसे बरसाए हैं और महज दो महीने में ही निवेशकों का पैसा डबल हो चुका है। इस महीने की बात करें तो आज के इंट्रा-डे हाई के हिसाब से जनवरी में अब तक यह करीब 44% ऊपर चढ़ चुका है जोकि 13 साल में इसके शेयरों के लिए सबसे बेहतरीन जनवरी है। इससे पहले वर्ष 2012 की जनवरी में हिंदुस्तान जिंक के शेयर 67% ऊपर चढ़े थे। पिछले महीने दिसंबर में यह 59% मजबूत हुआ था। दिसंबर 2025 तिमाही में इसके शेयर 57% मजबूत हुए थे जिसमें से अधिकतर तेजी तो सिर्फ दिसंबर महीने में आई थी।
एक साल में कैसी रही हिंदुस्तान जिंक के शेयरों की सेहत?
हिंदुस्तान जिंक के शेयरों ने निवेशकों की फटाफट जोरदार कमाई कराई है। पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को यह ₹183.90 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 9 ही महीने में 305.11% चढ़कर आज 29 जनवरी 2026 को ₹745.00 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ चार्ट पर हिंदुस्तान दिंक के शेयर ओवरबॉट टेरिटरी में पहुंच गया और इसका RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 78 हो गया। आरएसआई के 70 से ऊपर होने का मतलब होता है कि शेयर ओवरबॉट टेरिटरी में पहुंच चुका है।
रिटेल निवेशकों की बड़ रही हिस्सेदारी
हिंदुस्तान कॉपर में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ रही है। बीएसई पर मौजूद कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से ₹2 लाख तक के निवेश वाले रिटेल शेयरहोल्डर्स की संख्या सितंबर 2025 तिमाही के आखिरी में हिंदुस्तान कॉपर में 6.28 लाख थी जोकि तेजी से बढ़कर दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में 8.31 लाख पर पहुंच गई। इस दौरान खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी कंपनी में 14.55% से बढ़कर 15.53% पर पहुंच गई।
Budget 2026 Market Risk: इन तीन मोर्चे पर चूके तो, बजट के बाद शेयर मार्केट में मच जाएगा हाहाकार
KRM Ayurveda IPO Listing: 27% प्रीमियम पर शुरू ₹135 के शेयरों का सफर, नई एंट्री से पहले चेक करें कारोबारी डिटेल्स
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।