News Image
Money Control

Stock in News: ₹632 करोड़ डाले इस कंपनी में SBI MF ने, फटाक ने 10% उछल पड़ा शेयर

Published on 18/03/2026 10:09 AM

Stock in News: होम और ब्यूटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली ऑनलाइन मार्केटप्लेस अर्बन कंपनी के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने ₹632 करोड़ की ब्लॉक डील के जरिए शेयरों की खरीदारी की तो इसकी चमक बढ़ गई। एसबीआई म्यूचुअल फंड के पास पहले से ही कंपनी के शेयर थे। अब कंपनी ने अपनी हिस्सेदारी और बढ़ाई तो निवेशकों ने इसे पॉजिटिव तौर पर लिया और धड़ाधड़ खरीदारी करने लगे। इस कारण शेयर रॉकेट बन गए जिसका कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया तो भाव कुछ नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 13.29% की बढ़त के साथ ₹124.45 (Urban Company Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 13.34% उछलकर ₹124.50 तक पहुंच गया था।

Urban Company में कितनी होल्डिंग है SBI Mutual Fund की?

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अर्बन कंपनी के ₹632.2 करोड़ के शेयर खरीदे जो कंपनी की करीब 4% आउटस्टैंडिंग इक्विटी के बराबर है। 31 दिसंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक एसबीआई म्यूचुअल फंड के पास पहले से ही इस कंपनी में 1.89% हिस्सेदारी थी। बता दें कि मंगलवार को अर्बन कंपनी के शेयरों की बड़ी ब्ल़ॉक डील हुई थी जिसमें तीन एंटिटीज ने कंपनी के करीब 4.6% आउटस्टैंडिंग इक्विटी की बिक्री की थी।

इसके मौजूदा शेयरहोल्डर्स DF International II Fund, और वेलिंगटन हैडले हार्बर ने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी तो एबीजी कैपिटल ने दिसंबर के आखिरी में 1.36% हिस्सेदारी में से 1.2% हिस्सेदारी यानी 1.74 करोड़ शेयर बेच दिए। अर्बन कंपनी के शेयरों में ब्लॉक डील ऐसे समय में हुई, जब मंगलवार को इसके छह महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन समाप्त हुआ जिसके तहत नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक इसके 94.09 करोड़ शेयर यानी 66% आउटस्टैंडिंग इक्विटी ट्रेडिंग के लिए फ्री हो गए।

अब तक कैसा रहा Urban Company के शेयरों का सफर?

अर्बन कंपनी के ₹1,900.24 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10-12 सितंबर 2025 तक खुला था। इसके ₹103.00 के भाव पर जारी शेयर पिछले साल 17 सितंबर को घरेलू मार्केट में करीब 57% प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद उछलकर यह 22 सितंबर 2025 को ₹201.00 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक 95% से अधिक मुनाफे में पहुंच गए।

हालांकि अर्बन कंपनी के आईपीओ निवेशकों को तगड़ा शॉक तब लगा, जब शेयरों की तेजी थम गई और कुछ ही महीने बाद यह आईपीओ प्राइस के भी नीचे आ गया। प्रॉफिटेबिलिटी से जु़ड़ी चिंता और नए इंस्टाहेल्प सर्विस में बढ़ते निवेश ने शेयरों पर दबाव बनाया। रिकॉर्ड हाई से यह 6 ही महीने में 52.06% टूटकर इस महीने की शुरुआत में 2 मार्च 2026 को ₹96.35 के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 108.98 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए थे और ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई थी।

Apsis Aerocom IPO Listing: ₹153 पर लिस्ट ₹110 का शेयर, नई एंट्री से पहले चेक करें कारोबारी सेहत

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।