News Image
Money Control

Stock Market Crash: सेंसेक्स 2500 अंक फिसला, Nifty 775 प्वाइंट्स क्रैश, तीन दिन की तेजी पर लगा ब्रेक

Published on 19/03/2026 04:47 PM

Stock Market Crash: शेयर बाजार में 19 मार्च को कोहराम मच गया। सुबह में बाजार कमजोरी के साथ खुले। फिर, बिकवाली दबाव से गिरावट बढ़ती गई। इससे तीन दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल है। 18 मार्च को ईरान के ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर इजरायल के हमले के बाद क्रूड में तेजी आई। इससे 18 मार्च को अमेरिकी बाजार भी गिरकर बंद हुए। इसका असर 19 मार्च को भारत सहित एशियाई बाजारों पर देखने को मिला।

3:12 बजे Sensex 3.29 फीसदी यानी 2,527 अंक गिरकर 74,153 पर कारोबार कर रहा था। Nifty 3.32 फीसदी यानी 790अंक क्रैश कर 22,984 पर चल रहा था। हालांकि, बाजार बंद होने से पहले गिरावट में हल्की कमी आई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 3.26 फीसदी यानी 2496 अकं गिरकर 74,207 पर बंद हुआ। निफ्टी 3.26 फीसदी यानी 775 प्वाइंट्स टूटकर 23,002 पर क्लोज हुआ। बाजार में चढ़ने वाले सिर्फ 921 शेयर थे, जबकि गिरने वाले शेयरों की संख्या 2,923 थी। 122 शेयरों की कीमतों में बदलाव देखने को नहीं मिला।

निफ्टी के सभी 16 बड़े सूचकांक लाल निशान में चल रहे थे। फाइनेंशियल और बैंकिंग स्टॉक्स में तो करीब 3-3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। इसका असर प्रमुख सूचकांकों पर पड़ा। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांकों में 2-2 फीसदी की गिरावट आई। इससे पता चलता है कि छोटे-बड़े सभी शेयरों पर बिकवाली का काफी दबाव था।

निफ्टी के ज्यादा गिरने वाले शेयरों में HDFC Bank, Eternal और Shriram Finance शामिल थे। इनमें करीब 5 फीसदी तक गिरावट दिखी। ONGC, Reliance Industries और Coal India चढ़ने वाले शेयर थे। इनमें 2 फीसदी तक की तेजी दिखी। Share Market की गिरावट ने निवेशकों को डराया है। तीन दिन तेजी के बाद अचानक आई गिरावट से ऐसा लगता है कि बाजार पर दबाव बना हुआ है।

इन वजहों से मार्केट में आई बड़ी गिरावट:

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 3.77 फीसदी का उछाल आया। इससे कीमतें 111.4 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। जियोजित इनवेस्टमेंट्स के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा, "ब्रेंट क्रूड का 11 डॉलर पर जाना भारत जैसे ऑयल और गैस के इपोर्टर के लिए खराब खबर है। अगर क्रूड 110 डॉलर के ऊपर बना रहता है तो इसका भारत पर खराब असर पड़ेगा।"

कमजोर विदेशी संकेत

18 मार्च को अमेरिकी बाजारों में गिरावट आई थी। इसका असर 19 मार्च को भारत सहित एशियाई बाजारों पर देखने को मिला। साऊथ कोरिया का कोस्पी, जापान के निक्केई और शंघाई एसएसई कंपोजिट में गिरावट देखने को मिली।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। इससे बाजार पर दबाव बढ़ गया। इसका असर रुपये पर भी पड़ा है। डॉलर के मुकाबले रुपये में बड़ी कमजोरी आई है।

यह भी पढ़ें: Nifty के छह स्टॉक्स में 9% तक की गिरावट, आए एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, आपको लगा झटका?

एचडीएफसी बैंक में गिरावट

19 मार्च को बाजार खुलते ही एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। इसकी वजह बैंक के पार्ट टाइम चैयरमैन अतनु चक्रवर्ती का इस्तीफा है। उन्होंने 18 मार्च को पद से इस्तीफा दिया। इसका असर 19 मार्च को उसके शेयरों पर देखने को मिला। एचडीएफसी बैंक के शेयर काफी वेटेज निफ्टी 50 और बैंक निफ्टी में है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।