News Image
Money Control

Stock Market Holiday: आज की तरह कल बुधवार 4 मार्च को बंद होगा शेयर मार्केट? क्या होली की मिलेगी 2 दिन छुट्टी

Published on 03/03/2026 04:13 PM

Stock Market Holiday of Holi: देश के कई हिस्सों में कल 4 मार्च को होली मनाई जा रही है। रंग, गुलाल और छुट्टी का माहौल है। ऐसे में निवेशकों के मन में एक बड़ा सवाल है कि क्या शेयर बाजार भी बंद रहेगा? शेयर बाजार आज 3 मार्च मंगलवार को होली के कारण बंद था। अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो पहले शेयर बाजार की हॉलिडे लिस्ट जान लीजिए।

क्या 4 मार्च को बंद होगा शेयर बाजार?

दरअसल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पहले से घोषित हॉलिडे कैलेंडर के आधार पर चलते हैं। इस साल होली की ट्रेडिंग छुट्टी 3 मार्च, मंगलवार को रखी गई थी। यानी 4 मार्च बुधवार को शेयर बाजार बंद नहीं है। कल इक्विटी, डेरिवेटिव और करेंसी सेगमेंट में सामान्य रूप से कारोबार होगा।

आज 3 मार्च को बंद रह शेयर बाजार

हालांकि होली की तारीख को लेकर अलग-अलग राज्यों में भ्रम रहा, लेकिन एक्सचेंज ने 3 मार्च को ही आधिकारिक तौर पर बंद रखा गया। इसलिए कल निवेशक बाजार में शेयर खरीद और बेच सकेंगे।

मार्च में कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

अब आगे की छुट्टियों पर नजर डालें तो मार्च में 26 मार्च को श्रीराम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण बाजार बंद रहेगा। अप्रैल में 3 अप्रैल गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती को ट्रेडिंग नहीं होगी। मई में 1 मई और 28 मई, जून में 26 जून को भी बाजार बंद रहेगा। पूरे साल 2026 में कुल 15 ट्रेडिंग हॉलिडे तय हैं।

इस बीच बाजार में हलचल तेज है। सोमवार को बाजार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। निफ्टी दबाव में रहा और ऑटो, रियल्टी व एनर्जी शेयरों में ज्यादा कमजोरी दिखी। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी फिसले। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से निवेशकों की चिंता बढ़ी है। जानकारों का कहना है कि निफ्टी 24,600 के स्तर के करीब है। अगर यह स्तर टूटता है तो गिरावट और गहरी हो सकती है।

Gold-Silver ETF: मैंने गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में निवेश किया था? इसे बेचने पर हुए मुनाफे पर कितना टैक्स लगेगा?हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।