News Image
Money Control

Stock Market Holiday: होली पर 3 या 4 मार्च कब बंद होगा शेयर बाजार? BSE-NSE ने जारी की लिस्ट

Published on 27/02/2026 06:04 PM

Stock Market Holiday: होली 2026 की सही तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा कन्फ्यूजन बना हुआ है। द्रिक पंचांग के अनुसार 2 मार्च 2026 को होलिका दहन होगा। वहीं 3 मार्च को चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। इसी वजह से कई लोग उलझन में हैं कि रंगों वाली होली 3 मार्च को होगी या 4 मार्च को। इस भ्रम के कारण निवेशक भी सोच में हैं कि शेयर बाजार की छुट्टी किस दिन रहेगी।

इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए निवेशकों को BSE और NSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ट्रेड हॉलिडे लिस्ट देखनी चाहिए। BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध 2026 की छुट्टियों की सूची के अनुसार होली के मौके पर 3 मार्च 2026, मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। यानी इस दिन BSE और NSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी।

BSE के अनुसार 3 मार्च को इक्विटी सेगमेंट और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा करेंसी डेरिवेटिव, NDS-RST और ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट में भी कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि कमोडिटी डेरिवेटिव और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कारोबार बंद रहेगा। इन सेगमेंट में शाम की ट्रेडिंग 5 बजे से दोबारा शुरू होगी और रात 11:55 बजे तक चलेगी। इससे पहले जनवरी 2026 में शेयर बाजार 15 जनवरी को MCGM चुनाव और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण बंद रहा था। होली 3 मार्च को 2026 का तीसरा स्टॉक मार्केट का हॉलिडे रहेगा।

Platinum Price Today: प्लैटिनम में आज भी रही तेजी, जानिये 27 फरवरी की कीमतहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।