Published on 30/03/2026 08:39 PM
Stock Market Holidays: शेयर बाजार मंगलवार (31 मार्च) को श्री महावीर जयंती के मौके पर बंद रहेंगे। इससे इस हफ्ते ट्रेडिंग के दिन कम हो जाएंगे। निवेशकों के लिए यह हफ्ता छोटा रहने वाला है, क्योंकि बीच में एक और छुट्टी भी पड़ रही है।
इस हफ्ते दो दिन बंद रहेगा बाजार
इस हफ्ते 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण भी बाजार बंद रहेगा। ऐसे में वीकेंड के साथ मिलाकर निवेशकों को लंबा ब्रेक मिलेगा और ट्रेडिंग के मौके कम हो जाएंगे।
आगे कब-कब बंद रहेगा बाजार
गुड फ्राइडे के बाद अगली छुट्टी 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर होगी। इसके बाद 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद के दिन भी बाजार बंद रहेगा।
यानी आने वाले महीनों में भी बाजार में कई छुट्टियां रहने वाली हैं, जिनका असर ट्रेडिंग पर पड़ेगा।
2026 में शेयर बाजार की पूरी छुट्टियों की सूची
दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग होगी
8 नवंबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन के कारण बाजार में छुट्टी रहेगी, लेकिन यह दिन रविवार को पड़ रहा है। इस दिन परंपरा के अनुसार मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। इसकी टाइमिंग एक्सचेंज बाद में बताएंगे।
MCX पर क्या रहेगा असर
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में श्री महावीर जयंती के दिन सुबह का सत्र (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक) बंद रहेगा। हालांकि, शाम का सत्र (शाम 5 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक) सामान्य रूप से चालू रहेगा।
Stock in Focus: 6 महीने में 55% गिरा स्टॉक, अब सरकारी कंपनी से मिले ₹283 करोड़ के ऑर्डरहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।