News Image
Money Control

Stock Market: इस सरकारी कंपनी ने ना केवल डूबाया निवेशकों का पैसा, बल्कि की समय की बर्बादी, कहीं आप भी तो नहीं है फंसे

Published on 19/12/2025 04:05 PM

रेवेन्यू ने किया निराश

अब दिक्कत की बात यह कि सालों से चल रहा है कि लैंड बैंक का मोनेटाइजेशन होगा । बिकवाली होगी और बड़ा पैसा आएगा। लेकिन एक बार अगर रेवेन्यू का ट्रेड देखें तो किसी भी साल किसी भी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू रही ही नहीं। वित्त वर्ष 2025 में 2 करोड़ रुपये की रेवेन्यू रही जबकि FY24 में रेवेन्यू 52 लाख रुपये और FY23 में 91 लाख रुपये रेवेन्यू रही थी।

ई-ऑक्शन के लिए नहीं मिली कोई बोली

इस साल अक्तूबर में कंपनी ने अपने बयान में कहा था कि पुणे में बोपखेल के एक लैंड बैंक का ई-ऑक्शन करेंगे लेकिन हैरानी के बात यह है कि कंपनी के ई-ऑक्शन के लिए कोई बोली नहीं आई। एक भी बिड ना मिलने के कारण निवेशकों का सेटीमेंट और भी ज्यादा खराब हुआ।

शेयर का परफॉर्मेंस

1 हफ्ते में यह शेयर 2.97 फीसदी टूटा है जबकि 1 महीने में इसमें 7.27 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं 3 महीने में इसमें 23.44 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। जनवरी 2025 में अब तक स्टॉक ने 24.95 फीसदी की गिरावट दिखाई है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।