News Image
Money Control

Stock Market Live Update: बाजार में गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी 24850 के नीचे फिसला

Published on 12/06/2025 02:08 PM

Stock Market Live Update: वीकली एक्सपायरी के दिन 25150 के करीब निफ्टी में फ्लैट कारोबार कर रहा। बैंक निफ्टी भी एक छोटे दायरे में कामकाज कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सुस्ती का मूड देखने को मिला। इधर सुस्त बाजार में फार्मा शेयरों में रफ्तार देखने को मिल रही है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़ा। डिवीज एक से दो परसेंट चढ़े है। टोरंट और सन फार्मा, डिफेंस शेयरों में भी

Stock Market Live Update:CYIENT सब्सिडियरी Cyient Semiconductors ने MIPS के साथ करार किया

सब्सिडियरी Cyient Semiconductors ने MIPS के साथ करार किया है। RISC-V आधारित इंटेलीजेंट पावर सॉल्यूशंस के लिए करार किया है।

Stock Market Live Update: BSNL, MTNL और ITI की संपत्ति होगी ट्रांसफर

BSNL, MTNL और ITI की संपत्ति ट्रांसफर होगी। सूत्रों के मुताबिक आज कैबिनेट सचिव की बैठक में गाइडलाइन फाइनल होगी। दूसरे सरकारी विभागों को आसानी से संपत्ति ट्रांसफर होने का रास्ता साफ होगा। खबर के बाद MTNL और ITI 2 ऊपर कारोबार कर रहा।

Stock Market Live Update: महंगे क्रूड से फिसले OMCs

कच्चे तेल में उबाल से OMCs की सेहत नासाज हुई है। BPCL, IOC और HPCL तीन से 5% फिसले है। वहीं इंडिगो में भी दो परसेंट से ज्यादा फिसला है। हालांकि महंगे क्रूड से ONGC और OIL में अच्छी खरीदारी रही।

Stock Market Live Update:PSUs, रियल्टी, कैपिटल गुड्स में दबाव

सरकारी कंपनियों, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, ऑटो और FMCG में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रहा है। चारो इंडेक्स करीब एक परसेंट फिसले है। वहीं फार्मा और हेल्थ केयर शेयरों में खरीदारी रही। मैक्स हेल्थकेयर 2 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना ।

Stock Market Live Update: PAYTM पर यूबीएस की राय

यूबीएस ने पेटीएम पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसका टारगेट 1000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यूबीएस ने पेटीएम पर UPI लेनदेन पर MDR चार्ज लगाने का इरादा नहीं। इसमें देरी/कोई एम.डी.आर. नहीं होना पेटीएम के लिए भावनात्मक रूप से निगेटिव है। एम.डी.आर. या इंसेटिव्स से 1 बीपी नेट मार्जिन में वृद्धि होती है। इनमें से किसी एक के नहीं होने से वित्त वर्ष 26/27 में EBITDA में 10% से अधिक गिरावट का जोखिम है।

Stock Market Live Update: मई में वेजिटेबल ऑयल इंपोर्ट सालाना आधार पर 15.3 लाख टन से घटकर 11.9लाख टन पर रहा

मई में वेजिटेबल ऑयल इंपोर्ट सालाना आधार पर 15.3 लाख टन से घटकर 11.9लाख टन पर रहा। मई में क्रूड पाम ऑयल इंपोर्ट 5.32 लाख टन से घटकर 5.05 लाख टन पर रहा। मई में सनफ्लावर ऑयल इंपोर्ट 4.10 लाख टन से घटकर 1.83 लाख टन पर पहुंचा है। मई में खाद्य तेल इंपोर्ट 15 लाख टन से घटकर 11.8 लाख टन पर पहुंचा है।

Stock Market Live Update: TATA COMMUNICATION पर सीएलएसए की राय

सीएलएसए ने टाटा कम्यूनिकेशंस पर राय देते हुए कहा कि FY28 में डेटा सेगमेंट से 19,500 करोड़ रेवेन्यू बढ़ सकता है। कंपनी की वित्त वर्ष 28 तक डेटा रेवेन्यू को 19,500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 28,000 करोड़ रुपये करने की इच्छा है। मैनेजमेंट का लक्ष्य EBITDA मार्जिन 23-25% और RoCE गाइडेंस 25% करना है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 2100 रुपये तय किया है।

Stock Market Live Update:Sterlite Technologies का शेयर 15% चढ़ा

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार 12 जून को 15% की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। क्योंकि इसके ग्लोबल सर्विसेज बिजनेस (विभाजित वर्टिकल) ने दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के साथ मिलकर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ समझौता किया है।कंसोर्टियम ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारतनेट मिडिल-माइल नेटवर्क के लिए बीएसएनएल से 2,631.14 करोड़ रुपये का अनुबंध हासिल किया है।

Stock Market Live Update: बैकों पर एचएसबीसी की राय

बैंकों पर राय देते हुए विदेशी ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने कहा कि रेपो रेट कट के बाद NIM तेजी से सामान्य हो सकता है। डिपॉजिट रेट कट से निजी बैंकों की डिपॉजिट लागत 24-60bp घटेगी। एक साल में सरकारी बैंकों की डिपॉजिट लागत 11-24bp घटेगी। छोटे और मिड साइज बैंक को NIM में ज्यादा फायदा हो सकता है। NIM में सरकारी बैंकों से ज्यादा बड़े बैंकों को फायदा हो सकता है।

Stock Market Live Update:सरकार ने चांदी का बेस इंपोर्ट प्राइस बढ़ाया

सरकार ने चांदी का बेस इंपोर्ट प्राइस बढ़ाया है। चांदी का बेस इंपोर्ट प्राइस $1,080/kg से बढ़ाकर $1,189/kg किया है।

Stock Market Live Update: LIFE INSURANCE पर मॉर्गन स्टैनली की राय

मॉर्गन स्टैनली ने लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि निजी कंपनियों के इंडिविजुअल APE से इंडिविजुअल न्यू SA ग्रोथ बेहतर देखने को मिल रही है। सालाना आधार पर मई में SBI Life ने 68% की ग्रोथ दर्ज की है। SBI Life को नए रिटेल प्रोटेक्शन प्रोडक्ट की लॉन्च से फायदा हुआ है। वहीं सालाना आधार पर IPru Life का मई में इंडिविजुअल न्यू SA ग्रोथ 19% रही। जबकि सालाना आधार पर HDFC Life की मई में इंडिविजुअल न्यू SA ग्रोथ 14% रही।

Stock Market Live Update: सोने में तेजी से गोल्डलोन वाले शेयर चमके

सोने में तेजी से गोल्ड लोन वाले शेयर चमके है। मणप्पुरम फाइनेंस करीब ढ़ाई परसेंट चढ़कर वायदा के टॉप गेनर में शामिल हुआ। उधर मुथुट फाइनेंस भी 2 परसेंट मजबूत हुआ। दोनों शेयर LIFE HIGH पर भी पहुंचे है।

Stock Market Live Update: SHAKTI PUMPS को MEDA से LoA मिला

SHAKTI PUMPS को 115 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। MEDA से `115 Cr का ऑर्डर मिला है। Maharashtra Energy Dept Agency (MEDA) से LoA मिला। 4500 ऑफ ग्रिड सोलर फोटोवोल्टिक वाटर पंपिंग सिस्टम के लिए ऑर्डर मिला है।

Stock Market Live Update: REAL ESTATE पर जेफरीज की राय

इसके साथ ही रियल एस्टेट सेक्टर पर जेफरीज ने कहा कि FY26 में प्री-सेल्स सालाना आधार पर 5ppt बढ़कर 20%+ होने की संभावना है। Q1 में बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च के चलते गाइडेंस पर भरोसा बढ़ा है। मिड/अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए रेट कट एक राहत की बात है। सेल्स ग्रोथ से रियल एस्टेट कंपनियों की री-रेटिंग की संभावना है। ब्रोकरेज ने कहा कि इस सेक्टर में उन्हे DLF, Godrej Properties, Lodha के शेयर पसंद हैं।

Stock Market Live Update: फार्मा शेयरों में अच्छी तेजी

सुस्त बाजार में फार्मा शेयरों में रफ्तार देखने को मिल रही है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़ा। डिवीज एक से दो परसेंट चढ़े है। टोरंट और सन फार्मा, डिफेंस शेयरों में भी थोड़ी खरीदारी रही, लेकिन IT और ऑटो शेयरों में आज मुनाफावसूली देखने को मिली

Stock Market Live Update:3.5 करोड़ शेयरों में हुआ सौदा, एशियन पेंट्स के शेयरों में 3% की बढ़त

भारत की सबसे बड़ी पेंट्स निर्माता कंपनी एशियन पेंट्स लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार 12 जून को बड़े पैमाने पर कारोबार के बाद 3% तक की बढ़ोतरी हुई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्री-ओपन ब्लॉक विंडो में ASIAN PAINTS में 3.5 करोड़ शेयरों में सौदा हुआ। शेयरों का आदान-प्रदान औसतन ₹2,201 प्रति शेयर की कीमत पर हुआ, जिससे कुल लेनदेन मूल्य ₹7,703 करोड़ हो गया। ब्लॉक डील में कंपनी की कुल बकाया इक्विटी का 3.64% हिस्सा हाथ बदल गया।

Stock Market LIVE Updates: डॉक्टर रेड्डीज पर नोमुरा की राय

नोमुरा ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है और टार्गेट 1,575 रुपये निर्धारित किया। मैनेंजमेंट ने ग्रोथ और मुनाफे के 4 लीवर्स के बारे में बताया है। gRevlimid से आगे बढ़कर ग्रोथ और मुनाफे का रोडमैप दिया। बेस बिजनेस में ग्रोथ दिख सकती है। Semaglutide में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है। कंपनी अभी भी $2–2.5 Bn की खरीद सौदे कर सकता है। हालांकि नए सौदों पर कंपनी वैल्युएशन को लेकर सतर्क रहेगी। मैनेंजमेंट खर्चों में करीब 500 Bps की कटौती कर सकता है। करीब 25% EBITDA मार्जिन सुनिश्चित करने के लिए खर्चों में कटौती होगी।

Stock Market LIVE Updates: सेंसेक्स की चाल सपाट, निफ्टी 24100 के ऊपर खुला

बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है। सेसेंक्स 53.52 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 82,567.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 23.40 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 25,165.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेसेंक्स 125.65 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 82,640.79 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 23.10 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 25,164.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 56,000-56,200 (10 DEMA)पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 55,750-55,800 (20 DEMA) परहै। 56,200 तक की हर गिरावट को खरीदें, स्टॉपलस 56,000 पर लगाए। पहला रजिस्टेंस 56,700-56,800 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 57,000-57,100 पर है। 56,800 रिजेक्ट हुआ तो बेचें, स्टॉपलॉस 57,000 पर लगाए।

Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 24,950-25,050 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 25,800-25,850 (पिछला रजिस्टेंस) पर है। खरीदारी का जोन 25,050-25,100 परहै इसके लिए 24,950 पर है। पहला रजिस्टेंस 25,200-25,250 (ऑप्शन जोन) पर है। 25,250 के ऊपर 25,400 तक काई रजिस्टेंस नहीं पर है। 25,200-25,250 रिजेक्ट हुआ तो बेचें, SL: 25,275 पर लगाए।

Stock Market Live Update: एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार की राय

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी आज पूरे दिन काफी अस्थिर रहा और अंत में सपाट बंद हुआ। हालांकि, कुल मिलाकर मार्केट सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है। निफ्टी ब्रेकआउट पॉइंट से ऊपर बना हुआ है, यह एक अच्छा संकेत है। इसके अलावा, एक गोल्डन क्रॉसओवर बना हुआ है। ये भी तेजी कायम रहने का संकेत है। इस समय किसी भी गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। निफ्टी के लिए 24,850 पर अहम सपोर्ट है। जब तक इंडेक्स इस स्तर से ऊपर बना रहता है, तब तक पॉजिटिव रुझान बने रहने की संभावना है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी 25,350 की ओर बढ़ता दिख सकता है।

Global Market Cues: अमेरिका में महंगाई में राहत

अमेरिका की CPI लगातार चौथे महीने अनुमानों से कम बढ़ी है। महीने दर महीने आधार पर मई में CPI 0.2% अनुमान के मुकाबले 0.1% बढ़ी। सालाना आधार पर CPI 2.8% अनुमान के मुकाबले 2.4% बढ़ी। कंपनियों ने अभी तक बढ़े हुए टैरिफ की लागत कंज्यूमर पर नहीं डाली । फिच न कहा अगर टैरिफ और बढा तो कंपनियों दाम बढ़ाएंगी।

Global Market Cues: एशियाई बाजारों की चाल

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY फ्लैट कामकाज कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 38,154.77 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.30 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.59 फीसदी गिरकर 22,334.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 24,210.30 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 3,399.83 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update: US-चीन में बनी बात

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील हुई। राष्ट्रपति ट्रंप, शी जिनपिंग की मंजूरी का इंतजार है। दोनों के साइन के बाद डील लागू हो जाएगी। चीन से आने वाले सामान पर 55% टैरिफ लगेगा। US से जाने वाले सामान पर चीन 10% टैरिफ लगाएगा। चीन रेयर अर्थ मैग्नेट्स की सप्लाई जारी रखेगा। US यूनिवर्सिटीज में चीनी स्टूडेंट्स अब पढ़ पाएंगे।

Stock Market Live Update: :क्रूड एडिबल ऑयल पर आधी हुई कस्टम ड्यूटी

FMCG शेयरों पर आज नजर रहेगी। सरकार ने इम्पोर्टेड क्रूड एडिबल ऑयल पर ड्यूटी घटाई है। बेसिक कस्टम ड्यूटी 20% से घटाकर 10% की गई है।

Stock Market Live Update: मई रिटेल महंगाई दर के आज आएंगे आंकड़े

मई रिटेल महंगाई दर के आज आंकड़े आएंगे। अप्रैल के बाद मई में भी महंगाई में नरमी संभव है। CPI महंगाई की दर 3% रह सकती है

Stock Market Live Update: EU से FTA पर बातचीत में तेजी

यूरोपीयन यूनियन के साथ जल्द से जल्द फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की कोशिश है। उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कार्बन टैक्स के ऊपर यूरोप के साथ अलग अलग विकल्पों पर बातचीत जारी है।

Stock Market Live Update: $70/bbl के करीब पहुंचा क्रूड

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से क्रूड में 4% से ज्यादा का उछाल आया। भाव 70 डॉलर तक चढ़कर दो महीने की ऊंचाई पर पहुंचा। वहीं अमेरिका में रिटेल महंगाई आंकड़ों के बाद कॉमेक्स पर सोना भी करीब डेढ़ परसेंट चढ़ा है।

Stock Market Live Update: ग्लोबल बाजार से कैसे मिल रहे है संकेत

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है। FIIs के नेट शॉर्ट  थोड़े कम हुए।  गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा।  एशिया भी MIXED है। वहीं उम्मीद से बेहतर रिटेल महंगाई आंकड़ों के बाद अमेरिका में ऊपरी स्तरों से  हल्की मुनाफावसूली दिखी।  नैस्डैक करीब 100 प्वाइंट फिसला। इस बीच अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील  फाइनल हुई। अमेरिका को रेयर अर्थ मटेरियल्स और फुल मैग्नेट्स सप्लाई चीन करेगा। बदले में अमेरिकी यूनविर्सिटी में चीनी छात्रों को  एंट्री मिलेगी। हालांकि डील पर अभी दस्तखत नहीं हुए हैं।

Stock Market Live Update:11 जून को कैसी रही थी भारतीय बाजार की चाल

पिछले कारोबारी सत्र में सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद, 11 जून को तेजड़िए फिर एक्टिव दिखे। इसके चलते निफ्टी को 15 अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार इंट्राडे में 25,200 के स्तर को पार करने में मदद मिली। लेकिन ऊपरी स्तरों से दबाव आने के चलते निफ्टी यह बढ़त बरकरार रखने में विफल रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 123.42 अंक या 0.15 फीसदी बढ़कर 82,515.14 पर और निफ्टी 37.15 अंक या 0.15 फीसदी बढ़कर 25,141.40 पर बंद हुआ।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।