Published on 15/07/2025 07:33 AM
Stock Market Live Update: भारतीय बाजारों के लिए आज मिले-जुले संकेत मिल रहा है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली बढ़ी है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहे है। एशिया भी MIXED कामकाज कर रहा है। वहीं अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिली। नैस्डैक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। युक्रेन युद्ध से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस पर नए टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है और कहा-
Stock Market Live Update: प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय
प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि आज भारतीय शेयर बाजारों में निराशा का माहौल बना रहा। निफ्टी ने सप्ताह की शुरुआत सुस्ती के साथ की और अपनी गिरावट को बढ़ाते हुए 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को छू लिया। अंतिम कारोबारी घंटे में आई तेज रिकवरी ने सूचकांक को अपनी गिरावट कम करने में मदद की और यह 67.55 अंकों की गिरावट के साथ 25,082.30 पर बंद हुआ। आईटी को छोड़कर,दूसरे सभी सेक्टरों ने बढ़त के साथ कारोबार का अंत किया। आज रियल्टी और मीडिया में सबसे ज्यादा तेजी रही। छोटे-मझोले शेयरों में खरीदारी का रुझान देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.70 फीसदी और 1.02 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और उन्होंने फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। डेली चार्ट पर,निफ्टी ने एक बियरिश कैंडल बनाई है। लेकिन आरएसआई में एक हिडेन बुलिश डाइवर्जेंस, 50 DMA के सपोर्ट के साथ ट्रेंड में बदलाव का संकेत भी दे रहा है। 24,970-25,000 का जोन एक मजबूत सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा। जबकि ऊपर की ओर निफ्टी के लिए 25,325 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।
Stock Market Live Update: टाटा टेक के नतीजे अनुमान से कमजोर
पहली तिमाही में अनुमान से टाटा टेक के नतीजे कमजोर रहे। मुनाफा 10% घटकर 170 करोड़ रुपये पर रहा। constant currency रेवेन्यू भी 5 परसेंट घटा है। वहीं मार्जिन पर भी दबाव दिखा। हालांकि कंपनी ने दूसरी तिमाही में रिकवरी की जताई उम्मीद है।
Stock Market Live Update:अनुमान के करीब HCL टेक के Q1 नतीजे
पहली तिमाही में अनुमान के करीब HCL टेक के नतीजे रहे। मुनाफे में 10 परसेंट से ज्यादा की कमी आई। डॉलर रेवेन्यू और मार्जिन पर भी दबाव दिखा, लेकिन FY26 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस की निचली रेंज 2% से बढ़ाकर 3% की है।
Stock Market Live Update: जनवरी 2019 के निचले स्तर पर रिटेल महंगाई
जून के दौरान देश में रिटेल महंगाई की रफ्तार 2.10% तक घटकर जनवरी 2019 के निचले स्तर पर पहुंची। सब्जियों और दालों की कीमतों में तेज गिरावट का असर
दिखा।
Stock Market Live Update: कल किन कंपनियों के Q1 नतीजे
कल Geojit Financial Services, GM Breweries, HDB Financial Services, HDFC Life Insurance, Himadri Speciality Chemical, ICICI Lombard, ICICI Prudential Life, Just Dial, Bank of Maharashtra और Swaraj Engines समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी होंगे।
Stock Market Live Update: 14 जुलाई को कैसी रही थी बाजार की चाल
भारतीय इक्विटी इंडेक्स 14 जुलाई को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ और निफ्टी 25,100 से नीचे आ गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 247.01 अंक या 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 82,253.46 पर और निफ्टी 67.55 अंक या 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 25,082.30 पर बंद हुआ।
Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है आज के लिए ग्लोबल संकेत
भारतीय बाजारों के लिए आज मिले-जुले संकेत मिल रहा है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली बढ़ी है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहे है। एशिया भी MIXED कामकाज कर रहा है। वहीं अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिली। नैस्डैक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। युक्रेन युद्ध से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस पर नए टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है और कहा- 50 दिनों में जंग रोके रूस वरना और कड़े टैरिफ लगाएंगे। रूस से सामान खरीदने वालों पर भी एक्शन होगा।
Stock Market Live Update:यूक्रेन जंग पर रूस को ट्रंप की चेतावनी
युक्रेन युद्ध से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस पर नए टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है और कहा- 50 दिनों में जंग रोके रूस वरना और कड़े टैरिफ लगाएंगे। रूस से सामान खरीदने वालों पर भी एक्शन होगा।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।