Published on 07/10/2025 07:43 AM
Stock Market Live Update:निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजारों के लिए मिले जुले संकेत देखने को मिले। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज करता नजर आया। FIIs की कैश में बिकवाली बेहद कम रही, लेकिन वायदा में शॉर्ट्स बढ़ाए। जापान के निक्केई में दूसरे दिन अच्छी तेजी दिखा रहा है। वहीं अमेरिका में नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स नए शिखर पर बंद हुए। इस बीच सोने चांदी में लगातार तेजी
Stock Market Live Update:कोल इंडिया का क्रिटिकल मिनरल पर करार
क्रिटकल मिनरल माइनिंग के क्षेत्र में कोल इंडिया का बड़ा कदम रखा। कंपनी ने छत्तीसगढ़ सरकार की कंपनी CMDC के साथ करार किया है।
Stock Market Live Update:BANK OF INDIA के अच्छे Q2 अपडेट
BANK OF INDIA ने अच्छे Q2 अपडेट पेश किए। घरेलू डिपॉजिट में साढ़े 8 परसेंट तो GROSS ADVANCES में करीब 15% का उछाल आया। उधर मेट्रोपॉलिस हेल्थकेयर के भी Q2 अपडेट मजबूत रहा और आय में 23% की ग्रोथ दर्ज की है।
Stock Market Live Update:आज कहां होनी चाहिए नजर
अब मंगलवार का कारोबारी दिन अहम रहेगा, जो NSE कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी भी है। मंगलवार के सेशन में बाकी बिजनेस अपडेट पर प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी। Trent के बिजनेस अपडेट पर निवेशकों की व्यापक प्रतिक्रिया आ सकती है, क्योंकि यह बंद होने से कुछ मिनट पहले आया था। स्टॉक दिन के हाई से 4% गिर गया। Bank of India और अन्य शेयरों के अपडेट पर भी रिस्पॉन्स देखने को मिलेगा।
Stock Market Live Update:ओपेक+ के उत्पादन में बढ़ोतरी और आपूर्ति की अधिकता की आशंका के बीच तेल की कीमतें स्थिर रहीं
मंगलवार को तेल की कीमतें स्थिर रहीं, लेकिन कमजोर वैश्विक मांग और आपूर्ति की अधिकता की संभावना के कारण ओपेक+ के उत्पादन में अनुमान से कम बढ़ोतरी की धारणा कमज़ोर पड़ गई। ब्रेंट क्रूड वायदा 1 सेंट या 0.02% बढ़कर 65.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 61.69 डॉलर प्रति बैरल पर अपरिवर्तित रहा। दोनों कॉन्ट्रैक्ट पिछले सत्र में 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।
Stock Market Live Update:एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर की राय
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि निफ्टी एक अहम रेजिस्टेंस जोन के पास खुला और एक बार फिर 25,000 के स्तर को पार करने के लिए संघर्ष करता रहा। नीचे की ओर निफ्टी के लिए 24,900-24,800 की रेंज में मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। नई पुट पोजीशन के साथ इंडेक्स फिलहाल काफी हद तक रेंज बाउंड बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि 25,000 से ऊपर की मजबूत चाल निफ्टी को 25,150-25,350 तक ले जा सकती है, जबकि 24,750 से नीचे की गिरावट शॉर्ट टर्म में मुनाफावसूली बढ़ा सकती है।
Stock Market Live Update:06 अक्टूबर को कैसी रही थी बाजार की चाल
भारतीय इक्विटी इंडेक्स 6 अक्टूबर को मजबूत रुख के साथ बंद हुए । निफ्टी 25,000 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा । कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 582.95 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 81,790.12 पर और निफ्टी 183.40 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 25,077.65 पर बंद हुआ।
Stock Market Live Update: निफ्टी बैंक की मजबूती
निफ्टी बैंक लगातार पांचवें दिन बढ़त पर रहा। इसने अपनी पूरी गिरावट को रिट्रेस किया और सोमवार को नया स्विंग हाई 56,161 बनाया। पिछले पांच ट्रेडिंग सत्रों में बैंकिंग इंडेक्स ने लगभग 1,800 प्वॉइंट की बढ़त दर्ज की। यह स्तर अब अपसाइड के लिए महत्वपूर्ण बन गया है, जुलाई 31 के हाई 56,406 को देखने से पहले।
इंडेक्स अब सभी मुख्य मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है, और 9-EMA के 50-EMA पर बुलिश क्रॉसओवर ने अपसाइड में और गति दी है। ऑवर्सली सुपर ट्रेंड इंडिकेटर (hourly Super trend indicator) 55,700 के आसपास स्थित है, जो इंडेक्स के लिए महत्वपूर्ण ट्रेलिंग सपोर्ट स्तर है। अगला रेजिस्टेंस स्तर 56,350–56,500 के आसपास है, जबकि सपोर्ट 55,700 और उसके बाद 55,600 पर देखा जा रहा है।
Stock Market Live Update: सोना 3960 डॉलर के पार निकला
सोने चांदी में लगातार तेजी का दौर जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 3960 डॉलर के पार निकला , तो MCX पर भी दाम 1 लाख 20 हजार के पार निकले है। चांदी भी 1 लाख 48 हजार के करीब पहुंचा है। अमेरिका में शटडाउन लंबा खिंचने की आशंका और अक्टूबर में दरें घटने की उम्मीद से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
Stock Market Live Update: आज कैसे हैं ग्लोबल संकेत
निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजारों के लिए मिले जुले संकेत देखने को मिले। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज करता नजर आया। FIIs की कैश में बिकवाली बेहद कम रही, लेकिन वायदा में शॉर्ट्स बढ़ाए। जापान के निक्केई में दूसरे दिन अच्छी तेजी दिखा रहा है। वहीं अमेरिका में नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स नए शिखर पर बंद हुए।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।