News Image
Money Control

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, बढ़त के साथ खुल सकते है भारतीय बाजार

Published on 01/09/2025 07:54 AM

Stock Market Live Update:भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली हुई। हालांकि गिफ्ट निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है । एशिया में कमजोरी है।  शुक्रवार को अमेरिकी INDICES में भी  दबाव दिखा था। आज लेबर डे की वजह से अमेरिकी बाजारों में  छुट्टी रहेगी। इस बीच बाजार के सेंटिमेंट सुधारने वाली खबर आई है। ग्लोबल चुनौत

Stock Market Live Update: Roto Pumps ने सब्सिडियरी रोटो एनर्जी सिस्टम्स में डाले ₹4.90 करोड़

रोटो पंप्स ने राइट्स इश्यू के माध्यम से अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी, रोटो एनर्जी सिस्टम्स लिमिटेड (RESL) में ₹4.90 करोड़ का निवेश किया है। इस निवेश में ₹10 प्रति शेयर के भाव पर 49,00,000 पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयरों का आवंटन शामिल है। इस पूंजी निवेश का उद्देश्य RESL की अतिरिक्त फंडिंग की जरूरतों को पूरा करना है, जो "रोटो रुद्रा" ब्रांड के तहत सोलर पंप का निर्माण करती है।

Stock Market Live Update: रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजारों में नई डेरिवेटिव सीरीज की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मौजूदा करेक्शन का दौर जारी रहा। शुरुआती तेजी के बाद, निफ्टी कारोबारी सत्र के अधिकांश हिस्से में सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। पॉजिटिव संकेतों के अभाव में यह गिरावट सेंटीमेंट प्रेरित ही लग रही। लेकिन निफ्टी अब 24,250-24,350 के अहम सपोर्ट ज़ोन के करीब पहुंच रहा है। बैंकिंग इंडेक्स भी 200 डीईएमए के आसपास 53,600 पर स्थित अपने अहम सपोर्ट को छू चुका है। इसमें अब यहां से कुछ उछाल भी आ सकता है। हालांकि,ट्रेडरों और निवेशकों को सतर्कता बनाए रखना चाहिए और जोखिम मैनेजमेंट पर ज़्यादा ज़ोर देना चाहिए।

Stock Market Live Update: मोदी-जिनपिंग मुलाकात, हुई नई शुरूआत!

ट्रंप टैरिफ के बीच पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात हुई। व्यापार घाटा कम करने का है। निवेश बढ़ाने पर सहमति बनी। PM मोदी ने मीटिंग को फ्रूटफुल बताया। जिंगपिंग भी बोले हाथी और ड्रैगन के साथ आने का वक्त मिला। आज मोदी की रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक होगी।

Stock Market Live Update: अमेरिका की एक फेडरल कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को अवैध बताया

अमेरिका की एक फेडरल कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को अवैध बताया। कोर्ट कहा ट्रंप ने State Of Emergency कानून का दुरुपयोग किया। हालांकि ट्रंप प्रशासन के पास सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए 14 अक्टूबर तक का वक्त दिया। तब तक मौजूदा टैरिफ पर कोई रोक नहीं रहेगी।

Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है आज के लिए संकेत

भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली हुई। हालांकि गिफ्ट निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है । एशिया में कमजोरी है। शुक्रवार को अमेरिकी INDICES में भी दबाव दिखा था। आज लेबर डे की वजह से अमेरिकी बाजारों में छुट्टी रहेगी। इस बीच बाजार के सेंटिमेंट सुधारने वाली खबर आई है। ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद Q1 में देश की इकोनॉमी ने दम दिखाया। जून तिमाही में रप्तार 6.5% से बढ़कर 7.8% हुई। 5 तिमाहियों में सबसे ज्यादा ग्रोथ रही। एग्रीकल्चर ग्रोथ से सहारा मिला।

Stock Market Live Update: 29 अगस्त को कैसी रही थी बाजार की चाल

बाजार लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 271 प्वाइंट गिरकर 79,810 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 74 प्वाइंट गिरकर 24,427 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 165 प्वाइंट गिरकर 53,656 पर बंद हुआ। मिडकैप 320 प्वाइंट गिरकर 55,727 पर बंद हुआ।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।