News Image
Money Control

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत,मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

Published on 16/05/2025 07:59 AM

Stock Market Live Update: भारतीय बाजारों के लिए मिलेजुले संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 100 प्वॉइंट की तेजी आई। FIIs की कल कैश में 5000 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी रही, लेकिन एशिया में दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि कल अमेरिकी बाजार MIXED बंद हुए थे। डाओ में 300 अंकों का उछाल तो S&P में लगातार चौथे दिन मजबूती दिखी। इस बीच भारती एयरटेल में आज 8,500 करोड़ रुपए की ब्लॉ

Stock Market Live Update:सेबी के रडार पर यस बैंक-SMBC डील

MONEY CONTROL की एक्सक्लूसिव REPORT के मुताबिक सेबी के रडार पर यस बैंक-SMBC डील आई। यस बैंक के DISCLOSURES की जांच कर रही है।

Stock Market Live Update: भारती एयरटेल में आज बड़ी ब्लॉक डील संभव

भारती एयरटेल में आज 8,500 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव है । 1800 रुपए प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर करीब 4 करोड़ 75 लाख शेयर SINGTEL बेच सकता है। मौजूदा भाव से 3.6% डिस्काउंट पर ब्लॉक डील संभव है।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।