News Image
Money Control

Stock Market Live Update: ग्लोबल बाजार से मिल रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

Published on 25/09/2025 08:02 AM

Stock Market Live Update: भारतीय शेयर बाजार इस समय ग्लोबल फैक्टर्स और घरेलू दबाव के बीच तालमेल बनाने की कोशिश कर रहा है। सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली हुई। गिफ्ट निफ्टी हल्का नीचे फिसला है। वहीं गुरुवार को एशिया-बाजारों में गिरावट देखने को मिली रही है। वॉल स्ट्रीट पर लगातार दूसरे दिन टेक्नोल

Stock Market Live Update: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

अमेरिका में इन्वेंटरी गिरने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। करीब 3% चढ़कर ब्रेंट 69 डॉलर के पार निकला है। जियो पॉलिटिकल टेंशन से भी प्राइस को सपोर्ट मिल रहा है ।

Stock Market Live Update:कैसी है एशियाई बाजारों की चाल

गुरुवार को एशिया-बाजारों में गिरावट देखने को मिली रही है। वॉल स्ट्रीट पर लगातार दूसरे दिन टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली का असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा। खासकर Nvidia और Oracle जैसी कंपनियों पर दबाव दिखा। जापान, कोरिया और हांगकांग के बाजारों में हल्की तेजी-गिरावट रही, जबकि ताइवान और ऑस्ट्रेलिया में कमजोरी दर्ज की गई। इस बीच अमेरिकी फ्यूचर्स फ्लैट रहे क्योंकि निवेशक फेडरल रिजर्व की अगली नीति को लेकर बेरोजगारी के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

Stock Market Live Update:बुधवार को कैसी रही थी बाजार की चाल

सेंसेक्स- निफ्टी लगातार चौथे दिन गिरावट पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। वहीं रियल्टी, ऑटो, एनर्जी इंडेक्स गिरकर बंद हुए। IT, मेटल, बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। FMCG इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 386.47 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 81,715.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 105.80 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 25,056.90 के स्तर पर बंद हुआ।

टाटा मोटर्स, विप्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, जियो फाइनेंशियल, हीरो मोटोकॉर्प निफ्टी में सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में से एक रहें। जबकि एचयूएल, नेस्ले, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और पावर ग्रिड में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।

एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। जिसमें ऑटो, आईटी , मीडिया, मेटल ऑयल एंड गैस, रियल्टी शेयरों में बढ़त रही।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।