Published on 29/09/2025 09:06 AM
Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी से आज मजबूत ओपनिंग के संकेत मिल रहे है। करीब 130 प्वाइंट ऊपर कामकाज कर रहा, लेकिन इधर FIIs की कैश और वायदा दोनों में बड़ी बिकवाली रही। एशिया भी मिलाजुला कामकाज हो रहा है। डाओ फ्यूचर्स भी ऊपर नजर आ रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी INDICES में निचले स्तरों से अच्छी खरीदारी दिखी। इस बीच HUL के Q2 अपडेट्स कमजोर रहे। कंपनी ने फ्लैट ग्रोथ की बात कही
Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट चाल
प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई। सेंसेक्स 111.42 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 80,537.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 61.35 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 24,714.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा
Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
पहला रजिस्टेंस 54,600-54,700 (20 WEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 54,800-55,000 (ऑप्शन राइटर्स जोन) पर है। पहला सपोर्ट 53,800-54,100 (ऑप्शन राइटर्स जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 53,600-53,800 (हाल का डबल बॉटम ) पर है। बैंक निफ्टी पर आज Wait and watch रणनीति बेहतर होगी।
Stock Market Live Update: निफ्टी के लिए कौन-से लेवल अहम
Nifty छह दिनों की गिरावट के बाद अब सपोर्ट (support) के लिए निचले स्तरों की तरफ देख रहा है। शुक्रवार को 24,650 पर बंद हुआ, जो पहली डिफेंस लाइन है। इसके नीचे जाने पर क्रमशः 24,621 (5 सितंबर), 24,533 (3 सितंबर) और 24,404 (29 अगस्त) के निचले स्तर नजर आएंगे। ऊपर की तरफ, 24,800 पार करना पहला महत्वपूर्ण स्तर होगा, उसके बाद Nifty 25,000 के करीब जा सकता है।
Nifty Bank ने हाल की 1,000-पॉइंट रैली में काफी अहम योगदान दिया था। वह भी हालिया गिरावट में पिसा है। हाल की रैली में निफ्टी बैंक 55,700 तक गया था, लेकिन टिक नहीं पाया। अब यह 55,000 के नीचे है और 54,500 के मनोवैज्ञानिक सपोर्ट लेवल के पास है। अगर ओवरसोल्ड लेवल से उछाल आता है, तो 54,500 के ऊपर की ओर नजर रखनी होगी।
Stock Market Live Update:निफ्टी पर एक्सपर्ट की राय
LKP Securities के वत्सल भुवा के अनुसार, शुक्रवार को Nifty का 20 और 50-दिन का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) टूटना शॉर्ट टर्म के साथ-साथ ओवरऑल बाजार सेंटीमेंट में भी कमजोरी का संकेत देता है। उनका मानना है कि जब तक Nifty 25,000 के स्तर से नीचे रहेगा, बाजार का मूड बेयरिश ही बना रहेगा। नीचे की तरफ अगला महत्वपूर्ण स्तर 200-दिन का DEMA है, जो 24,400 के आसपास है।
Stock Market Live Update: RBI का पॉलिसी रेट से उम्मीदें
RBI बुधवार (1 अक्टूबर) को रेपो रेट पर नतीजों का ऐलान करेगा। बाजार अभी भी इस बात को लेकर बंटा हुआ है कि MPC को एक और कटौती करनी चाहिए या दरों को जस का तस रखना चाहिए। SBI रिसर्च का मानना है कि RBI के पास रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट कटौती की गुंजाइश रहेगी। हालांकि, कई अन्य एक्सपर्ट का अनुमान है कि GST सुधार और अमेरिकी टैरिफ के साथ रुपये में कमजोरी जैसे फैक्टर RBI को रेट कट से रोक सकते हैं।
Stock Market Live Update:Tata Capital IPO का प्राइस बैंड तय
नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) टाटा कैपिटल ने अपने पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है। यह 310-326 रुपये प्रति शेयर है। यह प्राइस कंपनी के हाल ही में आए राइट्स इश्यू के प्राइस से कम है। वहीं अनलिस्टेड मार्केट में प्राइस 735 रुपये से लगभग 55 प्रतिशत कम है। IPO का कुल साइज 15,511.87 करोड़ रुपये है। यह 6 अक्टूबर को खुलने वाला है। यह साल 2025 का सबसे बड़ा IPO रह सकता है।
Stock Market Live Update:ट्रस्टलाइन होल्डिंग्स की अरुणागिरी की बाजार पर राय
सितंबर तिमाही के नतीजों के पहले निवेशक साइडलाइन नजर आ रहे हैं। ट्रस्टलाइन होल्डिंग्स की फाउंडर और सीईओ एन अरुणागिरी का कहना है कि वित्त वर्ष 2027 से पहले अर्निंग्स में किसी खास सुधार की उम्मीद नहीं है। इसके चलते बेंचमार्क इंडेक्स "टाइम करेक्शन" के फेज में बने हुए हैं। ऐसी स्थिति में वैल्यूएशन थम जाते हैं और अर्निंग्स में सुधार का इंतज़ार करते हैं। बाजार इस समय उसी फेज में है।
Stock Market Live Update:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की राय
रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि ब्रांडेड दवाओं पर टैरिफ के ऐलान ने सेंटीमेंट खरीब कर दिया। इससे वीज़ा नीति में बदलावों को लेकर हाल ही में बनी चिंताएं और बढ़ गईं हैं। ग्लोबल कंपनियों से मिले कमजोर संकेतों ने आईटी शेयरों को और नीचे धकेल दिया। जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार निकासी और कमजोर रुपये ने दबाव को और बढ़ा दिया।
तकनीकी नजरिए से देखें तो पिछले दो सत्रों में हैवीवेट शेयरों में लगातार कमजोरी देखने को मिली है। इससे इंडेक्स की गिरावट और तेज हो गई है। निफ्टी अब 200 डीईएमए के पास अपने अहम सपोर्ट स्तर 24,400 के करीब पहुंच गया है। इस बीच, मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में भारी गिरावट ने बाजार सेंटीमेंट को और कमजोर कर दिया है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रुख अपनाने की सलाह होगी। फंडमेंटली मजबूत शेयरों पर फोकस करते हुए बहुत आक्रामक दांव लगाने से बचें।
Stock Market Live Update: 26 सितंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल
26 सितंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लगातार सातवें कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,700 के नीचे फिसल गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 733.22 अंक या 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,426.46 पर और निफ्टी 236.15 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,654.70 पर बंद हुआ।
Stock Market Live Update: शैलेश चंद्रा TATA MOTORS के नए MD, CEO होंगे
TATA MOTORS के ग्रुप CFO पी बी बालाजी ने इस्तीफा दिया। 17 नवंबर से UK में JLR Automotive के CEO का पदभार बालाजी संभालेंगे। वहीं कंपनी के नए MD, CEO शैलेश चंद्रा होगें।
Stock Market Live Update:SBI Securities के सुदीप शाह की राय
बैंक निफ्टी में पिछले हफ्ते 2% की गिरावट आई और यह 54,400 से नीचे बंद हुआ। हाल के उच्च स्तर 55,835 से यह 1,400 अंक गिरा. वीकली चार्ट पर निगेटिव संकेत मिल रहे हैं। 20, 50 और 100-दिन EMA नीचे की ओर मुड़े हैं। 53,800-53,700 (200-DEMA) महत्वपूर्ण सपोर्ट है, इसके नीचे 53,000 का स्तर आ सकता है। ऊपर की ओर 54,700-54,800 रेजिस्टेंस है।
Stock Market Live Update:BEL को सेना से `30,000 CR का ऑर्डर मिला
BEL का भारतीय सेना से 30,000 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला। एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम अनंत शस्त्र कंपनी सप्लाई करेगी।
Stock Market Live Update:HUL के Q2 अपडेट्स कमजोर रहे
HUL के Q2 अपडेट्स कमजोर रहे। कंपनी ने फ्लैट ग्रोथ की बात कही है। बिजनेस अपडेट के मुताबिक GST कट से बिक्री पर असर पड़ा। 22 सितंबर से ग्राहकों को टैक्स कटौती का फायदा देना शुरू किया ।
Stock Market Live Update:कैसे है आज के लिए ग्लोबल संकेत
गिफ्ट निफ्टी से आज मजबूत ओपनिंग के संकेत मिल रहे है। करीब 130 प्वाइंट ऊपर कामकाज कर रहा, लेकिन इधर FIIs की कैश और वायदा दोनों में बड़ी बिकवाली रही। एशिया भी मिलाजुला कामकाज हो रहा है। डाओ फ्यूचर्स भी ऊपर नजर आ रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी INDICES में निचले स्तरों से अच्छी खरीदारी दिखी।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।