Published on 23/10/2025 09:07 AM
Stock Market Live Update: ट्रंप के दोस्ती के पैगाम को बाजार का सलाम मिला। करीब 400 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा। आज ही NEW HIGH लगाने की तैयारी है। FIIs की कैश में लगातार पांचवे दिन खरीदारी रही। हालांकि एशियाई बाजार नरमी देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी INDICES में भी मुनाफावसूली दिखी। नैस्डैक सबसे ज्यादा 200 प्वाइंट फिसला। इस बीच दिवाली के मौके पर भारत-US रिश्तों में उम्मीदों
Stock Market Live Update: बाजार की रैली मिस की तो क्या करें?
अनुज सिंघल के मुताबिक अगर आपने भी बाजार की रैली मिस कर दी है तो आपको अब फैंसी एंट्री नहीं मिलेगी। बड़ा रिवॉर्ड उन्हें मिलेगा जिन्होंने कमजोर बाजार में हिम्मत दिखाई थी, लेकिन आप यहां से भी पैसा बना सकते हैं। बड़ै गैप-अप के बाद 25,850-25,950 तक की किसी भी गिरावट में खरीदारी करें। और थोड़ा लंबा नजरिया रखना होगा। IT, फार्मा और टैरिफ से जुड़े सेक्टर्स पर फोकस करिये। बैंक निफ्टी की जगह अब छोटे बैंकों पर फोकस करिये। हो सकता है कुछ पैसा HDFC, ICICI से निकल कर छोटे बैंको में आए। मगर इस बाजार में गलती से भी शॉर्ट करने की गलती ना करें।
Stock Market Live Update: निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
निफ्टी पर 26,250-26,300 पर इकलौता रजिस्टेंस( All time high) पर है। 26,300 के ऊपर 26,500 भी संभव है। लेकिन सवाल ये है कि खरीदारी कहां करें?अगर 26,050-26,150 मिले तो खरीदारी करें और 25,950 का एक स्टॉप लॉस लगा लें
Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त
प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 747.02 अंक यानी 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 85,154.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 188.60 अंकों की बढ़त के साथ 26,057.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।
Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में अब थोड़ी मुनाफावसूली के बारे में सोचें। HDFC बैंक और ICICI बैंक शायद थोड़ा कम चलें। अब तक हम बैंक निफ्टी पर ज्यादा पॉजिटिव थे। अब हम निफ्टी पर ज्यादा पॉजिटिव हैं। 59,000-59,500 में मुनाफा बुक करें ओर उसके बाद निचले स्तरों पर एंट्री की सोचें।
Stock Market Live Update:CPI और ट्रेड खबरों से पहले डॉलर में तेज़ी, येन में गिरावट
गुरुवार को डॉलर अपने प्रमुख समकक्ष मुद्राओं के मुकाबले मज़बूत हुआ क्योंकि व्यापारी शुक्रवार को अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति के आंकड़ों के विलंबित रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे थे, साथ ही वाशिंगटन और बीजिंग के बीच टैरिफ़ की धमकियों को भी झेल रहे थे।
येन डॉलर के मुकाबले एक हफ़्ते के निचले स्तर पर आ गया क्योंकि बाज़ार नए प्रधानमंत्री साने ताकाइची के बड़े प्रोत्साहन पैकेज के विवरण का इंतज़ार कर रहा था, जिसे व्यापक रूप से राजकोषीय और मौद्रिक ढील के पक्ष में माना जा रहा है।
बुधवार को ब्रिटिश आंकड़ों के बाद स्टर्लिंग दबाव में रहा, जिसमें दिखाया गया कि उपभोक्ता मुद्रास्फीति पिछले महीने 3.8% पर स्थिर रही, जो अर्थशास्त्रियों के इसके बढ़ने के अनुमानों को झुठलाती है।
अमेरिकी डॉलर सूचकांक, जो येन, स्टर्लिंग, यूरो और तीन अन्य समकक्ष मुद्राओं के मुकाबले मुद्रा को मापता है, 0050 GMT तक 0.05% बढ़कर 98.979 हो गया।
डॉलर 0.17% बढ़कर 152.21 येन पर पहुंच गया, और इससे पहले 14 अक्टूबर के बाद पहली बार 152.26 येन के स्तर को छुआ था।स्टर्लिंग 0.09% गिरकर $1.3345 पर आ गया। यूरो 0.06% गिरकर $1.1604 पर आ गया।
Stock Market Live Update:Ventura Securities के विनीत बोलिंजकर की राय
Ventura Securities के विनीत बोलिंजकर का कहना है कि मौजूदा स्तर से बाजार में ज्यादा गिरावट की आशंका नहीं है। उनका अनुमान है कि निफ्टी अगले संवत में 27,600 के स्तर तक जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस तेजी के पीछे मुख्य कारण घरेलू मांग से जुड़ी कमाई में सुधार, अमेरिका-भारत के बीच संभावित व्यापार समझौता, और सरकार की ओर से जारी वित्तीय और मौद्रिक समर्थन रहेंगे। इनमें ब्याज दरों में कटौती और सरकारी खर्च (Capex) बढ़ाना शामिल है।
Stock Market Live Update: LKP Securities के रूपक डे की राय
LKP Securities के रूपक डे ने कहा कि मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र के दौरान भी निफ्टी अपट्रेंड में बना रहा, हालांकि सीमित समय की वजह से कारोबार का दायरा छोटा रहा। उन्होंने कहा, 'बाजार का रुख फिलहाल बुल्स के पक्ष में है क्योंकि इंडेक्स अभी भी 21-दिन के EMA के ऊपर बना हुआ है।' उनका अनुमान है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी 26,000 से 26,200 के बीच जा सकता है, जबकि 25,700 का स्तर मजबूत सपोर्ट रहेगा।
Stock Market Live Update:भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 633 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
कंपनी को कोचीन शिपयार्ड से विभिन्न सेंसर, हथियार उपकरण, अग्नि नियंत्रण प्रणाली और संचार उपकरणों के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु 633 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
Stock Market Live Update:HUL, Colgate Palmolive, Laurus Labs समेत अन्य कंपनियां आज अपनी तिमाही आय घोषित करेंगी
हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोलगेट पामोलिव (इंडिया), लॉरस लैब्स, पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज, टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र), फैबटेक टेक्नोलॉजीज, जंबो बैग, आंध्रा सीमेंट्स, सागर सीमेंट्स, साउथ इंडिया पेपर मिल्स और वर्धमान टेक्सटाइल्स आज अपनी तिमाही आय घोषित करेंगी।
Stock Market Live Update:बायोकॉन बायोलॉजिक्स को Yesintek और Yesintek I.V. के लिए हेल्थ कनाडा से मंजूरी मिली
एक पूर्णतः एकीकृत वैश्विक बायोसिमिलर कंपनी और बायोकॉन की सहायक कंपनी, बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने घोषणा की है कि हेल्थ कनाडा ने यसइंटेक (उस्टेकिनुमाब इंजेक्शन) और यसइंटेक आई.वी. (इंजेक्शन के लिए उस्टेकिनुमाब, अंतःशिरा जलसेक के लिए घोल) के लिए अनुपालन सूचना (एनओसी) प्रदान की है, जो स्टेलारा (उस्टेकिनुमाब इंजेक्शन) और स्टेलारा आई.वी. (इंजेक्शन के लिए उस्टेकिनुमाब, अंतःशिरा जलसेक के लिए घोल) की बायोसिमिलर है।
यह मंजूरी 17 अक्टूबर को दी गई, जिससे अक्टूबर के मध्य में कनाडा में इसकी व्यावसायिक उपलब्धता का मार्ग प्रशस्त हुआ।
Stock Market Live Update:NCC ने IP/MPLS राउटर की आपूर्ति के लिए तेजस नेटवर्क्स का चयन किया
तेजस नेटवर्क्स ने भारतनेट चरण III परियोजना के तहत मध्य प्रदेश, दादरा नगर हवेली, दमन और दीव और उत्तराखंड पैकेजों के लिए अपने उद्योग-अग्रणी आईपी-एमपीएलएस राउटर और प्रबंधन प्रणाली की शिपिंग शुरू कर दी है।
तेजस, आईपी-एमपीएलएस तकनीक का उपयोग करके इन राज्यों में मौजूदा मिडिल-माइल ब्रॉडबैंड बुनियादी ढांचे को 30,841 ग्राम पंचायतों और 411 ब्लॉक स्थानों पर रैखिक से रिंग टोपोलॉजी में अपग्रेड करने के लिए एनसीसी के साथ साझेदारी कर रहा है।
Stock Market Live Update:आज फोकस में रहेगा टाटा मोटर्स का शेयर
आजटाटा मोटर्स का शेयर फोकस में रहेगा। नवरात्रि और दिवाली के फेस्टिव सीजन में कंपनी ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया। एक लाख से ज्यादा गाड़ियों की डिलीवरी की है। वहीं अगले साल जनवरी से Jaguar Land Rover का प्रोडक्शन फिर शुरू होगा । साइबर अटैक चलते सितंबर से उत्पादन परअसर पड़ा था।
Stock Market Live Update:बायबैक में हिस्सा नहीं लेंगे इंफोसिस के प्रोमोटर
इंफोसिस के प्रोमोटर्स ने शेयर बायबैक में हिस्सा नहीं लेने का इरादा जताया। प्रोमोटर्स के फैसले से शेयर होल्डर्स के लिए बायबैक रेश्यो बेहतर होने की उम्मीद है। कंपनी 1800 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 10 करोड़ शेयरों का बाय बैक कर रही है।
Stock Market Live Update:रूस पर US की सख्ती क्रूड में उछाल
यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर ट्रंप प्रशासन की नई पाबंदियों से कच्चे में 3 परसेंट उछाल आया। ब्रेंट 64 डॉलर के ऊपर निकला है। उधर इस हफ्ते अमेरिका में आने वाले महंगाई के आंकड़े से पहले गोल्ड में मुनाफावसूली देखने को मिली। अंतराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 6 परसेंट फिसला।
Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है आज के लिए संकेत
ट्रंप के दोस्ती के पैगाम को बाजार का सलाम मिला। करीब 400 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा। आज ही NEW HIGH लगाने की तैयारी है। FIIs की कैश में लगातार पांचवे दिन खरीदारी रही। हालांकि एशियाई बाजार नरमी देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी INDICES में भी मुनाफावसूली दिखी। नैस्डैक सबसे ज्यादा 200 प्वाइंट फिसला। इस बीच दिवाली के मौके पर भारत-US रिश्तों में उम्मीदों भरा उजाला देखने को मिला। ट्रंप ने PM मोदी को दी दिवाली की बधाई दी। PM मोदी को बताया महान नेता और अपना दोस्त। बोले दोनों देशों के बीच बेहतरीन ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है। PM मोदी बोले दो महान लोकतंत्र दुनिया को रोशनी दिखाएंगे।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।