News Image
Money Control

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त, फोकस में Cohance Life, Indosolar, Biocon, Dixon Tech

Published on 18/09/2025 09:08 AM

Stock Market Live Update: US FED ने ब्याज दरों में चौथाई परसेंट की कटौती की है। जेरॉम पॉवेल ने लेबर मार्केट दिक्कतों के चलते इस साल 2 और कटौती के संकेत दिए है। 2026 के आउटलुक को भी अपग्रेड किया है। दिसंबर 2024 के बाद पहली बार दरें घटी हैं । फेड के फैसले के बाद डाओ जोंस में 260 अंकों की तेजी आई। हालांकि नैस्डैक और S&P इंडेक्स 500 पर दबाव दिखा लेकिन US FUTURES में चौथाई परसेंट स

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 384.72 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 83,078.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 62.70 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 25,392.95 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

Stock Market Live Update: निफ्टी की स्ट्रैटेजी

अगला रजिस्टेंस 25,450-25,500 (ऑप्शंस और चार्ट आधारित) पर है जबकि 25,500 के ऊपर वक्त गुजारना जरूरी है। अगर 25,500 के ऊपर टिके तो 25,800-26,000 का रास्ता खुलेगा। लेकिन 25,450-25,500 पर नई एंट्री नहीं है। गैप-अप के बाद थोड़ा नीचे आने का इंतजार करें । अगर 25,300-25,350 का जोन मिले तो खरीदारी करें और 25,250 का एक सख्त स्टॉप लॉस लगाएं। 25,500 के ऊपर निकले तो कॉल्स के जरिये चेज करें।

Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर रणनीति

चार दिनों से बैंक निफ्टी ने खूबसूरत ट्रेड दिया है। हर दिन ये खरीदारी के जोन में आया और रफ्तार दिखाई। पहला रजिस्टेंस 55,800-56,000 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56,200-56,500 पर है । पहला सपोर्ट 55,000-55,200 पर जबकि बड़ा सपोर्ट 54,800-55,000 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 55,400-55,500 पर है इसके लिए स्टॉपलॉस 55,200 पर लगाए।

Stock Market Live Update:बोनान्ज़ा के रिसर्च एनालिस्ट वैभव विदवानी की राय

बोनान्ज़ा के रिसर्च एनालिस्ट वैभव विदवानी ने कहा कि यूएस फेड द्वारा आज ब्याज दरों में होने वाली संभावित कटौती को लेकर बनी उम्मीद ने बाजार में तेजी ट्रिगर की है। अलग-अलग सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो सरकारी बैंकों के इंडेक्स में जोरदार तेजी आई है। इसमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और एसबीआई के शेयरों में 2-4 फीसदी की बढ़त हुई।

विदवानी ने कहा कि बाजार सतर्कता के साथ तेजी का रुझान बनाए हुए है। बाजार का फोकस आगे आने वाले मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों और दूसरी तिमाही के कॉर्पोरेट अर्निंग्स पर है। निवेशकों की नजर अमेरिकी मॉनीटरी पॉलिसी और ट्रेड डील में होने वाली प्रगति पर बनी हुई है। कुल मिलाकर,बाजार में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। मजबूत घरेलू संकेतों और ग्लोबल मार्केट में सुधार से बाजार को सपोर्ट मिलता रहेगा । हालांकि कभी-कभार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Stock Market Live Update:Shree Digvijay Cement ने 26% हिस्सेदारी के लिए लाया ओपन ऑफर

Axis Capital, जो ओपन ऑफर के मैनेजर के तौर पर काम कर रही है, ने Shree Digvijay Cement Company Limited के 3,85,43,837 इक्विटी शेयरों तक के अधिग्रहण के लिए ओपन ऑफर की घोषणा की है, जो विस्तारित शेयर कैपिटल का 26 प्रतिशत है। यह ऑफर India Resurgence Fund - Scheme 1, India Resurgence Fund 2 – Scheme 2, और India Resurgence Fund 2 – Scheme 4 (सामूहिक रूप से "अधिग्रहणकर्ता") द्वारा किया गया है।

Stock Market Live Update:आनंद राठी 23 सितंबर को 745 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च करेगा

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स अगले हफ्ते 23 सितंबर को 745 करोड़ रुपये का अपना पहला सार्वजनिक निर्गम लॉन्च करने वाला है, जिसकी कीमत 393-414 रुपये प्रति शेयर तय की गई है।

Stock Market Live Update: रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की राय

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बुधवार को सुस्त कारोबारी सत्र के शुरुआत के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली जो सकारात्मक के साथ बाजार सतर्क रुख का संकेत। मजबूत शुरुआत के बाद,निफ्टी पूरे दिन एक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा और 25,330.25 के स्तर पर बंद हुआ। विभिन्न सेक्टरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सीमित दायरे में कारोबार के बावजूद, नीतिगत सुधारों और मज़बूत घरेलू निवेश को लेकर बनी उम्मीद के चलते बाजार को बल मिला। हालांकि, अमेरिकी फेड के फैसले से पहले विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और सतर्कता के रुख ने इस तेजी को सीमित कर दिया है। बैंकिंग शेयरों में तेजी और तमाम सेक्टरों खरीदारी से निफ्टी अब 25,500 के स्तर की ओर बढ़ रहा है। बाजार में "गिरावट पर खरीदारी" की रणनीति अपनाने की सलाह होगी। निफ्टी के लिए 25,050-25,150 के आसपास सपोर्ट दिख रहा है। ग्लोबल इवेंट्स के कारण बाजार में भारी वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है ऐसे में पोजीशन की साइज को हल्की रखने की उम्मीद है। जबकि वैश्विक घटनाओं के कारण उच्च अस्थिरता की संभावना को देखते हुए पोजीशन साइज़ को मध्यम बनाए रखें।

Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है आज के लिए संकेत

भारतीय बाजारों के लिए भी अच्छे संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश में बिकवाली लेकिन, इंडेक्स फ्यूचर्स में शॉर्ट कवरिंग कायम है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 60 प्वाइंट की तेजी आई। एशियाई बाजार भी मजबूत देखने को मिल रही है। जापान का बाजार निक्केई नए शिखर पर पहुंचा।

Global Market Cues:डाओ जोंस में 260 अंकों की तेजी आई

फेड के फैसले के बाद डाओ जोंस में 260 अंकों की तेजी आई। हालांकि नैस्डैक और S&P इंडेक्स 500 पर दबाव दिखा लेकिन US FUTURES में चौथाई परसेंट से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। वहीं गोल्ड में 3744 डॉलर के नए शिखर के बाद मुनाफावसूली आई।

Stock Market Live Update: US FED ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती

US FED ने ब्याज दरों में चौथाई परसेंट की कटौती की है। जेरॉम पॉवेल ने लेबर मार्केट दिक्कतों के चलते इस साल 2 और कटौती के संकेत दिए है। 2026 के आउटलुक को भी अपग्रेड किया है। दिसंबर 2024 के बाद पहली बार दरें घटी हैं। 11-1 मत से फेडरल ओपन मार्केट कमेटी ने अपनी बेंचमार्क ओवरनाइट लेंडिंग रेट को एक चौथाई प्रतिशत घटाकर 4%-4.25% कर दिया। नए गवर्नर स्टीफन मिरान ही अकेले थे, जिन्होंने इस कटौती के खिलाफ वोट दिया और आधा प्रतिशत कटौती की मांग की।

Stock Market Live Update:17 सितंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

17 सितंबर को बेंचमार्क इंडेक्स सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। निफ्टी 25,300 के ऊपर पहुंच गया । कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 313.02 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 82,693.71 पर और निफ्टी 91.15 अंक या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 25,330.25 पर पहुंच गया।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।