News Image
Money Control

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त, फोकस में Emcure Pharma, Zinka Logistics, WPIL

Published on 18/11/2025 09:06 AM

Stock Market Live Update: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजारों के लिए कमजोर संकेत मिल रहे है । गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव देखने को मिली। एशियाई बाजार भी कमजोर हुआ। कल US INDICES में तेज गिरावट दिखी। डाओ जोंस साढ़े 500 प्वाइंट से ज्यादा गिरा। S&P और नैस्डैक भी करीब एक परसेंट नीचे बंद हुए। इस बीच भारत और अमेरिका के बीच जल्द ट्रेड डील होने की उम्मीद की है। अमेरिकी राष्ट्रपति

Stock Market Live Update:दावोस इंटरनेशनल फंड ने एमर्जेंट इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के 72,961 शेयर बेचे

आईस्क्वायर ग्लोबल पीई फंड ने एमर्जेंट इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के 72,500 इक्विटी शेयर 491.2 रुपये प्रति शेयर की दर से 3.56 करोड़ रुपये में खरीदे, जबकि दावोस इंटरनेशनल फंड ने 72,961 शेयर उसी कीमत पर बेचे, जिनका मूल्य 3.58 करोड़ रुपये था। पिछले कारोबारी सत्र में, शेयर 4.99 प्रतिशत या 23.35 रुपये की बढ़त के साथ 491.20 रुपये पर बंद हुआ था।

शेयर ने क्रमशः 24 जुलाई, 2025 और 19 नवंबर, 2024 को 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 990.15 रुपये और 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर 128.75 रुपये को छुआ।वर्तमान में, यह शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से 50.39 प्रतिशत नीचे और अपने 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर से 281.51 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।

Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 168.89 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 85,076.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 59.10 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 26,062.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

Stock Market Live Update:प्रमोटर ने वनसोर्स स्पेशियलिटी फार्मा में हिस्सेदारी खरीदी

प्रवर्तक इकाई करुणा बिज़नेस सॉल्यूशंस एलएलपी ने अमांसा होल्डिंग्स से 1,735 रुपये प्रति शेयर की दर से 34.7 करोड़ रुपये में कंपनी के 2 लाख शेयर (0.17% हिस्सेदारी) खरीदे। सितंबर 2025 तक, अमांसा होल्डिंग्स के पास वनसोर्स स्पेशियलिटी फार्मा में 3.31% हिस्सेदारी थी।

Stock Market Live Update:HDFC Securities के नंदीश शाह की राय

HDFC Securities के नंदीश शाह ने कहा कि निफ्टी सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो हर टाइमफ्रेम पर मजबूती दिखाता है। उनका कहना है कि अगर निफ्टी 26,100 के ऊपर जाता है, तो यह नए ऑल-टाइम हाई 26,277 के ऊपर भी जा सकता है।

Stock Market Live Update: PAYTM में 1640 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील संभव

CNBC-आवाज़ एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक PAYTM में भी आज 1,640 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव है। SAIF फंड 2 परसेंट हिस्सेदारी बेचेगी। फ्लोर प्राइस 1281 रुपए प्रति शेयर है। उधर, EMCURE PHARMA में भी ब्लॉक डील के जरिए BAIN Capital 493 करोड़ रुपए के शेयर बेच सकता है ।

Stock Market Live Update:नुवोको विस्टास, अलजेब्रा एंडेवर में 100% हिस्सेदारी हासिल करेगी

कंपनी ने आज अलजेब्रा एंडेवर प्राइवेट लिमिटेड (वदराज एनर्जी (गुजरात) लिमिटेड की होल्डिंग कंपनी) की 100% प्रतिभूतियों के अधिग्रहण के लिए जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड, अल्फा अल्टरनेटिव्स होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और अलजेब्रा एंडेवर प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्रतिभूति खरीद समझौते पर हस्ताक्षर और निष्पादन किया है।

Stock Market Live Update:सोने में गिरावट जारी, इन कारणों से दिखा दबाव

मंगलवार को लगातार चौथे सत्र में सोने में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर में मजबूती और अगले महीने अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की कम संभावना के कारण यह गिरावट आई।सोना हाजिर 0.1% गिरकर 4,039.19 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.9% गिरकर 4,038.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

Stock Market Live Update: डिफेसिंव हुआ येन ,डॉलर में मजबूती

मंगलवार को एशियाई कारोबार के शुरुआती दौर में येन नौ महीने से ज़्यादा के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया, क्योंकि डॉलर को इस उम्मीद में कमी का फ़ायदा मिला कि फ़ेडरल रिज़र्व अगले महीने अपनी नीतिगत बैठक में ब्याज दरों में कटौती करेगा।

सितंबर के लिए विलंबित अमेरिकी पेरोल आंकड़े गुरुवार को जारी होने से पहले, अमेरिकी डॉलर येन के मुक़ाबले 0.1% बढ़कर 155.29 पर पहुंच गया, जो इस साल 4 फ़रवरी के बाद से जापानी मुद्रा का सबसे कमज़ोर स्तर है।

डॉलर सूचकांक, जो प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुक़ाबले अमेरिकी मुद्रा का माप है, पिछली बार 0.2% बढ़कर 99.545 पर था, जिसने चार दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़कर एक हफ़्ते के उच्चतम स्तर को पुनः प्राप्त कर लिया।

Stock Market Live Update:Centrum Broking के नीलेश जैन की राय

Centrum Broking के नीलेश जैन का कहना है कि मार्केट स्ट्रक्चर मजबूत बना हुआ है और यह नए रिकॉर्ड हाई का रास्ता खोल सकता है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए 26,100 और 26,280 पर रेजिस्टेंस है, जबकि सपोर्ट लगातार ऊपर खिसक रहा है। 21-DMA अब लगभग 25,790 पर है। उनका कहना है कि किसी भी ढंग की गिरावट को खरीदारी के मौके की तरह इस्तेमाल किया जाएगा।

Stock Market Live Update: HDFC Securities के नागराज शेट्टी की राय

HDFC Securities के नागराज शेट्टी के मुताबिक, अगर मौजूदा लेवल से निफ्टी मजबूती से ब्रेकआउट करता है, तो इंडेक्स निकट अवधि में 26,300-26,400 की ओर बढ़ सकता है। निफ्टी के लिए तात्कालिक सपोर्ट 25,900 पर है।

Stock Market Live Update: MPHASIS में 4626 Cr की ब्लॉक डील संभव

MPHASIS में आज बड़ी ब्लॉक डील संभव है। Blackstone Entity 4,626 करोड़ रुपए में साढ़े 9% हिस्सा बेच सकता है । 4.4% डिस्काउंट पर 2570 रुपए प्रति शेयर है ।

Stock Market Live Update: निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक ने हमारा पहला बड़ा लक्ष्य 59,000 हासिल किया। अब अगले बड़े लक्ष्य 59,500 और 60,000 हैं। एंट्री का बेस्ट जोन- 58,500-58,700 पर है। लॉन्ग सौदों का सख्त स्टॉपलॉस 58,200 पर लगाए। अभी के लिए निफ्टी बैंक में कोई बिकवाली का ट्रेड नहीं।

Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 25,900-25,950 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,800-25,850 पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 26,000-26,050 पर जबकि बड़ा रजिस्टेंस 26,100-26,150 र है। खरीदारी का जोन 25,900-25,950 पर है। पोजीशन जोड़ने का जोन 25,850-25,900 और लॉन्ग सौदों का सख्त SL: 25,750 पर है।

Stock Market Live Update: आज PHYSICSWALLAH की लिस्टिंग

आज PHYSICSWALLAH की लिस्टिंग होगी। 109 रुपए इश्यू प्राइस है। करीब पौने 2 गुना IPO भरा था । EMMVEE PHOTOVOLTAIC POWER भी आज एक्सचेंज पर DEBUT करेगा। 217 रुपए है इश्यू प्राइस है। सिर्फ 97 परसेंट सब्सक्राइब हुआ था

Stock Market Live Update:मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका की राय

मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि संभावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रिगर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि MOFSL कवरेज यूनिवर्स (330 से अधिक कंपनियां) ने Q2FY26 में सालाना आधार पर 12% की कमाई दर्ज की, जो अनुमान से बेहतर रही। इस वृद्धि को OMCs, टेलीकॉम, मेटल्स, टेक्नोलॉजी, NBFC लेंडिंग, सीमेंट और कैपिटल गुड्स ने आगे बढ़ाया।

खेमका ने कहा कि मिडकैप कंपनियों के उम्मीद से बेहतर नतीजों ने विकास की वापसी पर भरोसा मजबूत किया है। इससे आने वाले समय में अर्निंग अपग्रेड की संभावना दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर, खेमका का मानना है कि बेहतर अर्निंग मोमेंटम, मजबूत घरेलू आर्थिक संकेतक और स्थिर नीतिगत माहौल की बदौलत बाजार में तेजी का रुझान आगे भी जारी रह सकता है।

Stock Market Live Update: भारत-अमेरिका की ट्रेड डील जल्द होने की उम्मीद

भारत और अमेरिका के बीच जल्द ट्रेड डील होने की उम्मीद की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के Economic Adviser Kevin Hassett का बयान आया। दोनों देश ट्रेड डील पर पहुंचने के बेहद करीब है। वहीं भारत के कॉमर्स सचिव ने भी कहा दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। भारत से US में एक्सपोर्ट होने वाले करीब एक अरब डॉलर के एग्री एक्सपोर्ट पर टैरिफ नहीं लगेगा।

Stock Market Live Update: आज के लिए कैसे मिल रहे है संकेत

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजारों के लिए कमजोर संकेत मिल रहे है । गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव देखने को मिली। एशियाई बाजार भी कमजोर हुआ। कल US INDICES में तेज गिरावट दिखी। डाओ जोंस साढ़े 500 प्वाइंट से ज्यादा गिरा। S&P और नैस्डैक भी करीब एक परसेंट नीचे बंद हुए।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।