News Image
Money Control

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त, फोकस में Jindal Steel, PNC Infratech, Akzo Nobel

Published on 17/09/2025 09:06 AM

Stock Market Live Update: भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश और वायदा में दोनों में खरीदारी के साथ इंडेक्स में बड़ी शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है।  गिफ्ट में 50 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई।  एशियाई बाजारो में नरमी देखने को मिल रही है। वहीं ब्याज दरों पर फेड के फैसले से पहले US INDICES छोटी रेंज रहे। इधर ब्याज दरों पर US फेड का फैसला आज रात आएगा। 25 BPS र

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 124.41 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 82,505.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 49.50 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 25,288.60 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

Stock Market Live Update:Ganesh Consumer Products ने 306-322 रुपये प्रति प्राइस बैंड तय किया

कंपनी ने दिसंबर में सेबी के पास अपने आईपीओ के मसौदे दाखिल किए और 24-28 मार्च के दौरान उसकी टिप्पणियां प्राप्त कीं। गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के प्रस्तावित आईपीओ में 130 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करना और प्रमोटरों व निवेशकों द्वारा 1.24 करोड़ इक्विटी शेयरों की ओएफएस (ऑफिस) शामिल है।

Stock Market Live Update:फेड की ब्याज दरों में कटौती के फैसले का इंतज़ार करते हुए तेल की कीमतें स्थिर रहीं

बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतें स्थिर रहीं। पिछले सत्र में रूसी बंदरगाहों और रिफाइनरियों पर ड्रोन हमलों के कारण 1% से ज़्यादा की बढ़ोतरी के बाद, जबकि व्यापारी अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कर रहे थे। ब्रेंट क्रूड वायदा 1 सेंट गिरकर 68.46 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड वायदा भी 1 सेंट गिरकर 64.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Stock Market Live Update: पॉवेल की टिप्पणी, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों पर डॉलर में नरमी बरकरार

बुधवार को अमेरिकी डॉलर यूरो के मुकाबले चार साल के निचले स्तर और येन के मुकाबले एक महीने के निचले स्तर के आसपास रहा, क्योंकि व्यापारी सत्र के अंत में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में लगभग निश्चित कटौती की उम्मीद कर रहे थे।

यूरो 1.1858 डॉलर पर अस्थिर रहा, जो मंगलवार को छुए गए चार साल के उच्चतम स्तर 1.18785 डॉलर से थोड़ा नीचे था। स्टर्लिंग 1.3649 डॉलर पर स्थिर रहा, जो ढाई महीने के उच्चतम स्तर के आसपास मंडरा रहा था। डॉलर सूचकांक, जो छह अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा को मापता है, 96.686 पर था, जो जुलाई की शुरुआत के बाद से अपने सबसे निचले स्तर के आसपास था।

Stock Market Live Update:SAMCO Securities के धुपेश धमेजा की राय

निफ्टी बैंक इंडेक्स ने 55,000 की अहम रेजिस्टेंस को पार कर लिया है और लगातार दो हफ्तों से उच्चतर उच्च और निम्न स्तर बना रहा है। कॉल राइटिंग ऊंचे आउट-ऑफ-मनी स्ट्राइक्स में शिफ्ट हुई है, और नजदीकी पुट जोड़ने से तेजी की संभावना बढ़ी है। 56,000 स्ट्राइक पर 13.87 लाख कॉन्ट्रैक्ट का ओपन इंटरेस्ट इसे मजबूत रेजिस्टेंस बनाता है।

Stock Market Live Update:जियोजित फाइनेंशियल के वी के विजयकुमार की राय

टैरिफ के मुद्दों पर भारत और अमेरिका के बीच बातचीत जारी रहने से निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है। ट्रेड डील पर बात करने के लिए अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ब्रेंडन लिंच बातचीत के लिए नई दिल्ली में हैं। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि अगर हम 25 फीसदी अतिरक्त टैरिफ हटाने वाला कोई व्यापार समझौता कर लेते हैं, तो यह भारतीय बाजारों के लिए वाकई एक बड़ा पॉजिटिव हो सकता है।

Stock Market Live Update: 16 सितंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

16 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 594.95 अंक या 0.73 फीसदी बढ़कर 82,380.69 पर और निफ्टी 169.90 अंक या 0.68 फीसदी बढ़कर 25,239.10 पर बंद हुआ।एफएमसीजी को छोड़कर आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए

Stock Market Live Update: LKP Securities के रुपक डे की राय

निफ्टी ने डेली चार्ट पर डबल-बॉटम ब्रेकआउट दिया है और 21-EMA के ऊपर है। RSI के स्विंग हाई को पार करने से गति मजबूत है। निफ्टी के लिए सपोर्ट 25,000 पर और लक्ष्य 25,500 से ऊपर है।

Stock Market Live Update:गुजरात फ्लूरो केम में ब्लॉक डील संभव

गुजरात फ्लूरो केमिकल में आज ब्लॉक डील संभव है। प्रोमोटर करीब 450 करोड़ रुपये के शेयर बेच सकते हैं । फ्लोर प्राइस करीब 5% डिस्काउंट के साथ 3500 शेयर पर तय है।

Stock Market Live Update:ब्याज दरों पर US फेड का फैसला आज

ब्याज दरों पर US फेड का फैसला आज रात आएगा। 25 BPS रेट कट की संभावना है। फेड के फैसले से पहले सोने में तेजी जारी है। COMEX पर भाव 3700 के ऊपर कायम है। US में स्पॉट भाव 3700 डॉलर के करीब पहुंचा है।

Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है आज के लिए ग्लोबल संकेत

भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश और वायदा में दोनों में खरीदारी के साथ इंडेक्स में बड़ी शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है। गिफ्ट में 50 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई। एशियाई बाजारो में नरमी देखने को मिल रही है। वहीं ब्याज दरों पर फेड के फैसले से पहले US INDICES छोटी रेंज रहे। इधर ब्याज दरों पर US फेड का फैसला आज रात आएगा। 25 BPS रेट कट की संभावना है। फेड के फैसले से पहले सोने में तेजी जारी है। COMEX पर भाव 3700 के ऊपर कायम है। US में स्पॉट भाव 3700 डॉलर के करीब पहुंचा है।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।