Published on 24/10/2025 09:08 AM
Stock Market Live Update: भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत मिल रहे है। कैश में FIIs की हल्की बिकवाली देखने को मिली। लेकिन वायदा में जोरदार खरीदारी रही। FIIs का लॉन्ग शॉर्ट रेश्यो करीब 24% पहुंचा। गिफ्ट निफ्टी में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। आज आने वाले रिटेल महंगाई के आंकड़ों से पहले US INDICES में कल खरीदारी दिखी। रूस की रिफाइनरी पर अमेर
Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त
प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 152.84 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 84,709.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 22.45 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 25,913.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा
Stock Market Live Update:अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के लिए व्यापारियों की तैयारी के बीच डॉलर में स्थिरता
शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर स्थिर रहा और प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले मामूली साप्ताहिक बढ़त हासिल करने की ओर अग्रसर रहा, क्योंकि निवेशक मुद्रास्फीति के विलंबित आंकड़ों के लिए तैयार थे, जो फेडरल रिजर्व द्वारा अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती करने से रोकने की संभावना नहीं है।
जापानी येन पिछले सत्र में कमजोर होने के बाद 152.58 प्रति अमेरिकी डॉलर पर स्थिर रहा, क्योंकि आंकड़ों से पता चला कि जापान की प्रमुख उपभोक्ता कीमतें केंद्रीय बैंक के 2% लक्ष्य से ऊपर रहीं, जिससे निकट भविष्य में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदें बनी रहीं।
शुरुआती कारोबार में यूरो 1.16195 डॉलर पर थोड़ा अपरिवर्तित रहा, लेकिन सप्ताह के लिए लगभग 0.3% की गिरावट की ओर अग्रसर है। स्टर्लिंग 1.3331 डॉलर पर स्थिर रहा, जो 0.8% की साप्ताहिक गिरावट की ओर अग्रसर है।
डॉलर सूचकांक, जो छह अन्य इकाइयों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा को मापता है, सप्ताह के लिए 0.37% की वृद्धि के लिए निर्धारित था। यह पिछली बार 98.92 पर था।
Stock Market Live Update:Orkla India ने RHP दाखिल किया, आईपीओ 29 अक्टूबर को खुलेगा
नॉर्वे में सूचीबद्ध औद्योगिक निवेश कंपनी ओर्कला एएसए समर्थित ओर्कला इंडिया, जो एमटीआर और ईस्टर्न स्पाइसेज ब्रांड की मूल कंपनी है, ने 23 अक्टूबर को कंपनी रजिस्ट्रार के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) दाखिल किया है ताकि अगले सप्ताह 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अभिदान के लिए अपनी आरंभिक शेयर बिक्री शुरू की जा सके।
Stock Market Live Update:डॉ रेड्डीज़ लैबोरेटरीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईटीसी होटल्स सहित अन्य कंपनियां आज अपनी तिमाही आय की घोषणा करेंगी
डॉ रेड्डीज़ लैबोरेटरीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईटीसी होटल्स, कोफोर्ज, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, ब्रिगेड होटल वेंचर्स, ईक्लर्क्स सर्विसेज, जिनकुशल इंडस्ट्रीज, लेटेंट व्यू एनालिटिक्स, एनएसीएल इंडस्ट्रीज, एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज, शांति गियर्स, सिगाची इंडस्ट्रीज, सुप्रीम पेट्रोकेम और वक्रांगी आज अपनी तिमाही आय की घोषणा करेंगी।
Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
कुछ समय के लिए बैंक निफ्टी से बचे। इंडेक्स के बजाए INDIVIDUAL शेयरों पर फोकस करें। जब तक ICICI बैंक और HDFC बैंक स्थिर नहीं होते, बैंक निफ्टी से बचें। ट्रेंड मजबूत है लेकिन शिखर पर मुनाफावसूली हुई है । सपोर्ट जोन 57,500-57,700 पर है जबकि रजिस्टेंस जोन 58,500-58,700 पर है।
Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति
पहला रजिस्टेंस 26,100-26,150 (कल का HIGH, ऑप्शंस जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 26,250-26,300 (ALL TIME HIGH) पर है। पहला सपोर्ट 25,850-25,900 (कल का LOW) पर है। बड़ा सपोर्ट 25,800-25,850 (ऑप्शंस जोन) पर है । खरीदारी का जोन 25,850-25,900 पर है जबकि स्टॉप लॉस 25,800 पर है। अगर 26,100-26,150 पार ना हो पाए तभी बेचें, स्टॉप लॉस 26,200 पर रखें।
Stock Market Live Update: कोलगेट का Q2 मुनाफा 17% गिरा
दूसरी तिमाही में कोलगेट के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे । मुनाफा 17% गिरा है। आय पर भी 6.2% का दबाव रहा। हालांकि 30.6 परसेंट के साथ स्टेबल मार्जिन रहे।
Stock Market Live Update: एली लिली और सिप्ला के बीच करार
अमेरिकी फार्मा कंपनी Eli Lilly की वजन घटाने और टाइप-2 Diabetes की दवा CIPLA बेचेगी। नए ब्रांड के तहत दोनों दवाओं की बिक्री के लिए करार हुआ।
Stock Market Live Update:US के साथ जल्द ट्रेड डील की उम्मीद: पीयूष गोयल
ट्रेड डील को लेकर कॉर्मस मंत्री का बड़ा बयान देते हुए कहा अमेरिका के साथ बातचीत जारी है। जल्द ही एक fair और बेहतर डील का एलान संभव है।
Stock Market Live Update:डिफेंस को `79,000 Cr का बूस्ट
डिफेंस शेयरों में आज तगड़ा एक्शन दिख सकता है। डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने 79 हजार करोड़ रुपए के इक्विपमेंट खरीदने को मंजूरी दी है। भारतीय सेना के लिए नाग मिसाइल सिस्टम समेत कई उपकरणों की खरीद पर मुहर लगी।
Stock Market Live Update: आज कैसे मिल रहे है संकेत
भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत मिल रहे है। कैश में FIIs की हल्की बिकवाली देखने को मिली। लेकिन वायदा में जोरदार खरीदारी रही। FIIs का लॉन्ग शॉर्ट रेश्यो करीब 24% पहुंचा। गिफ्ट निफ्टी में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। आज आने वाले रिटेल महंगाई के आंकड़ों से पहले US INDICES में कल खरीदारी दिखी।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।