Published on 09/10/2025 09:08 AM
Stock Market Live Update: भारतीय बाजारों के लिए बेहतर संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश में दूसरे दिन भी खरीदारी देखने को मिली। शॉर्ट पोजिशन थोड़ी और की कम रही। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिली। उधर अमेरिका में रिकॉर्ड ऊंचाई नैस्डेक और S&P 500 इंडेक्स बंद हुए । साथ ही सोना और चांदी भी नए शिखर पर पहुंचे। बाजार के लिए बड़ा जियोपॉलिटिकल अपडेट।
Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त
प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 303.89 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 82,077.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 6.50 फीसदी की बढ़त के साथ 25,052.65के स्तर पर कारोबार कर रहा
Stock Market Live Update: निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक की 2 extremes रेंज है 55,800 और 56,300 पर। 56,300 के ऊपर 56,500 तक की स्विंग संभव है, लेकिन 55,800 के नीचे, 55500 तक भी जा सकते हैं। निफ्टी बैंक में भी शायद पॉलिसी के बाद की स्विंग पूरी हुई। निफ्टी बैंक में 1800 अंकों की एक रैली हुई थी। संभव है कि 600-900 अंकों की गिरावट आ जाए। अगर ऐसा हुआ तो 55,300-55,500 तक जा सकते हैं। लेकिन अगर 56,500 पार हुआ तो बड़ी रैली शुरू होगी।
Stock Market Live Update: HDFC Securities के नागराज शेट्टी की राय
छोटी अवधि में निफ्टी की तेजी बरकरार है। इंडेक्स में फिलहाल कंसोलिडेशन 25,000-24,900 के स्तर पर पूरा होने की उम्मीद है।25,200 ऊपरी रेजिस्टेंस है।
Stock Market Live Update: SAMCO Securities के धुपेश धमेजा की राय
निफ्टी बैंक ने हाल की रैली से राहत ली, लगातार दो दोजी कैंडलस्टिक्स बनाए। इंडेक्स 56,000 के साइकोलॉजिकल लेवल के आसपास है, जो 56,080 के 0.618 फिबोनाची रिट्रेसमेंट और 55,800-55,730 के डिमांड जोन से सपोर्ट मिलेगा। लेकिन जब तक 56,300-56,500 रेजिस्टेंस बैंड को निर्णायक रूप से पार नहीं किया जाता, बिकवाली हावी रहेगी।
Stock Market Live Update:कच्चे तेल की कीमतों में दबाव, जियोपॉलिटिकल टेंशन कम होने से बढ़ा दबाव
इज़राइल और हमास द्वारा गाजा में युद्ध समाप्त करने की योजना के पहले चरण पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिससे तेल के युद्ध जोखिम प्रीमियम पर दबाव पड़ा और निवेशकों ने बिकवाली की।
ब्रेंट क्रूड वायदा 51 सेंट या 0.77% की गिरावट के साथ 65.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 55 सेंट या 0.88% गिरकर 62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
Stock Market Live Update: Rubicon Researchने 1,377 करोड़ रुपये के IPO से पहले 32 एंकर निवेशकों से 619 करोड़ रुपये जुटाए
फार्मास्युटिकल कंपनी रुबिकॉन रिसर्च ने आईपीओ के सार्वजनिक अभिदान के लिए खुलने से एक दिन पहले, 8 अक्टूबर को 32 एंकर निवेशकों से 619.08 करोड़ रुपये जुटाए।
कंपनी का लक्ष्य अपने पहले सार्वजनिक निर्गम के माध्यम से 1,377.5 करोड़ रुपये जुटाना है। यह निर्गम 500 करोड़ रुपये के नए शेयरों के निर्गम और प्रवर्तक जनरल अटलांटिक सिंगापुर आरआर द्वारा 877.5 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश का संयोजन है। जनरल अटलांटिक सिंगापुर आरआर ने हाल ही में अपनी हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से थोड़ी कम कर दी है।
आईपीओ 9 अक्टूबर को जनता के लिए खुलेगा और 13 अक्टूबर को बंद होगा।
Stock Market Live Update: FIIs और DIIs की खरीदारी
8 अक्टूबर को एक्सचेंज के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 81 करोड़ रुपये मूल्य के भारतीय शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 330 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे।इस सत्र के दौरान, डीआईआई ने 11,733 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 11,404 करोड़ रुपये बेचे, जबकि एफआईआई ने 10,287 करोड़ रुपये खरीदे लेकिन 10,206 करोड़ रुपये बेचे। वर्ष 2025 तक, एफआईआई ने 2.43 लाख करोड़ रुपये निकाले हैं, जबकि डीआईआई ने 5.84 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है।
Stock Market Live Update:PM मोदी और ब्रिब्रिटेन टेन के PM की मुलाकात आज
मुंबई में आज PM मोदी से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री KEIR STARMER मिलेंगे। व्यापार, फीनेटक और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। सुबह साढ़े 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
Stock Market Live Update:Q2 में प्रेस्टीज की सेल्स 50% बढ़ी
दूसरी तिमाही में प्रेस्टीज एस्टेट के सेल्स 50% तो कलेक्शन 55% बढ़ा। औसत रियलाइजेशन 8% बढ़कर 14,906 रुपये प्रति sqft हुआ। वहीं CONCOR का वॉल्यूम 10% से ज्यादा बढ़कर 14 लाख TEU पहुंचा। साथ ही एक्सपोर्ट, इंपोर्ट वॉल्यूम में करीब 9% की बढ़त।
Stock Market Live Update:कैसे मिल रहे है आज के लिए संकेत
भारतीय बाजारों के लिए बेहतर संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश में दूसरे दिन भी खरीदारी देखने को मिली। शॉर्ट पोजिशन थोड़ी और की कम रही। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिली। उधर अमेरिका में रिकॉर्ड ऊंचाई नैस्डेक और S&P 500 इंडेक्स बंद हुए । साथ ही सोना और चांदी भी नए शिखर पर पहुंचे।
Stock Market Live Update:8 अक्टूबर को कैसी रही थी बाजार की चाल
8 अक्टूबर को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी 25,050 के नीचे बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 153.09 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,773.66 पर और निफ्टी 62.15 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,046.15 पर बंद हुआ।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।