Published on 16/05/2025 09:05 AM
Stock Market Live Update: भारतीय बाजारों के लिए मिलेजुले संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 100 प्वॉइंट की तेजी आई। FIIs की कल कैश में 5000 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी रही, लेकिन एशिया में दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि कल अमेरिकी बाजार MIXED बंद हुए थे। डाओ में 300 अंकों का उछाल तो S&P में लगातार चौथे दिन मजबूती दिखी। इस बीच भारती एयरटेल में आज 8,500 करोड़ रुपए की ब्लॉ
Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव
प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 152.12 अंक यानी 0.15 की गिरावट के साथ 82,395.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा । जबकि निफ्टी 38.70 अंक यानी 0.18 की गिरावट के साथ 25,016.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा ।
Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का अगला रजिस्टेंस 25,200 पर है। ऊपर की तरफ अगले लक्ष्य 25,327 और फिर 25,544 पर है। संभव है कि निफ्टी दोनों लक्ष्य इसी महीने हिट कर दे। सपोर्ट जोन 24,900-25,000 पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट 24,800-24,850 पर है। लॉन्ग रहें, 25,000 तक की हर गिरावट को खरीदें। 24,850 का SL रखें, सभी रैली में SL को ऊपर लाते रहें।
Stock Market Live Update: निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक में 55,500 के ऊपर बड़ी तेजी होगी। 55,500 के ऊपर 56,000 तक रजिस्टेंस नहीं है। 56,000 पर बड़ा रजिस्टेंस है। अगर 56,000 के ऊपर बंद हुए तो 58,000 का रास्ता खुलेगा। अब 54,500 बैंक निफ्टी के लिए मजबूत बेस है। किसी भी गिरावट पर खरीदारी करें और बड़ा सोचें।
Stock Market Live Update: एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि हाल ही में हुए कंसोलीडेशन ब्रेकआउट के साथ-साथ स्विंग हाई से ऊपर की चाल ने शॉर्ट टर्म में निफ्टी के 25,690 तक पहुंचने की संभावना को बढ़ा दिया है। निफ्टी के लिए 25,360 पर पहल रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर जाने पर निफ्टी नई रफ्तार पकड़ सकता है। नीचे की ओर निफ्टी के लिए 24,400 पर मजबूत सपोर्ट है। इस स्तर से नीचे जाने पर कमजोरी बढ़ सकती है। जब तक यह सपोर्ट कायम रहता है, तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम करती दिखेगी।
Stock Market Live Update:सेलेबी एयरपोर्ट का सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द
बॉयकॉट तु्र्किए अभियान ने जोर पकड़ा है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन ने तुर्किए की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट का सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द किया। इधर सीजफायर को लेकर ट्रंप ने फिर पलटी मारी और कहा मध्यस्थता नहीं समस्या सुलझाने में मदद की है।
Stock Market Live Update:JSW एनर्जी के मुनाफे और आय में 16% बढ़ोतरी
चौथी तिमाही में JSW Energy के मुनाफे और आय में करीब 16 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली। लेकिन मार्जिन में साढ़े 4 परसेंट की कमी आई। बोर्ड ने 10,000 करोड़ रुपए के फंड जुटाने की योजना को मंजूरी दी। उधर, साढ़े 22% परसेंट Crompton का प्रॉफिट बढ़ा। मार्जिन भी 2 परसेंट से ज्यादा सुधरे है।
Stock Market Live Update:Q4 में NCC के सुस्त नतीजे
Q4 में NCC के नतीजे सुस्त रहें। मुनाफा 6% बढ़ा लेकिन आय मे 5 परसेंट का दबाव दिखा। इधर LIC HSG FIN के मुनाफे में 25 परसेंट से ज्यादा का उछाल आया।
Stock Market Live Update:इंडसइंड बैंक में फिर गड़बड़ी आई सामने
इंडसइंड बैंक में एक और अकाउंटिंग खामी का मामला सामने आया। पौने 700 करोड़ रुपये की गड़बड़ी फिर सामने आई। गलत तरीके से ब्याज आय दिखाने का आरोप लगाया। इंटरनल ऑडिट रीव्यू में एक और बड़ा खुलासा, किया। बड़े कर्मचारियों की भूमिकाओं की भी जांच हुई।
Stock Market Live Update:सेबी के रडार पर यस बैंक-SMBC डील
MONEY CONTROL की एक्सक्लूसिव REPORT के मुताबिक सेबी के रडार पर यस बैंक-SMBC डील आई। यस बैंक के DISCLOSURES की जांच कर रही है।
Stock Market Live Update: भारती एयरटेल में आज बड़ी ब्लॉक डील संभव
भारती एयरटेल में आज 8,500 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव है । 1800 रुपए प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर करीब 4 करोड़ 75 लाख शेयर SINGTEL बेच सकता है। मौजूदा भाव से 3.6% डिस्काउंट पर ब्लॉक डील संभव है।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।