News Image
Money Control

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव, फोकस में Lupin, Glenmark Pharma, Polycab India

Published on 25/09/2025 09:09 AM

Stock Market Live Update: भारतीय शेयर बाजार इस समय ग्लोबल फैक्टर्स और घरेलू दबाव के बीच तालमेल बनाने की कोशिश कर रहा है। सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली हुई। गिफ्ट निफ्टी हल्का नीचे फिसला है। वहीं गुरुवार को एशिया-बाजारों में गिरावट देखने को मिली रही है। वॉल स्ट्रीट पर लगातार दूसरे दिन टेक्नोल

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट

प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 145.26 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 81,570.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 67.65अंक यानी 0.27फीसदी की गिरावट के साथ 24,989.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Stock Market Live Update: LKP Securities के रुपक डे की राय

निफ्टी 21-EMA से नीचे कारोबार कर रहा है, जो मंदी का संकेत है। 25,000-25,050 समर्थन है। इसके नीचे टूटने पर गहरी गिरावट हो सकती है। तब तक बाजार सीमित दायरे में रहेगा।

Stock Market Live Update: TruAlt Bioenergy ने आईपीओ से पहले एंकर बुक के ज़रिए 252 करोड़ रुपये जुटाए

जैव ईंधन उत्पादक ट्रूअल्ट बायोएनर्जी ने 24 सितंबर को कहा कि उसने अपनी आरंभिक शेयर बिक्री से ठीक एक दिन पहले एंकर निवेशकों से 252 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बीएसई की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक सर्कुलर के अनुसार, एंकर निवेशकों में टाटा म्यूचुअल फंड (एमएफ), एचडीएफसी एमएफ, बंधन एमएफ, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी, सोसाइटी जेनरल और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस शामिल हैं।

Stock Market Live Update: सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस का आईपीओ दूसरे दिन 4 गुना सब्सक्राइब हुआ, रिटेल हिस्सा 13 गुना से ज़्यादा बुक हुआ

सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 24 सितंबर को सार्वजनिक बोली के दूसरे दिन भी निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी देखी गई। आईपीओ को अब तक इसके प्रस्तावित आकार से 4 गुना ज़्यादा सब्सक्राइब किया जा चुका है।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के पहले सार्वजनिक निर्गम को 3.23 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि प्रस्तावित आकार लगभग 81 लाख शेयरों का था। खुदरा निवेशकों का हिस्सा 13.63 गुना सब्सक्राइब हुआ है, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) का हिस्सा 5.53 गुना बुक हुआ है। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) ने अपने आरक्षित हिस्से का 2 प्रतिशत सब्सक्राइब किया है।

Stock Market Live Update: फेड की ब्याज दरों में कटौती की अटकलों के बीच डॉलर बना हुआ है मज़बूत

अमेरिकी डॉलर गुरुवार को स्थिर रहा और रात भर की बढ़त बरकरार रही। व्यापारी नीति निर्माताओं के सतर्क रुख के मद्देनजर फेड द्वारा दरों में नरमी के चक्र की संभावना पर विचार कर रहे थे, जबकि टैरिफ के प्रभाव को दर्शाने वाले आँकड़े आने का इंतज़ार कर रहे थे।

यूरो ने आखिरी बार $1.17425 का कारोबार किया, जो पिछले सत्र में 0.6% की गिरावट के बाद शुरुआती एशियाई घंटों में स्थिर रहा। स्टर्लिंग बुधवार को भी 0.6% की गिरावट के बाद $1.3451 पर थोड़ा अपरिवर्तित रहा। डॉलर इंडेक्स जो 6 अन्य मुद्रा इकाइयों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा का आकलन करता है, 97.813 पर था, जो तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर के आसपास मंडरा रहा था। यह सूचकांक इस महीने बढ़त हासिल करने की कगार पर है।

Stock Market Live Update:गिफ्ट निफ्टी की शुरुआत नकारात्मक रही

गिफ्ट निफ्टी के रुझान भारत में इस व्यापक सूचकांक की शुरुआत नकारात्मक रहने का संकेत दे रहे हैं, जिसमें 49.5 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी फ्यूचर्स 25,070 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था।

Stock Market Live Update: ल्यूपिन की HIV दवा को US FDA से मंजूरी, शेयर में दिख सकता है असर

ल्यूपिन को US FDA से HIV के इलाज में इस्तेमाल होने वाली टैबलेट्स की मंजूरी मिली। अमेरिका में सालाना 16 बिलियन डॉलर से ज्यादा का मार्केट साइज है। वहीं ग्लेनमार्क की सब्सिडियरी ने कैंसर की एक दवा के लिए Hengrui Pharma के साथ exclusive licensing करार किया।

Stock Market Live Update: पॉलीकैब में आज 880 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील संभव

POLYCAB में आज 880 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील संभव है। प्रोमोटर्स 12 लाख शेयर बेच सकते हैं। 7,300 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस मुमकिन है।

Stock Market Live Update: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

अमेरिका में इन्वेंटरी गिरने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। करीब 3% चढ़कर ब्रेंट 69 डॉलर के पार निकला है। जियो पॉलिटिकल टेंशन से भी प्राइस को सपोर्ट मिल रहा है ।

Stock Market Live Update:कैसी है एशियाई बाजारों की चाल

गुरुवार को एशिया-बाजारों में गिरावट देखने को मिली रही है। वॉल स्ट्रीट पर लगातार दूसरे दिन टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली का असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा। खासकर Nvidia और Oracle जैसी कंपनियों पर दबाव दिखा। जापान, कोरिया और हांगकांग के बाजारों में हल्की तेजी-गिरावट रही, जबकि ताइवान और ऑस्ट्रेलिया में कमजोरी दर्ज की गई। इस बीच अमेरिकी फ्यूचर्स फ्लैट रहे क्योंकि निवेशक फेडरल रिजर्व की अगली नीति को लेकर बेरोजगारी के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

Stock Market Live Update:बुधवार को कैसी रही थी बाजार की चाल

सेंसेक्स- निफ्टी लगातार चौथे दिन गिरावट पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। वहीं रियल्टी, ऑटो, एनर्जी इंडेक्स गिरकर बंद हुए। IT, मेटल, बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। FMCG इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 386.47 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 81,715.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 105.80 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 25,056.90 के स्तर पर बंद हुआ।

टाटा मोटर्स, विप्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, जियो फाइनेंशियल, हीरो मोटोकॉर्प निफ्टी में सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में से एक रहें। जबकि एचयूएल, नेस्ले, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और पावर ग्रिड में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।

एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। जिसमें ऑटो, आईटी , मीडिया, मेटल ऑयल एंड गैस, रियल्टी शेयरों में बढ़त रही।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।