News Image
Money Control

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव, फोकस में TCS, Tata Elxsi, M&M, Natco Pharma

Published on 10/10/2025 09:07 AM

Stock Market Live Update: भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है। FIIs की लगातार तीसरे दिन कैश में खरीदारी रही। वायदा में भी थोड़ी कवरिंग देखने को मिली।  हालांकि गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव दिखा। वहीं अमेरिकी INDIES में  गिरावट दिखी। इस बीच सितंबर में SBI Life और Axis Max Life के अच्छे बिजनेस अपडेट दिए है।annualised premium equivalent यानी APE  डबल डिजिट में बढ़ी।  वहीं

Stock Market Live Update:प्री- ओपनिंग में बाजार में गिरावट

प्री- ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 206.26 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 82,073.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 13.35 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ25,180.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

Stock Market Live Update:रुपया की फ्लैट चाल

शुक्रवार को भारतीय रुपया 88.79 प्रति डॉलर पर स्थिर खुला, जबकि गुरुवार को यह 88.79 पर बंद हुआ था।

Stock Market Live Update: TCS भारत में कई AI और सॉवरेन डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए एक नई इकाई शुरू करेगी

भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बुनियादी ढांचे के निर्माण में अपने निवेश को दोगुना कर रही है। आईटी क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा है कि वह "बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी-सक्षम सेवाएं प्रदान करने के लिए कई एआई और सॉवरेन डेटा सेंटर" स्थापित करने की योजना बना रही है।

Stock Market Live Update:Rubicon Research का आईपीओ पहले दिन 51% सब्सक्राइब हुआ

रुबिकॉन रिसर्च का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम आज, 9 अक्टूबर को सार्वजनिक बोली के लिए खुला। 1,377.50 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को पहले दिन 51 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के पहले सार्वजनिक निर्गम को लगभग 85 लाख शेयरों के लिए बोलियाँ प्राप्त हुईं, जबकि प्रस्तावित आकार 1.64 करोड़ शेयरों का था। खुदरा निवेशकों ने अपने आरक्षित हिस्से का 135 प्रतिशत हिस्सा बुक किया है, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) ने अपने लिए रखे गए हिस्से का 47 प्रतिशत सब्सक्राइब किया है। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) ने अपने आरक्षित हिस्से का 26 प्रतिशत हिस्सा बुक किया है।

Stock Market Live Update: सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धूपेश धमेजा की राय

सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धूपेश धमेजा का कहना है कि जब तक निफ्टी इस दायरे में रहेगा, उतार-चढ़ाव भरा रेंजबाउंड कारोबार जारी रहने की उम्मीद है।उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के आसपास मंडराता रहेगा। इसके आस-पास कई स्तरों पर सपोर्ट मौजूद है। ऊपर की ओर,जब तक 25,200-25,250 का रेजिस्टेंस पार नहीं हो जाता, तब तक मंदड़ियों की पकड़ मजबूत बनी रहने की उम्मीद है।

एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि ट्रेडरों को 'गिरावट पर खरीदारी' करनी चाहिए तथा नए लॉन्ग पोजीशन के बारे में तभी सोचना चाहिए जब निफ्टी 25250 अंक से ऊपर टिकने में कामयाब रहे।

Stock Market Live Update:गाजा समझौते के बाद जोखिम प्रीमियम में कमी के बीच तेल की कीमतों में मामूली बदलाव

शुक्रवार को एशियाई कारोबार के शुरुआती दौर में तेल की कीमतों में मामूली बदलाव आया, जबकि पिछले सत्र में इसमें 1% से ज़्यादा की गिरावट आई थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इज़राइल और हमास द्वारा गाजा में युद्ध समाप्त करने की योजना के पहले चरण पर सहमति बनने के बाद बाजार में युद्ध जोखिम प्रीमियम में कमी आई।

ब्रेंट क्रूड वायदा 9 सेंट या 0.1% बढ़कर 65.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 12 सेंट या 0.2% बढ़कर 61.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया।

Stock Market Live Update: SBI Life और Axis Max Life के अच्छे बिजनेस अपडेट

इस बीच सितंबर में SBI Life और Axis Max Life के अच्छे बिजनेस अपडेट दिए है।annualised premium equivalent यानी APE डबल डिजिट में बढ़ी। वहीं दूसरी ओर LIC के APE में 4% की गिरावट देखने को मिली।

Stock Market Live Update:HDFC Securities के नागराज शेट्टी की राय

HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा, 'Nifty का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है। अगर यह 25,200 के ऊपर मजबूती से निकलता है, तो अगले कुछ सेशंस में यह 25,450 तक जा सकता है। फिलहाल इसका इमीडिएट सपोर्ट 25,000 पर है।'

Stock Market Live Update:Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की राय

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान के मुताबिक, '25,200 - 25,250 का जोन फिलहाल निफ्टी बुल्स के लिए बड़ी रुकावट है। अगर Nifty इस जोन के ऊपर निकलता है, तो यह हाल के हाई 25,450 या 25,500 तक जा सकता है।

Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी का पहला सपोर्ट 25,100-25,150 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,000-25,050 पर है। पहला रजिस्टेंस 25,200-25,250 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,400-25,500 पर है। 25,250 के ब्रेकआउट पर लें या फिर 25,050 की गिरावट पर खरीदें। इस बीच में खरीदारी करने की जोन नहीं है। 25,250 के ब्रेकआउट पर लें तो 25,200 का SL होगा। 25,050 तक की गिरावट पर खरीदें तो 25,000 का SL होगा। अगर 25,200 फेल हो तो 25,250 के SL के साथ शॉर्ट करें।

Stock Market Live Update: निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक की अब एक रेंज है- 54,800-55,500 पर । तेजी के लिए 55,500 के ऊपर निकलना जरूरी है। 54,800 के नीचे बैंक निफ्टी कमजोर होगा। इस रेंज को स्मार्ट तरीके से ट्रेड करने की जरूरत है। रेंज के निचले स्तर के पास खरीदें और हाई पर बेचें।

Stock Market Live Update: जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट आनंद जेम्स की राय

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि 25,030-25,000 तक की अनुमानित गिरावट पूरी हो चुकी और अब एक हायर स्विंग की जरूरत है। हालांकि, जब तक निफ्टी 25,182-25,225 के ऊपर नहीं जाता, तब तक मंदी के 24,982 की ओर बढ़ने का डर बना हुआ। वहीं, यह 25,200 के ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 25,460 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। निफ्टी ने अब 25,200 और 24,900 के बीच एक बड़ा ट्रेड़िग रेंज बना लिया है।

Stock Market Live Update: ब्याज दरों में बढ़ोतरी की अटकलों के कम होते ही येन एक साल में सबसे तेज़ साप्ताहिक गिरावट की ओर

शुक्रवार को येन एक साल में सबसे तेज़ साप्ताहिक गिरावट की ओर अग्रसर था, क्योंकि निवेशक इस साल ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी की तेज़ी से घटती संभावनाओं को लेकर चिंतित थे, जबकि जापान के संभावित अगले प्रधानमंत्री की टिप्पणियों से बाज़ार की घबराहट कम नहीं हुई।

एशियाई बाजारों में शुरुआती घंटों में येन पिछली बार 153.12 प्रति अमेरिकी डॉलर पर स्थिर था, जो मध्य फ़रवरी के बाद से अपने सबसे कम स्तर के आसपास मँडरा रहा था। जापानी मुद्रा इस हफ़्ते लगभग 4% की गिरावट की ओर अग्रसर है, जो पिछले साल अक्टूबर की शुरुआत के बाद से इसकी सबसे बड़ी गिरावट है।

यूरो पिछली बार 1.15635 डॉलर पर था, जो गुरुवार को दो महीने के निचले स्तर के पास स्थिर था और इस हफ़्ते 1.5% की गिरावट की ओर अग्रसर है, जो 11 महीनों में इसकी सबसे तेज़ गिरावट है क्योंकि फ़्रांस में राजनीतिक उथल-पुथल ने एकल मुद्रा पर दबाव डाला है।

डॉलर सूचकांक, जो छह अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा का मूल्यांकन करता है, 99.4 पर है, जो लगभग दो महीने का उच्चतम स्तर है। यह सूचकांक 1.7% की बढ़त की ओर अग्रसर है, जो एक साल में इसकी सबसे बड़ी उछाल है।

Stock Market Live Update:LG IPO ने बनाया रिकॉर्ड

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के IPO ने रिकॉर्ड बनाया। पहली बार IPO में कुल बिड 4 लाख करोड़ के पार हुआ।

Stock Market Live Update: आज के लिए कैसे मिल रहे है ग्लोबल संकेत

भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है। FIIs की लगातार तीसरे दिन कैश में खरीदारी रही। वायदा में भी थोड़ी कवरिंग देखने को मिली। हालांकि गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव दिखा। वहीं अमेरिकी INDIES में गिरावट दिखी। वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स गुरुवार को थोड़े नीचे रहे। फेडरल रिजर्व के चेयर जेरोम पॉवेल ने कोई नया नीतिगत संकेत नहीं दिया। निवेशक पुराने डेटा पर निर्भर हैं। फेड की सितंबर बैठक के मिनट्स, जो बुधवार को जारी हुए, में महंगाई की चिंताएं दिखीं। हालांकि, बाजार आक्रामक ब्याज दर कटौती की उम्मीद कर रहा है । निवेशक बोर्ड गवर्नर माइकल बैर और सैन फ्रांसिस्को फेड अध्यक्ष मैरी डेली के बयानों पर ध्यान देंगे।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।