News Image
Money Control

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट , फोकस में Titan, Bharti, Gallantt Ispat, Hero MotoCorp

Published on 04/11/2025 09:09 AM

Stock Market Live Update: भारतीय बाजारों के लिए आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिला। गिफ्ट निफ्टी में हल्की कमजोरी रही। एशिया भी नरम रहा। कल MIXED रहे। US INDICES, 200 प्वाइंट से ज्यादा डाओ जोंस फिसला, लेकिन S&P और नैस्डैक में हल्की बढ़त रही। इस बीच Q2 में भारती एयरटेल के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे। मुनाफा 14% तो रेवेन्यू 5% बढ़ा। मा

Stock Market Live Update:अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट फंड ने एक्सहिकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस के 2.49 लाख शेयर बेचे

अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट फंड इंडिया इक्विटी फंड ने एक्सहिकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस में 2.49 लाख शेयर (1.89% हिस्सेदारी) 447.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे, जिसका मूल्य 11.15 करोड़ रुपये है, जबकि सितंबर 2025 के अंत में इसकी हिस्सेदारी 3.53% थी। पिछले कारोबारी सत्र में, शेयर 8.36 प्रतिशत या 37.70 रुपये की बढ़त के साथ 488.75 रुपये पर बंद हुआ था।

Stock Market Live Update: Motilal Oswal Financial Services के सिद्धार्थ खेमका की राय

Motilal Oswal Financial Services के सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि बाजार की दिशा इस वक्त चल रहे अर्निंग सीजन पर निर्भर करेगी। अगर भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कोई पॉजिटिव खबर आती है तो सेंटीमेंट और बेहतर हो सकता है।

Stock Market Live Update:HDFC Securities के नागराज शेट्टी की राय

HDFC Securities के नागराज शेट्टी के मुताबिक, निफ्टी में शॉर्ट टर्म अपट्रेंड फिलहाल बरकरार है। आने वाले सेशंस में निफ्टी एक बार फिर हालिया हाई 26,100 को टेस्ट कर सकता है। फिलहाल इसका तत्काल सपोर्ट 25,650 पर है।

Stock Market Live Update:Angel One के राजेश भोसले की राय

Angel One के राजेश भोसले ने ‘बाय ऑन डिप्स’ स्ट्रैटेजी अपनाने की सलाह दी। उनके मुताबिक, 25,650-25,600 का जोन इमीजिएट सपोर्ट है और 25,500 एक स्ट्रॉन्ग बेस है। वहीं, 25,900–26,000 के आसपास रेजिस्टेंस है और 26,200-26,300 का जोन बड़ी बाधा की तरह काम करेगा।

Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव

प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल फ्लैट नजर आ रही है। सेंसेक्स 789.16 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 83,189.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 43.50 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 25,719.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 25,700-25,750 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,600-25,650 (कल का निचला स्तर, 20 DEMA) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,800-25,850 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,900-25,950 है। काफी कुछ SBI के नतीजों पर निर्भर है, नतीजे दोपहर में आएंगे। खरीदारी का बढ़िया जोन 25,675-25,725 पर है इसके लिए SL- 25,600 पर लगाए। 25,850 फेल हो तो बेचें और स्टॉपलॉस 25,900 पर लगाए।

Stock Market Live Update: निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक कल 10, 20, 50 DEMA पर बंद हुआ है। यहां से या तो 1000 अंकों की रैली या 1000 अंकों की गिरावट संभव है। आज SBI के नतीजों पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। बेहतर है कि चुनिंदा शेयरों में ट्रेड करें ।

Stock Market Live Update:बोनान्ज़ा में रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी की राय

बोनान्ज़ा में रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी का कहना है कि आगे बाजार में सतर्कता बनाए रखते हुए पॉजिटिव रुझान देखने को मिल सकता है। निवेशक कॉर्पोरेट अर्निंग्स, बड़े नीतिगत फैसलों और ग्लोबलआर्थिक संकेतों पर नजर बनाए हुए। लगातार हो रहा विदेशी निवेश और ट्रेड डील पर मिल रहे अच्छे संकेत से बाजार का मूड अच्छा हो सकता है। इसके अलावा घरेलू चुनाव और भू-राजनीतिक स्थितियों पर भी बाजार की नजर है। कुल मिलाकर बाजार कंसोलीडेशन के बीच शेयर स्पेसिफिक अवसरों पर फोकस करते हुए धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ रहा है।

Stock Market Live Update:हृषिकेश येदवे की बाजार पर राय

Asit C. Mehta Investment Intermediates के हृषिकेश येदवे ने कहा, 'अगर इंडेक्स 25,645 के ऊपर बना रहता है तो एक रिलीफ रैली देखने को मिल सकती है। लेकिन अगर यह लेवल नीचे टूटता है, तो कमजोरी बढ़कर 25,450-25,400 तक जा सकती है, जहां अगला डिमांड जोन है। ऊपर की ओर 26,100 एक बड़ी रेजिस्टेंस है, और किसी भी उछाल का इस्तेमाल प्रॉफिट बुकिंग के लिए किया जा सकता है।'

Stock Market Live Update:ग्रासिम, सन फार्मा, ब्रिटानिया, अरबिंदो फार्मा सहित अन्य कंपनियाँ कल अपने वित्तीय परिणाम घोषित करेगी

ग्रासिम इंडस्ट्रीज, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, अरबिंदो फार्मा, एस्ट्रल, बीईएमएल, ब्लैक बक, ब्लू स्टार, सीएमएस इन्फो सिस्टम्स, सीएसबी बैंक, डेल्हीवरी, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट इंडिया, मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज, पीरामल फार्मा, सिंजेन इंटरनेशनल और ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया 5 नवंबर को अपने सितंबर तिमाही के परिणाम घोषित करेंगे।

Stock Market Live Update:हीरो मोटो की अक्टूबर बिक्री अनुमान से कम

अक्टूबर में हीरो मोटो की बिक्री अनुमान से कम रही। सालाना आधार पर कुल बिक्री साढ़े 6 परसेंट घटी है। कंपनी ने कुल 6 लाख 36 हजार यूनिट गाड़ियां बेचीं। वहीं एक्सपोर्ट में 42 परसेंट का उछाल दिखा।

Stock Market Live Update:पावरग्रिड के कमजोर नतीजे

पावर ग्रिड के Q2 रिजल्ट अनुमान से कमजोर रहे । मुनाफे और EBITDA में 6% की कमी आई। मार्जिन पर तगड़ी मार पड़ी। हालांकि रेवेन्यू में 2% की बढ़त देखने को मिली।

Stock Market Live Update:मिले-जुले रहे टाइटन के नतीजे

टाइटन के दूसरी तिमाही के नतीजे मिले-जुले रहे रहे। रेवेन्यू उम्मीद से ज्यादा 25% बढ़ा है, लेकिन मुनाफे और मार्जिन का आंकड़ा अनुमान से कमजोर रहे।

Stock Market Live Update: डॉलर तीन महीने के उच्चतम स्तर पर

मंगलवार को डॉलर स्थिर रहा और तीन महीने के उच्चतम स्तर के आसपास मँडरा रहा था। फेडरल रिजर्व के विभाजित रुख ने व्यापारियों को ब्याज दरों में कटौती के अनुमानों पर लगाम लगाने के लिए प्रेरित किया, जबकि निवेशक ऑस्ट्रेलियाई नीति बैठक का इंतज़ार कर रहे थे, जहाँ केंद्रीय बैंक के स्थिर रहने की संभावना है।

एशियाई बाजारों में शुरुआती घंटों में येन 154.38 अमेरिकी डॉलर पर नरम रहा, जो पिछले सप्ताह के साढ़े आठ महीने के निचले स्तर से थोड़ा कम था, जिसके कारण टोक्यो में कुछ लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और हस्तक्षेप की आशंकाएँ बढ़ गईं।

डॉलर सूचकांक, जो छह अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा का आकलन करता है, 0.1% बढ़कर 99.99 पर पहुँच गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है।

Stock Market Live Update: Amazon-OpenAI सौदे के कारण एसएंडपी 500 और नैस्डैक में बढ़त

सोमवार को एसएंडपी 500 और नैस्डैक बढ़त के साथ बंद हुए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े सौदों ने बढ़त को मुख्य आधार दिया, जबकि आधिकारिक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों की कमी के कारण फेडरल रिजर्व की निकट भविष्य की मौद्रिक नीति लगातार धुंधली होती जा रही थी।

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 226.19 अंक या 0.48% गिरकर 47,336.68 पर, एसएंडपी 500 11.77 अंक या 0.17% बढ़कर 6,851.97 पर और नैस्डैक कंपोजिट 109.77 अंक या 0.46% बढ़कर 23,834.72 पर पहुंच गया।

Stock Market Live Update: ओपेक+ की उत्पादन योजनाओं को बाज़ार में स्वीकार करने से तेल की कीमतों में स्थिरता

मंगलवार की सुबह तेल की कीमतों में मामूली बदलाव आया क्योंकि बाज़ार ओपेक+ द्वारा पहली तिमाही में उत्पादन वृद्धि रोकने के फ़ैसले पर विचार कर रहा था, जबकि आपूर्ति की अधिकता की आशंका बनी हुई थी।

ब्रेंट क्रूड वायदा 9 सेंट या 0.1% गिरकर 64.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 10 सेंट या 0.2% गिरकर 60.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Stock Market Live Update:भारती एयरटेल के अच्छे नतीजे

Q2 में भारती एयरटेल के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे। मुनाफा 14% तो रेवेन्यू 5% बढ़ा। मार्जिन में भी हल्की बढ़त देखने को मिला। AVERAGE REVENUE PER USER यानी ARPU 250 रुपये से बढ़कर 256 रुपये हुआ। बोर्ड ने इंडस टावर में 5% तक हिस्सा बढ़ाने को मंजूरी दी। वहीं भारती हेक्साकॉम का भी प्रॉफिट और मार्जिन बढ़ा।

Stock Market Live Update: आज के लिए कैसे मिल रहे है संकेत

भारतीय बाजारों के लिए आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं।  FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिला।  गिफ्ट निफ्टी में हल्की कमजोरी रही। एशिया भी नरम रहा। कल MIXED रहे। US INDICES, 200 प्वाइंट से ज्यादा  डाओ जोंस फिसला,  लेकिन S&P और नैस्डैक में हल्की बढ़त रही।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।