Published on 25/08/2025 09:06 AM
Stock Market Live Update: फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के अगले महीने से दरों में कटौती के संकेत से ग्लोबल बाजारों में जोश देखने को मिल रहा। गिफ्ट निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट की तेजी आई। एशिया भी मजबूत कामकाज कर रहा। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी INDICES में रहा करीब 2 परसेंट का उछाल आया। नैस्डैक 400 तो डाओ जोंस 800 प्वाइंट उछला आया। इस बीच 30 सितंबर से निफ्टी में बड़ा बदलाव होगा
Stock Market Live Update: Oswal Greentech ने ओसवाल एग्रो मिल्स में 4.99% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी
प्रवर्तक समूह की इकाई ओसवाल ग्रीनटेक ने कंपनी में 76 रुपये प्रति शेयर की दर से 4.99% अतिरिक्त हिस्सेदारी (66.99 लाख शेयर) खरीदी। हालाँकि, निवेशक तुषार होल्डिंग्स ने उसी कीमत पर अपने पूरे 33,28,218 शेयर बेचकर ओसवाल एग्रो मिल्स से बाहर निकल गया, और एक अन्य निवेशक, अलायंस टेक्नो प्रोजेक्ट्स ने उसी कीमत पर 33,70,782 शेयर बेचे।जून 2025 तक, अलायंस टेक्नो के पास कंपनी में 6.48% हिस्सेदारी (86,99,471 शेयर) थी।
शेयर ने क्रमशः 16 जून, 2025 और 3 मार्च, 2025 को 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 110.69 रुपये और 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर 58.00 रुपये को छुआ।वर्तमान में यह शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से 28.46 प्रतिशत नीचे और अपने 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर से 36.53 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।
Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त
प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिला। सेंसेक्स 191.04 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 81,497.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 64.90 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 24,935 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
Stock Market Live Update: LKP Securites के रुपक डे की राय
निफ्टी ने स्थिर रैली के बाद शुक्रवार को ठहराव दिखाया, जो अगली बढ़त से पहले स्थिरता का संकेत है। 50 EMA के ऊपर रहने से छोटी अवधि तेजी बरकरार है। सपोर्ट 24,800 पर है, और 25,000-25,250 तक बढ़त की संभावना है।
Stock Market Live Update: Angel One के राजेश भोसले की राय
शुक्रवार की गिरावट तेजी के अंतर की री-टेस्ट जैसी दिखती है। 24,750-24,650 का अंतर महत्वपूर्ण सपोर्ट है। इसके नीचे जाने से तेजी की स्ट्रक्चर टूट सकती है और 24,350 के निचले स्तर की री-टेस्ट हो सकती है। 25,000 के ऊपर टिकने और 25,150 से ऊपर रहने से बुल्स का कंट्रोल वापस आ सकता है।
Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति
पहला रजिस्टेंस 24,950-25,050 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,050-25,150 (हाल के हाई) पर है। पहला और सबसे अहम सपोर्ट 24,800-24,850 (10, 20 और 50 DEMA) पर है। 24,800 के नीचे 24,650-24,700 तक कोई बड़ा सपोर्ट नहीं। आज शुरुआती 15-30 रुकें और देखें क्या गैपअप टिकता है या नहीं। अगर गैपअप टिका तो शुक्रवार के निचले स्तर का SL लगाकर लॉन्ग कर सकते हैं। 24,950 फेल हुआ तो शॉर्ट करें और स्टॉपलॉस 25,000 पर लगाए।
Stock Market Live Update: निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक make or break जोन में है। निफ्टी बैंक का 55,050 पर 100 DEMA पर है। पिछली बार भी निफ्टी बैंक ने 100 DEMA को बचाया था। रजिस्टेंस जोन 55,500-55,800 (10, 20 और 50 DEMA) पर है। निफ्टी बैंक को ट्रेड करने से बचें।
Stock Market Live Update:जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के आनंद जेम्स की राय
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के आनंद जेम्स ने कहा कि 25,153 के अहम रेजिस्टेंसके पास पहुंचने के बाद हालिया तेज़ी थमी है।। उन्होंने कहा कि डायरेक्शनल इंडीकेटर अभी भी तेजी के संकेत नहीं दे रहे हैं। बाजार में आगे वोलैटिलिटी बनी रहेगी लेकिन किसी बड़ी गिरावट के संकेत भी नहीं हैं। फ़िलहाल, निफ्टी के लिए 25,033-24,977 के स्तर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।
Stock Market Live Update: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की राय
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि गुरुवार को 25200 के रेजिस्टेंस स्तर के पास कंसोलीडेशन जैसी स्थिति दिखाने के बाद, निफ्टी शुक्रवार को भारी मुनाफावसूली के दौर में फिसल गया और 213 अंक गिरकर बंद हुआ। निफ्टी की शुरुआत कमज़ोर रही और सत्र के शुरुआत से मध्य भाग में इसमें और गिरावट आई। हालांकि,मध्य भाग में इसकी वापसी की कोशिश नाकाम रही।
डेली चार्ट पर आज एक लॉन्ग बियर कैंडल बनी। निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान कमज़ोर है। उम्मीद है कि अगले हफ़्ते तक निफ्टी को 18 अगस्त के पिछले शुरुआती अपसाइड गैप के आसपास (24800-24700) सपोर्ट मिल सकता है। दूसरी ओर 25150 से ऊपर जाने पर तेजी बढ़ सकती है।
Stock Market Live Update: जैक्सन होल में क्या बोले पॉवेल?
फेड चेयरमैन जिरोम पॉवेल ने दरों में कटौती के संकेत दिए। नौकरियों में गिरावट का खतरा बढ़ा है। कर्मचारियों की सप्लाई और डिमांड दोनों घट रही है। टैरिफ का असर कंज्यूमर प्राइस पर साफ दिख रहा है। कीमतों में बढ़त का असर लंबे समय तक महंगाई पर दिख सकता है। बेस केस- टैरिफ का कीमतों पर असर छोटी अवधि तक रहेगा। एक बार का मतलब ये नहीं कि सारी कटौती एक बार में हो जाएगी।
Stock Market Live Update: जिलेट इंडिया ने दिया फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान
जिलेट इंडिया ने ₹47 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस डिविडेंड के लिए एक्स-डेट कल, 26 अगस्त, 2025 है। कंपनी का पिछला ट्रेडेड प्राइस ₹10,395 था, जो इसके पिछले क्लोजिंग से 0.27% की मामूली गिरावट दर्शाता है। ₹33,872.33 करोड़ के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ, जिलेट इंडिया का यह डिविडेंड का ऐलान शेयरधारकों के लिए दिलचस्पी का विषय होगा। यह डिविडेंड फाइनल डिविडेंड है।
Global Market: ग्लोबल बाजारों से संकेत
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के अगले महीने से दरों में कटौती के संकेत से ग्लोबल बाजारों में जोश देखने को मिल रहा। गिफ्ट निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट की तेजी आई। एशिया भी मजबूत कामकाज कर रहा। फेडरल रिजर्व चेयर जेरोम पॉवेल के जैक्सन होल में ब्याज दर कटौती के संकेत से डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 846.24 अंक (1.9%) बढ़कर 45,631.74 पर पहुंचा, जो 4 दिसंबर 2024 के रिकॉर्ड को पार कर गया। S&P 500 में 96.74 अंक (1.5%) की बढ़त के साथ 6,466.91 और नैस्डैक कम्पोजिट 396.22 अंक (1.9%) ऊपर 21,496.54 पर बंद हुआ।
Global Market: एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 74.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 42,849.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.07 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.29 फीसदी चढ़कर 24,307.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.87 फीसदी की बढ़त के साथ 25,813.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 3,863.30 के स्तर पर दिख रहा है।
Stock Market Live Update: 3-4 सितंबर को GST काउंसिल की बैठक
3 और 4 सितंबर को दिल्ली में GST काउंसिल की बैठक होगी। दिवाली से पहले GST दरों में कटौती की तैयारी की है। GST के दो स्लैब पर हो बड़ा एलान सकता है।
Stock Market Live Update:YES बैंक- SMBC डील को मंजूरी
YES बैंक में हिस्सा खरीद के लिए Sumitomo Mitsui Banking Corporation को RBI से मिली मंजूरी है। SMBC 25 परसेंट तक हिस्सा खरीद पाएगा । हालांकि SMBC को प्रोमोटर का दर्जा नहीं मिलेगा ।
Stock Market Live Update: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के डॉ. वीके विजयकुमार की राय
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि ट्रंप के टैरिफ से बाजार पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव का बाजार पर असर देखने को मिला है। इससे पिछले 6 दिनों की तेजी पर अंकुश लगा है। अगर अगस्त पर 25 फीसदी दंडात्मक टैरिफ लागू होता है,तो भारत की ग्रोथ पर इसका निगेटिव असर होगा।
Stock Market Live Update: आज के लिए कैसे मिल रहे है संकेत
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के अगले महीने से दरों में कटौती के संकेत से ग्लोबल बाजारों में जोश देखने को मिल रहा। गिफ्ट निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट की तेजी आई। एशिया भी मजबूत कामकाज कर रहा। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी INDICES में रहा करीब 2 परसेंट का उछाल आया। नैस्डैक 400 तो डाओ जोंस 800 प्वाइंट उछला आया।
Stock Market Live Update:30 सितंबर से निफ्टी में होगा बदलाव
30 सितंबर से निफ्टी में बड़ा बदलाव होगा। निफ्टी 50 इंडेक्स में INDIGO और MAX HEALTHCARE की एंट्री होगी। बाहर HERO MOTO और INDUSIND BANK जाएंगे। वहीं 22 सितंबर से फुट्सी में Hexaware Technologies, Cholamandalam, MCX और जेके सीमेंट जैसी 8 कंपनियां शामिल होगी।
Stock Market Live Update: 22 अगस्त को कैसी रही थी बाजार की चाल
बाजार में आज 6 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया। सेंसेक्स-निफ्टी करीब 0.9 फीसदी फिसलकर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 694 प्वाइंट गिरकर 81,307 पर बंद हुआ । वहीं, निफ्टी 214 प्वाइंट गिरकर 24,870 पर बंद हुआ । निफ्टी बैंक 606 प्वाइंट गिरकर 55,149 पर बंद हुआ है। मिडकैप 79 प्वाइंट गिरकर 57,630 पर बंद हुआ।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।