News Image
Money Control

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, फोकस में Indosolar, Embassy Office, TCS, Emcure Pharma

Published on 10/07/2025 09:05 AM

Stock Market Live Update: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में एक और सुस्त सेशन के संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी बिल्कुल फ्लैट कामकाज कर रहा।  एशिया भी मिलीजुली कामकाज कर रहा, लेकिन अमेरिकी बाजारों में रौनक रही । NVIDIA के दम पर रिकॉर्ड स्तरों पर बंद  नैस्डेक हुआ। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ब्राजील से इंपोर्ट पर 50% टैरिफ का ऐलान किया।  कहा दोनों देशों के बीच कारोबारी

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 94.69 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 83,630.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 23.30 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 25,499.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 25,425 (पिछले दो दिनों का low) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,350 (ऑप्शंस जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,550 (पिछले दो दिनों का high) पर है। बड़ा रजिस्टेंस: 25,650 (ऑप्शंस जोन) पर है। देखना होगा कि आज की एक्सपायरी शांत रहती है या ट्रेंडिंग। अगर निफ्टी ये रेंज तोड़ता है तो ट्रेंडिंग मूव संभव है। लेकिन 25,350-25,650 की रेंज में बेसिक ट्रेड रखें।

Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी इस समय मजबूत इंडेक्स है। बैंक निफ्टी पर गिरावट में खरीदारी की स्ट्रैटेजी होगी। 56,700-56,950 खरीदारी का सबसे अच्छा जोन है इसके लिए स्टॉप लॉस 56,500 पर लगाए। ऊपर की ओर 57,400-57,500 पर रजिस्टेंस पर है। 57,500 के ऊपर बैंक निफ्टी में 57,700-57,800 की चाल भी संभव है।

Stock Market Live Update: Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया की राय

बैंक निफ्टी 56,800-56,900 के स्तर पर सपोर्ट है। इस जोन में गिरावट खरीदारी का मौका है। ऊपर में 57,700-57,900 की ओर बढ़ सकता है।

Stock Market Live Update: TCS के नतीजे आज

आज से जून तिमाही के नतीजों के मौसम की शुरुआत होगी। IT दिग्गज TCS के नतीजे कमजोर रह सकते हैं। CC आय में 1 से डेढ़ परसेंट की गिरावट की आशंका है। प्रेस-कॉन्फ्रेंस शाम साढ़े 5 बजे की कंपनी होगी। साथ ही टाटा एलेक्सी और IREDA के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

Global Market Cues: फेड मिनट्स की खास बातें

सर्वसम्मति से इस बार ब्याज दरें न घटाने का फैसला लिया जा सकता है। 19 में से 10 अधिकारियों को 2025 में दो बार रेट कट की उम्मीद है। जबकि 7 पॉलिसी मेकर्स को लगता है इस साल कोई रेट कट नहीं होगा। 2 पॉलिसी मेकर्स को 2025 में एक बार कटौती की उम्मीद है। कुछ पॉलिसी मेकर्स को टैरिफ का असर सिर्फ एक बार कीमतों पर संभव है। फेड फंड फ्यूचर्स के अनुसार सितंबर और दिसंबर में कटौती संभव है।

Global Market Cues: बाजार के लिए कुछ अमह आंकड़े

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स अब 97.5 के पास हुआ। सोना $3,300 से ऊपर बरकरार है। ब्रेंट क्रूड का भाव $70 प्रति बैरल के ऊपर पहुंचा। US के 10 साल बॉन्ड यील्ड गिरकर 4.33% पहुंची। मजबूत ऑक्शन डिमांड के बाद बॉन्ड यील्ड में गिरा।

Stock Market Live Update: Embassy REIT में 681 Cr की ब्लॉक डील संभव

Embassy REIT में आज ब्लॉक के जरिए APAC कंपनी 1.9% हिस्सा बेच सकती है। 4% डिस्काउंट पर 382 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस संभव है। करीब 680 करोड़ रुपये के सौदे हो सकते हैं।

Stock Market Live Update: एशियन पेंट्स ने Akzo Nobel में हिस्सा बेचा

एशियन पेंट्स ने Akzo Nobel में अपनी पूरी 4.42% हिस्सेदारी 734 करोड़ रुपये में बेची। करीब 3,650 रुपए प्रति शेयर के भाव पर सौदा हुआ। ICICI Prudential MF और Eastspring Investments हिस्सा खरीदने वालों में शामिल हुआ।

Stock Market Live Update: एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा कि निफ्टी में जोरदार तेजी के बाद सीमित दायरे में कारोबार हुआ और इसे 25,500-25,550 के आसपास कड़े रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। ऑवरली चार्ट पर, इंडेक्स 50-घंटे के सिंपल मूविंग एवरेज से नीचे फिसल गया है, जबकि आरएसआई भी 50 अंक से नीचे चला गया है, जो कमजोरी का संकेत है। हालांकि, यह 25,200-25,250 के ब्रेकआउट जोन से ऊपर बना हुआ है, जो शॉर्ट टर्म में तत्काल सपोर्ट प्रदान कर सकता है। जब तक यह लेवल कायम रहता है, व्यापक रुझान पॉजिटिव बना रह सकता है। 25,550 से ऊपर की चाल से नई तेजी आ सकती है।

Stock Market Live Update:अक्टूबर तक IDBI बैंक में हिस्सा बिकेगा: सूत्र

सरकार अक्टूबर तक IDBI बैंक में हिस्सा बिकवाली का काम पूरा कर सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर साथ ही LIC को OFFER FOR SALE यानी OFS के लिए सरकार से मंजूरी मिली ।

Stock Market Live Update: 9 जुलाई को कैसे रही थी बाजार की चाल

9 जुलाई को सीमित दायरे में हुए कारोबार के दौरान भारतीय इक्विटी इंडेक्स कमजोर रहा और निफ्टी 25,500 से नीचे चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 176.43 अंक या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 83,536.08 पर और निफ्टी 46.40 अंक या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 25,476.10 पर बंद हुआ।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।