Published on 18/07/2025 09:05 AM
Stock Market Live Update: अच्छे ग्लोबल संकेतों के बावजूद FIIs की कैश और वायदा में बड़ी बिकवाली से बाजार परेशान है। अमेरिकी बाजार कल तेजी के साथ बंद हुए। एशिया और गिफ्ट निफ्टी से भी पॉजिटिव संकेत मिल रहे है, लेकिन कल FIIs के नेट शॉर्ट डेढ़ लाख कॉन्ट्रैक्ट के करीब पहुंचे। इस बीच तीन दिनों की गिरावट के बाद क्रूड में तेजी लौटी। ब्रेंट फिर 70 डॉलर के करीब पहुंचा। ईराक पर ड्रोन हमले और
Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त
प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है । सेंसेक्स 265.62 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 82,524.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 21.80 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 25,133.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा
Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी 20 DEMA 56800 के ठीक ऊपर बंद हुआ। पहला सपोर्ट 56,700-56,800 पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट 56,400-56,500 पर है। पहला रजिस्टेंस 57,000-57,200 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 57,200-57,400 पर रहा। बैंक निफ्टी की आज की चाल निर्णायक नहीं होगी। बैंक निफ्टी की सोमवार की चाल ज्यादा निर्णायक होगी।
Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 25,000-25,050 (इस हफ्ते का निचला स्तर)बड़ा सपोर्ट 24,900-24,950 (10 WEMA) पर है जबकि पहला रजिस्टेंस 25,200-25,250 (10 और 20 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,300-25,350 (हाल का Collapse जोन) पर है। दोनों तरफ की रेंज के हिसाब से ट्रेड करें। पहले सपोर्ट पर खरीदें, दूसरे सपोर्ट पर SL रखें। पहले रजिस्टेंस पर बेचें, दूसरे रजिस्टेंस पर SL रखें।
Global Market Cues: ट्रंप का टैरिफ वॉर!
चीन से ग्रेफाइट इंपोर्ट पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी संभव है। 93.5% की प्रीलिमिनरी एंटी-डंपिंग ड्यूटी संभव है। मौजूदा दरों में नया टैरिफ जुड़ेगा, 160% टैरिफ होगा। CRU ग्रुप रिसर्च ने कहा कि टैरिफ बढ़ने से लागत $7/KW-घंटे बढ़ेगी। US सोलर मैन्युफैक्चरर्स ने नया ट्रेड पिटीशन दायर किया। भारत, इंडोनेशिया, लाओस के खिलाफ पिटीशन दायर किया।
Global Market Cues: S&P 500 पर मॉर्गन स्टेनली
मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि इस तिमारी 5-10% गिरावट की आशंका है। बैलेंस शीट पर ट्रेड पॉलिसी का असर पड़ेगा। ये गिरावट भी थोड़े समय के लिए होगी। गिरावट को निवेश के मौके की तरह लेना चाहिए।
Global Market Cues: एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 36.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 39,778.85 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.49 फीसदी की बढत दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.97 फीसदी चढ़कर 23,338.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 24,720.79 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.36 फीसदी की गिरावटके साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 3,529.50 के स्तर पर दिख रहा है।
Stock Market Live Update: एलकेपी सिक्योरिटीज रूपक डे की राय
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी आज पूरे दिन बिकवाली के दबाव में रहा। इसके चलते निफ्टी 25,260 के अहम रेजिस्टेंस स्तर से आगे नहीं बढ़ पाया,जिसके कारण लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। ऑवरली चार्ट पर एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिखाई दे रहा है,जो कमजोर पड़ती तेजी का संकेत है। वर्तमान सेंटीमेंट मंदी की ओर इशारा कर कर रहा है। निफ्टी शॉर्ट टर्म में 24,920-24,900 की ओर गिर सकता। वहीं, ऊपर की और 25,260 पर एक मजबूत रेजिस्टेंस दिख रहा है।
Stock Market Live Update: रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय
रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार वोलेटाइल रहा और मिले-जुले संकेतों के बीच लगभग 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। ग्लोबल अनिश्चितता और नतीजों के मौसम की सुस्त शुरुआत निवेशकों के सेंटीमेंट पर भारी पड़ रही है। हालांकि,बाजार में नकदी के मजबूत प्रवाह के चलते गिरावट सीमित है। ऑटो, रियल्टी और चुनिंदा बैंकिंग जैसे ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील सेक्टरों के साथ-साथ एफएमसीजी और फार्मा जैसे डिफेंसिव शेयरों में खरीदारी दिखी है जिसके चलते गिरावट सीमित रही है। इन सेक्टरों में लंबी अवधि के नजरिए से निवेश के अच्छे मौके भी दिख रहे हैं। मार्केट का वर्तमान रुझान आगे भी कायम रह सकता है। ट्रेडरों को सलाह है कि वे जोखिम से निपटने की तैयारी के साथ चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाएं।
Stock Market Live Update: जियो फाइनेंशियल का Q1 रेवेन्यू में 46% की बढ़त
पहली तिमाही में Jio Financial Services के रेवेन्यू में करीब 47 परसेंट का उछाल आया। मुनाफा 4 परसेंट बढ़कर 325 करोड़ रुपए हुआ । देश भर में कंपनी की मौजूदगी 50000 से ज्यादा POINTS पर हुई।
Stock Market Live Update: LTIMindtree के अच्छे नतीजे
पहली तिमाही में LTIMindtree के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। मुनाफे में 11% से ज्यादा का उछाल आया । रेवेन्यू करीब एक परसेंट बढ़ा। मार्जिन में भी सुधार दिखा। वहीं टाटा कम्युनिकेशंस का प्रॉफिट 42% घटा। मार्जिन पर भी दबाव दिखा।
Stock Market Live Update: विप्रो के नतीजे अनुमान के मुताबिक
विप्रो के पहली तिमाही के नतीजे अनुमान पर खरे उतरे। constant currency रेवेन्यू ग्रोथ साढ़े 3 परसेंट तक गिरावट के गाइडेंस के मुकाबले दो परसेंट घटी। EBIT Margins भी अनुमान से कहीं ज्यादा बढ़ा है। विप्रो का ADR 3% से ज्यादा चढ़ा ।
Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है ग्लोबल बाजार से संकेत
अच्छे ग्लोबल संकेतों के बावजूद FIIs की कैश और वायदा में बड़ी बिकवाली से बाजार परेशान है। अमेरिकी बाजार कल तेजी के साथ बंद हुए। एशिया और गिफ्ट निफ्टी से भी पॉजिटिव संकेत मिल रहे है, लेकिन कल FIIs के नेट शॉर्ट डेढ़ लाख कॉन्ट्रैक्ट के करीब पहुंचे। इ
Stock Market Live Update:एक्सिस बैंक के कमजोर नतीजे
पहली तिमाही में एक्सिस बैंक के कमजोर नतीजे रहे। मुनाफा 3% बढ़ने के अनुमान के मुकाबले 4 परसेंट घटा। ब्याज से कमाई भी उम्मीद से कम बढ़ी। दोगुने से ज्यादा बढ़े Provisions, मैनेजमेंट ने कहा ASSET QUALITY मापने के तरीकों में सख्ती का असर दिखा। इंडस्ट्री से बेहतर क्रेडिट ग्रोथ का भरोसा जताया।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।