News Image
Money Control

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स- निफ्टी में दबाव, फोकस में TCS, Glenmark, Tata Elxsi, IREDA

Published on 11/07/2025 09:10 AM

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी बड़े गैपडाउन के संकेत दे रहा है। TCS के कमजोर नतीजों के बाद इंफोसिस, विप्रो को ADR में भारी गिरावट देखने को मिला। 5% तक नीचे फिसला। ट्रंप के कनाडा पर 35% टैरिफ और F&O में FIIs की बड़ी बिकवाली से सेंटिमेंट और बिगड़े है। गिफ्ट निफ्टी 150 प्वाइंट नीचे फिसला। इस बीच ट्रंप टैरिफ से कमोडिटी बाजार में हलचल बढ़ी। मांग गिरने की आशंका से ब्रेंट 2%

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स- निफ्टी में दबाव

प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स

198.45 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 82,991.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 115.30 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 25,239.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

Stock Market Live Update: LKP Securities के रुपक डे की राय

निफ्टी डेली चार्ट पर कंसोलिडेशन जोन से नीचे फिसला, जो मंदी का संकेत है। 21-घंटे के EMA और RSI (14) में कमजोरी दिखी। सपोर्ट 25,250-25,200 और रेजिस्टेंस 25,400-25,500 के स्तर पर है।

Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में पहला सपोर्ट 25,250-25,300 (20 DEMA) पर है। बड़ा सपोर्ट: 25,000-25,100 (मंथली ऑप्शंस जोन) पर है। अगर निफ्टी निर्णायक रूप से 25,250 के नीचे फिसला तो 25,050 भी संभव है। अगर निफ्टी 25,250 बचा तो रिकवरी भी संभव है। पहला रजिस्टेंस 25,325-25,375 (न्यूट्रल जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,400-25,450 (10 DEMA जोन) है।

Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी ठीक 10 DEMA पर बंद हुआ है। 20 DEMA यानी 56,700 अगला अहम सपोर्ट है। इसके नीचे फिसले तो 56,500 make या break लेवल है, लेकिन बैंक निफ्टी में वहां जाने का अभी कोई भी ट्रिगर नहीं दिखता। अगर 56,700 बचा तो 56,500 के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी कर सकते हैं। 57,000-57,200 पर पहला रजिस्टेंस और 57,400-57,500 पर बड़ा रजिस्टेंस है।

Global Market Cues: वॉल स्ट्रीट पर सेक्टोरल रोटेशन

पहली छमाही में सुस्ती, जुलाई में आउट परफॉर्मेंस करता नजर आया। S&P500 में H1 में एनर्जी सेक्टर सबसे कमजोर रहा। जुलाई में एनर्जी से सेक्टर में खरीदारी लौटी। कम्युनिकेशन सेक्टर में मुनाफावसूली से खरीदारी लौटी। गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि पोर्टफोलियो में एकतरफा एलोकेशन दूर रहें।

Global Market Cues: बाजार के लिए कुछ अहम आंकड़े

US डॉलर इंडेक्स 97.5 से ऊपर बरकरार है। अधिक सप्लाई की आशंका से क्रूड भाव में गिरावट किया। सोने की कीमत $3,300 से ऊपर स्थिर है।

Global Market Cues: एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 117.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 39,622.10 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.60 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.07 फीसदी चढ़कर 22,708.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.41 फीसदी की बढ़त के साथ 24,371.04 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 3,533.45 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि आज के कारोबार में मंदड़ियों का बोलबाला रहा। धीमी शुरुआत के बाद, बाजार ने नीचे की ओर एकतरफ़ा रुख़ पकड़ा और अंततः 120.85 अंकों की गिरावट के साथ 25,355.25 पर बंद हुआ। रियल्टी और मेटल को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स लालनिशान में बंद हुए। आईटी और पीएसयू बैंकिंग स्टॉक सबसे ज्यादा टूटे। मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स ने फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट करेक्शन को सीमित रखने में कामयाब रहे।

पिछले कुछ कारोबीरी सत्रों में 25,400 का स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में कार्य कर रहा था। हालांकि, आज के कारोबार में ये सपोर्ट टूट गया। अगर गिरावट जारी रहती है तो करेक्शन 25,200 अंक की ओर बढ़ सकता है। जबकि ऊपर की और निफ्टी के लिए 25,520 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।

Stock Market Live Update: रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि कल शुरुआती कारोबार में बाजार टीसीएस के नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा। कंपनी के मैनेजमेंट की टिप्पणियों पर भी सबकी गहरी नज़र रहेगी। इस बाजार का शुरुआती रुख तय हो सकता । निफ्टी अब अपने तात्कालिक और अहम सपोर्ट ज़ोन के पास मंडरा रहा है जो 20-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (20-DEMA) और 25,200-25,300 के ज़ोन के आसपास स्थित पिछले कंसोलीडेशन जोन के आसपास है। इसलिए इंडेक्स के लिए अपने सकारात्मक रुझान को बनाए रखने के लिए इस स्तर को बने रहना ज़रूरी होगा। हालांकि,नतीजों का मौसम चल रहा है। ऐसे में दोनों तरफ़ स्टॉक स्पेसिफिक मौके होंगे। ट्रेडरों को इस बात को ध्यान में रखते हुए है अपनी पोजीशन तय करने की जरूरत है।

Stock Market Live Update:ZEEL शेयर होल्डर्स का प्रोमोटर्स को झटका

Zee Entertainment के पब्लिक शेयर होल्डर्स ने प्रोमोटर्स के वांरट इश्यू को खारिज किया। 40% से ज्यादा शेयरहोल्डर्स ने की प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग की।

Stock Market Live Update: रोहित जावा का HUL के CEO पद से इस्तीफा

HINDUSTAN UNILEVER ने प्रिया नायर को CEO और MD बनाया। रोहित जावा ने CEO के पद से इस्तीफा दिया। देश की सबसे बड़ी कंज्यूमर स्टेपल कंपनी की कमान संभालने वाली प्रिया नायर पहली महिला होंगी।

Stock Market Live Update: SAMCO Securities के धुपेश धमीजा की राय

निफ्टी बैंक में भी कमजोरी जारी है। इंडेक्स 56,800 - 57,300 के 500 अंकों के दायरे में रहा। 10-DEMA और 20-DEMA के दायरे में फंसा है। निफ्टी बैंक के लिए 57,300/57,700/57,950 के स्तर पर रेजिस्टेंस है। वहीं, निफ्टी बैंक 56,700/56,500/56,300 के स्तर पर सपोर्ट है।

Stock Market Live Update: ग्लेनमार्क ने ABBVIE के बीच $70 करोड़ की बड़ी डील

ग्लेनमार्क ने अमेरिकी दवा कंपनी ABB-VIE के साथ 70 करोड़ डॉलर का लाइसेंसिंग करार किया। कैंसर की दवा के डेवलपमेंट और बिक्री के लिए समझौता हुआ। भारत और एमर्जिंग बाजारों के लिए ग्लेनमार्क के पास ही लाइसेंस रहेंगे।

Stock Market Live Update: 10 जुलाई को कैसी रही थी बाजार की राय

वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 121 अंक गिरकर 25,355 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 346 प्वाइंट गिरकर 83,190 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 258 प्वाइंट गिरकर 56,956 पर बंद हुआ।

Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है ग्लोबल संकेत

गिफ्ट निफ्टी बड़े गैपडाउन के संकेत दे रहा है। TCS के कमजोर नतीजों के बाद इंफोसिस, विप्रो को ADR में भारी गिरावट देखने को मिला। 5% तक नीचे फिसला। ट्रंप के कनाडा पर 35% टैरिफ और F&O में FIIs की बड़ी बिकवाली से सेंटिमेंट और बिगड़े है। गिफ्ट निफ्टी 150 प्वाइंट नीचे फिसला।

Stock Market Live Update: TCS ने Q1 CC रेवेन्यू में 3.3% की गिरावट

TCS के अनुमान से कमजोर नतीजे भी बाजार पर दबाव बढ़ा सकते हैं। भारतीय कारोबार का कमजोर प्रदर्शन किया। तिमाही आधार पर CC रेवेन्यू में 3.3% की गिरावट देखने को मिला। हालांकि लेकिन मार्जिन उम्मीद से बेहतर रहा। नए डील्स में स्थिरता आई। TCS के नतीजों के बाद इंफोसिस और विप्रो के ADR 3 से 4 परसेंट की गिरावट रही। उधर Tata Elxsi के नतीजे अनुमान से कमजोर रहा। तिमाही आधार पर मुनाफा 21 परसेंट घटा।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।