Published on 28/10/2025 09:08 AM
Stock Market Live Update: अक्टूबर की मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत मिल रहे है। FIIs के लॉन्ग शॉर्ट रेश्यो 26% के करीब पहुंचा है। गिफ्ट निफ्टी 26000 के ऊपर खुलने के संकेत दे रहा है । एशिया मजबूत है, उधर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील की उम्मीद से US INDICES रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। अमेरिका और चीन के बीच डील होने की उम्मीद से सोने चांदी की कीमतों पर द
Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में दिखा दबाव
प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 250.68 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 84,528.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 108.50 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 25,857.55 के स्तर पर नजर आ रहा हैं
Stock Market Live Update:HDFC Securities के नागराज शेट्टी की राय
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि बाजार का ट्रेंड फिलहाल पॉजिटिव बना हुआ है। निफ्टी जल्द ही 26,300-26,400 के रेजिस्टेंस जोन की ओर बढ़ सकता है। वहीं, इसके लिए तत्काल सपोर्ट 25,700 के स्तर पर है।
Stock Market Live Update:LKP Securities के रुपक डे की राय
LKP Securities के रुपक डे ने कहा कि निफ्टी की शुरुआत मजबूत रही और दिनभर यह F&O एक्सपायरी से पहले एक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। उनके मुताबिक, सेंटीमेंट अब भी पॉजिटिव है क्योंकि इंडेक्स ब्रेकआउट लेवल के ऊपर बना हुआ है। इसलिए गिरावट आने पर बाजार में खरीदारी की संभावना बनी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर निफ्टी 26,000 के ऊपर decisively क्लोज होता है, तो शॉर्ट टर्म में यह 26,500 तक की तेजी दिखा सकता है। वहीं, नीचे की ओर मजबूत सपोर्ट 25,700 पर बना हुआ है।
Stock Market Live Update:एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
कंपनी ने पारादीप बंदरगाह क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन-आधारित गतिशीलता परियोजनाओं के कार्यान्वयन में सहयोग करने और हरित हाइड्रोजन एवं इसके व्युत्पन्नों के लिए परियोजनाओं की स्थापना की संभावनाओं का पता लगाने के लिए पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
Stock Market Live Update: श्री सीमेंट, टाटा कैपिटल, टीवीएस मोटर सहित अन्य कंपनियां आज अपनी तिमाही आय घोषित करेंगी
श्री सीमेंट, टाटा कैपिटल, टीवीएस मोटर कंपनी, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज़, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, अदानी ग्रीन एनर्जी, अदानी टोटल गैस, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस, कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज़, कारट्रेड टेक, क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण, हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज़, आईसीआरए, जिंदल स्टील, नोवार्टिस इंडिया, प्रीमियर एनर्जीज़, सम्ही होटल्स, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी, सुंदरम फास्टनर्स और टीटीके प्रेस्टीज आज अपनी तिमाही आय घोषित करेंगी।
Stock Market Live Update:RBI ने जना स्मॉल फाइनेंस बैंक का यूनिवर्सल बैंक का दर्जा पाने का आवेदन वापस कर दिया
RBI ने यूनिवर्सल बैंक में स्वैच्छिक परिवर्तन के लिए किया गया आवेदन RBI के परिपत्र में उल्लिखित मानदंडों को पूरा न करने के कारण वापस कर दिया है।
Stock Market Live Update:Megasoft arm की शाखा नैस्मिथ ग्रुप, यूनाइटेड किंगडम में 100% हिस्सेदारी हासिल करेगी
कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स यूके ने नैस्मिथ ग्रुप, यूनाइटेड किंगडम में 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह अधिग्रहण कंपनी को एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में एक वैश्विक मंच प्रदान करता है और कंपनी को अकार्बनिक रूप से विकास की अपनी रणनीति के अनुरूप तेज़ी से विस्तार करने में भी सक्षम बनाता है।
Global Market Cues: आज होगी ट्रंप और साने ताकाइची की मुलाकात
टोक्यो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाइची की मुलाकात मंगलवार को होने वाली है। ट्रंप सोमवार को टोक्यो पहुंचे और सम्राट नारुहितो से मुलाकात कर चुके हैं। यह ताकाइची के लिए एक अहम कूटनीतिक क्षण माना जा रहा है,क्योंकि वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय बैठक होगी। निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि यह मुलाकात अमेरिका–जापान व्यापार संबंधों रक्षा सहयोग और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की आर्थिक स्थिरता पर कुछ स्पष्ट संकेत देगी।
Stock Market Live Update: एशियाई बाजारों की चाल
एशियाई इंडेक्सों पर नजर डालें तो गिफ्ट निफ्टी 37.50 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 26,053.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 88.32 अंक यानी 0.17 फीसदी की कमजोरी के साथ 50,420 के स्तर पर नजर आ रहा है। हैंग सेंग 8.70 अंक यानी 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 26,420 के स्तर पर नजर आ रहा है। ताईवान का बाजार 90.76 अंक यानी 0.32 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। कोस्पी में 0.98 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। शांघाई कंपोजिट भी हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में है।
Stock Market Live Update: HDFC Securities के नंदीश शाह की राय
HDFC Securities के नंदीश शाह ने कहा कि पिछले कई सेशंस से निफ्टी लगातार अपने 5-DEMA (डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के ऊपर क्लोज हो रहा है, जो साफ तौर पर बुलिश ट्रेंड का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि अगर निफ्टी 26,104 के हालिया स्विंग हाई के ऊपर क्लोज होता है, तो बेयरिश (bearish) संकेत खत्म हो जाएंगे। फिर इंडेक्स ऑल-टाइम हाई 26,277 या उससे ऊपर के स्तर तक जा सकता है।
Stock Market Live Update:ट्रंप-शी और केंद्रीय बैंक की बैठकों की तैयारी में व्यापारियों के बीच डॉलर में नरमी
अमेरिका में केंद्रीय बैंक की बैठकों से पहले मंगलवार को डॉलर कमजोर रहा, जिसमें ब्याज दरों में कटौती की संभावना है। साथ ही, निवेशक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एशिया दौरे पर भी नज़र बनाए हुए हैं, जहाँ वे चीन के साथ व्यापार समझौते की उम्मीद कर रहे हैं।
दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार तनाव कम होने के शुरुआती संकेतों के कारण सोमवार को जोखिम में तेजी आई, और डॉलर प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले कमजोर हुआ। निवेशकों को आशंका है कि कोई भी वास्तविक चीन-अमेरिका समझौता जश्न मनाने के लिए बहुत कम अवसर प्रदान करेगा।
डॉलर सूचकांक, जो छह अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा का मूल्यांकन करता है, एशियाई बाजारों में शुरुआती घंटों में 98.786 पर स्थिर रहा, जबकि पिछले सत्र में इसमें 0.15% की गिरावट आई थी।
Stock Market Live Update:कच्चे तेल की तेजी थमीं
तेल की कीमतों में मंगलवार को भी गिरावट जारी रही, जो पिछले दो सत्रों की गिरावट को और बढ़ाती है। ओपेक द्वारा उत्पादन बढ़ाने की योजनाओं के दबाव ने संभावित अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की आशा को बेअसर कर दिया।
ब्रेंट क्रूड वायदा 4 सेंट गिरकर 65.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड वायदा 9 सेंट गिरकर 61.22 डॉलर पर आ गया।
Stock Market Live Update:इंडस टावर के ठीक ठाक नतीजे रहे
तिमाही आधार पर इंडसटावर का मुनाफा करीब 6 परसेंट बढ़ा मार्जिन में सुधार लेकिन आय फ्लैट रही। इधर मझगांव के अच्छे नतीजे पेश किए। मुनाफा 28 परसेंट उछला है। मार्जिन भी 18.5% से बढ़कर 23.7% हुए।
Stock Market Live Update:अनुमान से अच्छे IOC के नतीजे
दूसरी तिमाही में IOC के नतीजे अनुमान से कहीं अच्छे रहे। मुनाफा 34% बढ़ा है। मार्जिन में भी सुधार दिखा। वहीं सोना BLW का प्रॉफिट और रेवेन्यू उम्मीद से कहीं बेहतर रही। लेकिन मार्जिन पर दबाव दिखा।
Stock Market Live Update:AB CAPITAL में ब्लॉक विंडो में डील संभव
AB CAPITAL में आज ब्लॉक विंडो में 1620 करोड़ की ब्लॉक डील संभव है। Advent अपनी पूरी 2% हिस्सेदारी बेच सकता है । करीब `304 के भाव पर डील हो सकती है ।
Stock Market Live Update: आज कैसे मिल रहे है संकेत
अक्टूबर की मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत मिल रहे है। FIIs के लॉन्ग शॉर्ट रेश्यो 26% के करीब पहुंचा है। गिफ्ट निफ्टी 26000 के ऊपर खुलने के संकेत दे रहा है । एशिया मजबूत है, उधर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील की उम्मीद से US INDICES रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। अमेरिका और चीन के बीच डील होने की उम्मीद से सोने चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना तो 4000 डॉलर के नीचे फिसला। चांदी में 46 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा । कल आने वाले फेड के फैसले पर बाजार की नजर रहेगी।
Stock Market Live Update:सोमवार को कैसी रही थी बाजार की चाल
मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते इंडेक्स करीब 50 अंकों की बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाए रखी।दिन के बीच में थोड़ी सुस्ती के बाद इंडेक्स फिर मजबूत हुआ और सत्र के अंत में दिन के ऊपरी स्तरों के पास बंद हुआ। निफ्टी ने शुक्रवार का नुकसान पूरा किया और इंट्रा-डे में 26,000 का स्तर पार किया। आखिर में निफ्टी 170 अंक चढ़कर 25,966 पर बंद हुआ।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।