News Image
Money Control

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में दिखा दबाव, फोकस में Zydus Lifesciences, SBI, tech mahindra, lupin

Published on 17/07/2025 09:04 AM

Stock Market Live Update: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में मिले-जुले संकेत देखने को मिले। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली रही। नेट शॉर्ट सवा लाख के पार किया। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली। एशिया में मिलाजुला कारोबार कर रहा। डाओ फ्यूचर्स भी नीचे है। वहीं कल अमेरिकी बाजारों में बढ़त रही। भारत के साथ टैरिफ डील पर ट्रंप का बड़ा बयान। कहा बातचीत अंतिम चरण म

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में दिखा दबाव

प्री-ओपनिंग में बाजार में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 42.84 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 82,578.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 15.45 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 25,195.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Stock Market Live Update: HDFC Securities के नागराज शेट्टी की राय

निफ्टी के लिए छोटी अवधि का ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। अगर निफ्टी 25,250 से ऊपर टिकता है, तो यह 25,550 की ओर बढ़ सकता है, जबकि 25,000 के स्तर पर पहला सपोर्ट है।

Stock Market Live Update:चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के डेरिवेटिव एनालिस्ट हार्दिक मटालिया की राय

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के डेरिवेटिव एनालिस्ट हार्दिक मटालिया ने कहा कि 25,000 का स्तर अब एक अहम सपोर्ट स्तर हैअगर यह स्तर पार हो जाता है, तो यह 24,700 तक और नीचे जा सकता है। ऊपर की ओर, तत्काल रेजिस्टेंस 25,200 पर है। इसके बाद 25,378 और 25,500 के बीच एक बड़ा रेजिस्टेंस है। बाजार को नई तेजी पकड़ने के लिए इस जोन से ऊपर एक ब्रेकआउट की जरूरत है।

Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

पहला रजिस्टेंस 25,250-25,300 (20 और 10 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,350-25,400 (हाल का collapse जोन) पर है। मंगलवार से हमारा लॉन्ग का नजरिया है, पोजीशन में बने रहें। मौजूदा लॉन्ग पोजिशन पर 25,088 का SL रखें। पहला सपोर्ट 25,150-25,200 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,050-25,100 पर रहा। खरीदारी का जोन 25,150-25,200 पर है इसके लिए SL 25,088 पर रहा। 25,275 पार ना हो पाए, तभी शॉर्ट करें और SL 25,325 पर लगाए।

Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

लगातार बात हुई है कि बैंक निफ्टी ज्यादा मजबूत है । बैंक निफ्टी पर भी हमने मंगलवार से लॉन्ग का नजरिया रखा। बैंक निफ्टी मौजूदा स्विंग में नए शिखर पर पहुंच सकता है। बस 57,400 पर एक रजिस्टेंस है, जिसे निकालना है। 57,000 तक की गिरावट में खरीदारी करें इसके लिए स्टॉपलॉस 56,800 पर लहगाए।

Stock Market Live Update: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वीके विजयकुमार की राय

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वीके विजयकुमार ने कहा कि पिछले दो महीनों से बाज़ार एक सीमित दायरे में ही उतार-चढ़ाव कर रहा है। इस दायरे के ऊपरी बैंड से ऊपर निफ्टी के 25,500 से आगे जाने के लिए एक पॉजिटिव ट्रिगर की ज़रूरत है। निवेशक मौजूदा आय सीज़न के साथ-साथ ट्रंप के टैरिफ़ पर चल रही चर्चाओं पर भी नज़र रखे हुए हैं।

Stock Market Live Update: LKP Securities के रुपक डे की राय

बैंक निफ्टी ने 56,600 पर अहम सपोर्ट पाया है। इंडेक्स 50-DEMA से ऊपर कारोबार कर रहा, जिससे सेंटीमेंट मजबूत बना हुआ है। अगर यह स्तर बना रहता है, तो बैंक निफ्टी छोटी अवधि में 58,000-58,500 की ओर बढ़ सकता है।

Stock Market Live Update: SBI का 25000 करोड़ रुपये का QIP हुआ लॉन्च

CNBC-आवाज़ की खबर पर मुहर लगी। SBI का 25000 करोड़ रुपए का QIP लॉन्च हुआ। फ्लोर प्राइस बुधवार की क्लोजिंग से करीब ढाई परसेंट डिस्काउंट पर 811 रुपए प्रति शेयर है।

Stock Market Live Update: एक्सिस बैंक, विप्रो, जियो के नतीजे आज

नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। निफ्टी की तीन कंपनियां, एक्सिस बैंक, विप्रो और जियो फाइनेंस के Q1 रिजल्ट आएंगे। विप्रो की CC ग्रोथ गिरने की आशंका है। हलांकि एक्सिस बैंक की ब्याज से कमाई 3 परसेंट बढ़ सकती है। साथ ही इंडियन होटल, पॉलीकैब समेत वायदा की 6 कंपनियों के नतीजों का इंतजार रहेगा।

Stock Market Live Update: एंजेल वन का मुनाफा 35% घटा

पहली तिमाही में एंजेल वन का नेट प्रॉफिट 35% घटा । हालांकि रेवेन्यू में 8% की बढ़त देखने को मिला। वहीं मार्जिन 32 परसेंट से घटकर 24 फीसदी पर आया।

Stock Market Live Update: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर की राय

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि भारत का मैक्रोइकोनॉमिक आउटलुक मज़बूत बना हुआ है। घटती महंगाई, कम होती ब्याज दर, अच्छे मानसून और तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। लगातार आठ महीनों से महंगाई में आ रही गिरावट ने बाजार को बल दिया है। हालांकि,निवेशक वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही की कॉर्पोरेट नतीजों से उम्मीदें लगाए बैठे हैं। क्योंकि प्रीमियम वैल्यूएशन वाले शेयर बाजार के लिए अर्निंग ग्रोथ बहुत अहम फैक्टर है।इसके अलावा टैरिफ संबंधी चिंताओं के कारण ग्लोबल सेंटीमेंट मिलाजुला है। तांबे पर 50 फीसदी टैरिफ के ऐलान से यह चिंता बढ़ी है। महंगाई में नरमी के कारण निकट भविष्य में अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें धूमिल हो रही हैं जिससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ रही है।

Stock Market Live Update: मिले-जुले रहे टेक महिंद्रा के नतीजे

पहली तिमाही में टेक महिंद्रा के नतीजे मिले-जुले रहे । Constant Currency Revenue में आशंका से ज्यादा 1.4% की गिरावट देखने को मिली। लेकिन मार्जिन अनुमान से बेहतर 60 बेसिस प्वाइंट बढ़ा। New Deal Wins भी बेहद मजबूत हुआ। वहीं L&T टेक का मुनाफा करीब एक परसेंट बढ़ा, लेकिन रेवेन्यू में दबाव दिखा।

Stock Market Live Update: 16 जुलाई को कैसी रही थी बाजार की चाल

निफ्टी वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। सेंसेक्स 64 अंक चढ़कर 82,634 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 162 प्वाइंट चढ़कर 57,159 पर बंद हुआ है। मिडकैप 8 प्वाइंट चढ़कर 59,621 पर बंद हुआ ।

Stock Market Live Update:आज के लिए कैसे मिल रहे है संकेत

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में मिले-जुले संकेत देखने को मिले। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली रही। नेट शॉर्ट सवा लाख के पार किया। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली। एशिया में मिलाजुला कारोबार कर रहा। डाओ फ्यूचर्स भी नीचे है। वहीं कल अमेरिकी बाजारों में बढ़त रही। भारत के साथ टैरिफ डील पर ट्रंप का बड़ा बयान। कहा बातचीत अंतिम चरण में है। 150 से ज्यादा देशों को जल्द टैरिफ लेटर भेजने की भी कही बात है।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।