News Image
Money Control

Stock Market Live Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24450 के नीचे, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा में दबाव

Published on 07/07/2025 10:26 AM

Stock Market Live Update:  कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश कर रहा है। निचले स्तरों से निफ्टी करीब 60 प्वाइंट सुधरकर 25450 के करीब कामकाज कर रहा है। बैंक निफ्टी भी फ्लैट कामकाज कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी आज एक रेंज में है।  INDIA VIX में 2% से ज्यादा की बढ़त दिखा रहा है। इस बीच डिफेंस शेयरों पर दबाव दिख रहा है। इंडेक्स करीब 1 परसेंट कमजोर हुआ।  BEL निफ्टी का टॉप

Stock Market Live Update: Vandan Foods के शेयर 28% प्रीमियम पर लिस्ट हुए

दन फूड्स के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 3 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹115 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹125.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 8.70% का लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए।

Stock Market Live Update: Pushpa Jewellers के शेयरों की लिस्टिंग भारी डिस्काउंट पर हुई

पुष्पा ज्वैलर्स के शेयरों की आज NSE SME पर भारी डिस्काउंट पर एंट्री हुई। इसके बाद शेयर उछलकर अपर सर्किट पर पहुंचे तो लेकर आईपीओ निवेशक अब भी तगड़े घाटे में हैं। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 2 गुना से अधिक बोली मिली थी। खुदरा निवेशकों का आरक्षित हिस्सा 3 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत ₹147 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹112.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर ही 23.81% का घाटा हो गया।

Stock Market Live Update: Jubilant Food पर सीएलएसए की राय

सीएलएसए ने जुबिलेंट फूड पर राय देते हुए कहा कि कंपनी का Q1 स्टैंडअलोन सेल्स अनुमान से 1% ज्यादा नजर आया। अनुमान के मुताबिक Domino’s इंडिया का LFL ग्रोथ 11.6% रही है। सालाना आधार पर कंपनी की 17.0% कंसोलिडेटेड नेट सेल्स ग्रोथ अनुमान से कमजोर रही है। मुनाफे और मार्जिन ग्रोथ पर निवेशकों का फोकस रहेगा। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 781 रुपये तय किया है।

Stock Market Live Update:पारस डिफेंस ने 4 दिन की बढ़त का सिलसिला तोड़ा

पारस डिफेंस के शेयरों में आज दबाव देखने को मिल रहा है। शेयर आज 5 फीसदी टूटा है जिसके बाद इसने पिछले 4 दिनों की तेजी को तोड़ दिया है। पिछले कारोबारी सत्र में शेयर 10.00 फीसदी या 84.85 रुपये की बढ़त के साथ 933.50 रुपये पर बंद हुआ था। शेयर ने 19 मई, 2025 और 07 अप्रैल, 2025 को क्रमश: 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 971.80 रुपये और 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर 401.00 रुपये को छुआ। वर्तमान में, शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से 8.97 फीसदी नीचे और अपने 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर से 120.61 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

Stock Market LIVE Updates: Jubilant Food पर सीएलएसए की राय

Jubilant Food पर सीएलएसए की राय

सीएलएसए ने जुबिलेंट फूड पर राय देते हुए कहा कि कंपनी का Q1 स्टैंडअलोन सेल्स अनुमान से 1% ज्यादा नजर आया। अनुमान के मुताबिक Domino’s इंडिया का LFL ग्रोथ 11.6% रही है। सालाना आधार पर कंपनी की 17.0% कंसोलिडेटेड नेट सेल्स ग्रोथ अनुमान से कमजोर रही है। मुनाफे और मार्जिन ग्रोथ पर निवेशकों का फोकस रहेगा। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 781 रुपये तय किया है।

Stock Market LIVE Updates: Indusind Bank पर सिटी की राय

सिटी ने बैंकिंग स्टॉक पर कहा कि 1QFY26 एडवांसेज में तिमाही आधार पर 3.1% की कमी नजर आई। तिमाही आधार पर बैंक का कंज्यूमर बिजनेस 0.9% गिर गाय। वहीं डिपॉजिट में 3.3% की गिरावट देखने को मिली। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर बिकवाली की रेटिंग दी है। इसका टारगेट 765 रुपये तय किया है।

Stock Market Live Update: Emmvee Photovoltaic Power ने सेबी के पास ₹3,000 करोड़ के आईपीओ के दस्तावेज दाखिल किए

बेंगलुरु स्थित सौर ऊर्जा कंपनी एम्मीवी फोटोवोल्टिक पावर ने रविवार (06 जुलाई) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है, जिसका लक्ष्य आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाना है। भारत में सौर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल और सेल बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक कंपनी ने अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा अपने कर्ज के बोझ को कम करने में खर्च करने की योजना बनाई है।

Stock Market Live Update:ट्रेड डील पर आज रात फैसले की घड़ी

इंडियन टाइम के हिसाब से आज रात 9:30 बजे अमेरिका से ट्रेड डील की चिट्ठी जारी हो सकती है। US के कुछ इंडस्ट्रियल गुड्स पर इंपोर्ट ड्यूटी जीरो हो सकती है । भारत ने की स्टील, एल्यूमिनियम और ऑटो पार्ट्स पर ड्यूटी घटाने की मांग की है।

Stock Market Live Update: डिफेंस शेयरों पर दबाव

डिफेंस शेयरों पर दबाव दिख रहा है। इंडेक्स करीब 1 परसेंट कमजोर हुआ। BEL निफ्टी का टॉप लूजर बना। वहीं भारत डायनेमिक्स वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ। उधर मझगांव डॉक और गार्डन रीच में भी गिरावट देखने को मिला।

Stock Market Live Update: अच्छे बिजनेस अपडेट से FMCG कंपनियों में तेजी

अच्छे बिजनेस अपडेट से FMCG कंपनियों में तेजी देखने को मिल रही है। FMCG इंडेक्स करीब 1 फीसदी मजबूत है। गोदरेज कंज्यूमर और डाबर 4-5 परसेंट चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हुए। उधर HUL करीब 2 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना।

Stock Market LIVE Updates: Borosil Renewables का शेयर 4% से ज्यादा चढ़ा

Borosil Renewables के शेयरों पर सोमवार 7 जुलाई को सबकी नजर रहेगी। इसकी जर्मन सब्सिडियरी कंपनी GMB Glasmanufaktur Brandenburg GmbH ने जर्मनी की अदालत में दिवालियापन के लिए आवेदन किया है। जनवरी 2025 में Borosil Renewables की इस सब्सिडियरी कंपनी के भट्ठे बंद कर दिए गए थे, क्योंकि यूरोपीय यूनियन में मांग कम हो गई थी और बाजार की स्थिति खराब थी। कंपनी ने पहले बताया था कि चीन के जरिए सस्ते दामों पर सोलर पैनल की डंपिंग के कारण जर्मन सोलर पैनलों की मांग में गिरावट आई है।

Stock Market LIVE Updates: Q1 अपडेट के बाद Godrej Consumer Products के शेयर 5% उछले

स्टैंडअलोन व्यवसाय में मिड-सिंगल डिजिट अंडरलाइंग वॉल्यूम ग्रोथ (UVG) के कारण उच्च-सिंगल डिजिट वैल्यू ग्रोथ मिलने की संभावना है। वॉल्यूम ग्रोथ में जोरदार प्रतिस्पर्धा रही है और क्रमिक रूप से इसमें सुधार हो रहा है। होम केयर व्यवसाय में दोहरे अंकों की वैल्यू ग्रोथ और UVG मिलने की संभावना है। पर्सनल केयर व्यवसाय में साबुन के कारण कम-एकल अंकों में वैल्यू बढ़ने की उम्मीद है। साबुन को छोड़कर स्टैंडअलोन व्यवसाय में दोहरे अंकों की UVG के साथ बहुत मजबूत प्रदर्शन मिलने की उम्मीद है। स्टैंडअलोन EBITDA मार्जिन कंपनी की मानक सीमा से नीचे रहने की संभावना है, लेकिन इसमें सुधार होने की उम्मीद है

Stock Market LIVE Updates: सेंसेक्स की चाल सपाट, निफ्टी 25450 पर

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत सपाट हुई। सेंसेक्स 7.41 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 83,405.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 11.95 अंक यानी0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 25,462.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट: 25,300-25,350 (शुक्रवार का निचला स्तर, 10 DEMA) पर है। जबकि बड़ा सपोर्ट 25,200-25,250 (20 DEMA, ऑप्शंस जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,500-25,600 (ऑप्शंस जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस: 25,600-25,700 (हाल का स्विंग high) है। खरीदारी जोन 25,350-25,425 पर है इसके लिए स्टॉप लॉस 25,250 पर लगाए। 25,550-25,600 पार ना हो पाए तो बेचें और उसके लिए स्टॉप लॉस 25,650 पर लगाए।

Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

पहला सपोर्ट 56,800-56,900 (10 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 56,500-56,600 (20 DEMA) पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 57,300-57,400 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 57,500-57,600 पर है। खरीदारी का जोन 56,700-56,800 पर है इसके लिए स्टॉप लॉस 56,500 पर लगाए। 57,400 पार ना हो पाए तो बेचें और स्टॉप लॉस 57,550 पर लगाए।

Global Market Cues: मस्क ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी

अमेरिका पार्टी' के नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। ट्रंप टैक्स बिल के पास होने के बाद नई पार्टी की घोषणा की है। ट्रंप ने शुक्रवार को टैक्स बिल को कानून में बदला है। सोशल मीडिया "X" पर 65% लोगों ने नई पार्टी के पक्ष में वोट किया है। मस्क ने कहा अमेरिका पार्टी आपकी आजादी लौटाने के लिए बनाई गई है।

Global Market: एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 29.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 39,628.41 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.20 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.28 फीसदी चढ़कर 17,684.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 23,765.41 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 3,468.61 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update: LKP Securities के रुपक डे की राय

निफ्टी के लिए 25,300 का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट है। अगर निफ्टी इसके ऊपर रहता है, तो तेजी का रुख बना रहेगा। ऊपरी दिशा में निफ्टी 25,800-26,100 तक जा सकता है, जिसमें 25,500 पर तत्काल रेजिस्टेंस है।

Stock Market Live Update: HDFC Securities के नागराज शेट्टी की राय

निफ्टी ने वीकली चार्ट पर एक निगेटिव कैंडल बनाया, जो पिछले हफ्ते 24,500-25,200 की रेंज तोड़ने के बाद आया । यह इंडेक्स अब एक महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन में है अगले हफ्ते के लिए 25,700 और अगले दो हफ्तों में 26,200 के टारगेट पर नजर होगी इसके लिए 25,300 के स्तर पर सपोर्ट होगा

Stock Market Live Update: कच्चे तेल में 1% की गिरावट

कच्चे तेल के भाव में 1 परसेंट से ज्यादा की गिरावट आई। OPEC+ देशों ने क्रूड उत्पादन बढ़ाने को मंजूरी दी। रोजाना 5.48 लाख बैरल का ज्यादा प्रोडक्शन होगा।

Stock Market Live Update: इंडसइंड बैंक के कमजोर Q1 अपडेट

इंडसइंड बैंक ने Q1 के लिए कमजोर कारोबारी अपडेट पेश किए । सालाना आधार पर लोन और डिपॉजिट दोनों में 3% से ज्यादा की गिरावट आई। CASA Ratio पर भी तगड़ा दबाव रहा। वहीं बैंक ऑफ इंडिया का घरेलू डिपॉजिट 10% तो लोन 11% बढ़ा है।

Stock Market Live Update:चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव एनालिस्ट हार्दिक मटालिया की बाजार पर राय

चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव एनालिस्ट हार्दिक मटालिया का कहना है हाई वोलैटिलिटी और मिलेजुले संकेतों के मौजूदा माहौल में, ट्रेडरों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बनाए रखते हुए "गिरावट पर खरीदारी" की रणनीति अपनाएं। लीवरेज्ड ट्रेंडिंग में खास सतर्कता बरतें। तेजी के दौरान आंशिक मुनाफा बुक करना और टाइट ट्रेलिंग स्टॉप-लॉस का इस्तेमाल करना जोखिम को प्रभावी ढंग से मैनेज करने में मदद करेगा। नई लॉन्ग पोजीशन तभी ली जानी चाहिए, जब निफ्टी 25,600 के स्तर के ऊपर टिका रहे।

Stock Market Live Update: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर की बाजार पर राय

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि भारतीय बाजार में एक ठहराव देखने को मिल रहा है। निवेशक मिलेजुले ग्लोबल संकेतों और अमेरिकी टैरिफ टाइम लिमिट से पहले वेट एंड वॉच रणनीति अपना रहे हैं। FII की मौजूदा बिकवाली जोखिम से बचने के नजरिए का संकेत है। वहीं, DII की खरीदारी से बाजार को कुछ सपोर्ट मिल रहा है। हाल की तेजी के बाद, बेंचमार्क इंडेक्स टॉप वैल्यूएशन लेवल के पास मंडरा रहे हैं, जिससे आगे की तेजी बाधित हो रही है। अब बाजार की नजर पहली तिमाही के नतीजों और ट्रेड पर होने वाली डील्स से जुड़ी खबरों पर रहेगी। मिड- और स्मॉल-कैप स्पेस, बाजार की हाल की रिकवरी के बाद अधिक स्टॉक-स्पेसिफिक हो गया है।

Stock Market Live Update: भारत-अमेरिका में ट्रेड डील जल्द

भारत और अमेरिका ने मिनी ट्रेड डील पर बातचीत पूरी की । अगले 24 से 48 घंटे में हो अंतिम फैसला सकता है। सूत्रों के मुताबिक भारत ने एग्री और डेरी पर किसी concession से इनकार किया, लेकिन LABOUR INTENSIVE SECTORS पर ऑफर की फेयर डील, रही । उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ONE BIG BEAUTIFUL BILL पर दस्तखत किए।

Stock Market Live Update: FMCG कंपनियों के अच्छे Q1 अपडेट

मैरिको के बाद गोदरेज कंज्यूमर के भी अच्छे Q1 अपडेट आए। कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में डबल डिजिट ग्रोथ संभव है। साथ ही FY26 के लिए डबल डिजिट EBITDA ग्रोथ का गाइडेंस दिया है। वहीं डाबर ने डिमांड में सुधार और बेहतर वॉल्यूम ग्रोथ का अपडेट दिया। साथ ही जुबिलेंट को भी कंसोलिडेट रेवेन्यू 17% बढ़ने की उम्मीद है।

Stock Market Live Update: 04 जुलाई को कैसी रही थी बाजार का चाल

शुक्रवार 4 जुलाई को आखिरी घंटे में बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 193 प्वाइंट चढ़कर 83,433 पर बंद हुआ। वहीं,निफ्टी 56 प्वाइंट चढ़कर 25,461 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 240 प्वाइंट चढ़कर 57,032 पर बंद हुआ

Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है आज के लिए ग्लोबल संकेत

भारतीय बाजारों के लिए आज थोड़े नरम संकेत मिल रहे है। लगातार पांचवे दिन FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिल रही है।  गिफ्ट निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। एशिया में मिलाजुला कामकाज हो रहा है।  डाओ फ्यूचर्स में करीब 150 प्वाइंट नीचे फिसला है। शुक्रवार को independence day की वजह से अमेरिकी बाजारों में छुट्टी थी।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।