Published on 23/09/2025 09:46 AM
Stock Market Live Update: नवरात्रि के पहले दिन जोरदार बिक्री के दम पर ऑटो शेयर टॉप गियर में नजर आ रहे है। इंडेक्स करीब 2 परसेंट मजबूत हुआ। मारुति, M&M, आयशर, बजाज ऑटो और हीरो मोटो निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हुआ। उधर ऑटो एंसिलरी में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इस बीच गोल्ड ने फिर नया शिखर बनाया। MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव एक लाख 12,400 रुपए के पार निकला है। हालांकि
Stock Market Live Update: तिमाही आय से पहले Sudarshan Chemical Industries के शेयरों में गिरावट
सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज का भाव 19.45 रुपये या 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 1,495.25 रुपये पर था।इसने 1,525.05 रुपये का उच्चतम और 1,495.25 रुपये का निम्नतम स्तर छुआ। पिछले कारोबारी सत्र में शेयर 2.70 प्रतिशत या 39.75 रुपये की बढ़त के साथ 1,514.70 रुपये पर बंद हुआ था।
इस शेयर ने क्रमशः 29 अगस्त, 2025 और 3 मार्च, 2025 को 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,539.00 रुपये और 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर 795.75 रुपये को छुआ। वर्तमान में यह शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से 2.84 प्रतिशत नीचे और अपने 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर से 87.9 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।
Stock Market Live Update:जेबीएम ऑटो ने अल हब्तूर मोटर्स, यूएई के साथ साझेदारी की
कंपनी की सहायक कंपनी, जेबीएम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने अल हब्तूर मोटर्स, यूएई के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत, अल हब्तूर मोटर्स यूएई में जेबीएम की इलेक्ट्रिक बसों का एकमात्र आयातक और वितरक होगा।
Stock Market Live Update:केईसी इंटरनेशनल को 3,243 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले
आरपीजी समूह की कंपनी को संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका में ट्रांसमिशन और वितरण परियोजनाओं के लिए 3,243 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर के साथ, कंपनी को अब तक का कुल ऑर्डर 11,700 करोड़ रुपये हो गया है।
Stock Market Live Update:सेंसेक्स-निफ्टी में दिखा बढ़त
बाजार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 48.39 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 82,206.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 17.50 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 25,218.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
Stock Market Live Update:रुपया गिरावट के साथ खुला
भारतीय रुपया मंगलवार को 88.41 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि सोमवार को यह 88.31 पर बंद हुआ था।
Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव
प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 63.76 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 82,096.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 39.10अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 25,163.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
Stock Market Live Update: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका की राय
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “ट्रंप की H-1B वीजा फीस नीति से निगेटिव माहौल बना। IT सर्विसेज की ग्रोथ धीमी है। कंपनियां AI हार्डवेयर पर ज्यादा खर्च कर रही हैंन लेकिन तकनीक स्थिर होने और व्यापक उपयोग के बाद मांग बढ़ेगी। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का अमेरिका दौरा और 50% टैरिफ के बाद व्यापार समझौते पर चर्चा महत्वपूर्ण होगी. हाल की तेजी के बाद बाजार में स्थिरीकरण संभावित है।
Stock Market Live Update: SBI Securities के सुदीप शाह की राय
इंडेक्स 5-दिन EMA के नीचे गिरा और 50-दिन EMA (55,192) के करीब है, जो अगली दिशा तय करेगा। RSI 54.47 पर है और नीचे की ओर है, जो तेजी के कमजोर पड़ने का संकेत है। निफ्टी के लिए 54,800-54,700 के स्तर पर सपोर्ट और 55,600-55,700 के स्तर पर रेजिस्टेंस है।
Global Market Cues: एशियाई बाजार
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 34.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 4,310.48 के स्तर पर दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.24 फीसदी चढ़कर 26,202.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 26,218.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 3,795.64 के स्तर पर दिख रहा है।
Stock Market Live Update:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की राय
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि पिछले दो दिनों से निफ्टी में पुलबैक (गिरावट) देखने को मिल रहा। इससे पहले हुई 1,000 अंकों की तेजी को देखते हुए ये पुल बैक बिल्कुल सामान्य बात है। दरअसल, इस तरह के छोटे-मोटे करेक्शन लगातार तेजी बने रहने के लिए अच्छे होते हैं। रूपक डे का कहना है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए 25,050 पर सपोर्ट है। जब तक इंडेक्स इस स्तर से ऊपर बना रहेगा। इसमें तेजी की उम्मीद बरकरार रहेगी। वहीं, 25050 से नीचे के जाने पर 24,800 तक गिरावट हो सकती है।
Stock Market Live Update:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के आनंद जेम्स की राय
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट स्ट्रेटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि पिछले हफ्ते निफ्टी 25,400-25,600 के स्तर पर पहुंचना और ईवनिंग स्टार कैंडल बनना,एक पुलबैक की संभावना दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 24,880-24,800 परसपोर्ट दिख रहा है। जबकि रेजिस्टेंस 25,669 के आसपास बना हुआ है।
Stock Market Live Update:SAMCO Securities के ओम मेहरा की राय
निफ्टी बैंक 100-SMA और 50-SMA के नीचे है, लेकिन 9-EMA और 20-EMA के ऊपर है। इस जोन के नीचे बंद होने से कमजोरी बढ़ सकती है, जबकि 100-SMA के ऊपर रहने से स्थिरता आएगी। RSI 54 पर है, जो रैली के बाद ठंडक दर्शाता है।इंडेक्स का प्राइमरी ट्रेंड तेजी का है. लेकिन, छोटी अवधि में स्थिरता भी देखने को मिल सकता है। 55,700 के ऊपर बंद होने से तेजी फिर शुरू हो सकती है।
Global Market Cuesफेड अधिकरियों का बड़ा बयान
स्टीफन मिरान ने आर्थिक नुकसान रोकने के लिए दरें कम होनी चाहिए। स्टीफन मिरान ने ही ब्याज दरों में 0.50% का समर्थन किया था जबकि अल्बर्टो मुसलेम के मुताबिक महंगाई के कारण ज्यादा कटौती की गुंजाइश कम है। वहीं बेथ एम. हैमैक ने कहा कि आगे दरों में कटौती पर सावधानी बरतनी चाहिए। अर्थव्यवस्था को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए सावधानी जरूरी है। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल और दो अन्य अधिकारी आज बोलेंगे।
Stock Market Live Update:21 अक्टूबर को दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग
इस साल दिवाली पर NSE-BSE एक्सचेंज पर 21 अक्टूबर को 1 घंटे की होगी मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। दोपहर 1:45 से 2:45 तक सेशन चलेगा।
Stock Market Live Update:आज से जियो ब्लैकरॉक फ्लैक्सी कैप NFO खुला
आज से जियो ब्लैकरॉक के FLAXI CAP फंड का NFO खुल रहा है। लार्ज कैप, मिडकैप और स्मॉलकैप तीनों में निवेश होगा। 7 अक्टूबर तक निवेश कर सकेंगे।
tock Market Live Update:आज एक साथ खुलेंगे 4 IPOs
प्राइमरी मार्केट तगड़ा एक्शन दिखेगा। Anand Rathi Share, Seshaasai Technologies, Solar World Energy और Jaro Institute के आज IPO खुलेंगे। आनंद राठी शेयर की 745 करोड़ जुटाने की योजना है।
Stock Market Live Update: आज कैसे मिल रहे हैं ग्लोबल बाजार से संकेत
निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन अच्छे संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश में बिकवाली हुई, लेकिन वायदा में थोड़ी कवरिंग देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। एशियाई बाजार मजबूत हुए। वहीं अमेरिकी INDICES में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिखी। रिकॉर्ड ऊंचाई पर नैस्डैक और S&P इंडेक्स बंद हुए।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।