Published on 16/07/2025 09:29 AM
Stock Market Live Update: ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे है। अनुमान से अच्छे रिटेल महंगाई आंकड़े के बाद भी डाओ जोंस 450 अंक फिसला। हालांकि NVIDIA के दम पर नैस्डेक रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ, लेकिन अमेरिकी फ्यूचर्स नीचे है। इधर एशियाई बाजार भी कमजोर खुले है। गिफ्ट निफ्टी पर 100 अंकों का दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ट्रेड डील के तहत इंडोनेशिया पर
Stock Market Live Update: ऑटो शेयरों में मुनाफावसूली
ऑटो शेयरों में आज मुनाफावसूली का मूड देखने को मिल रहा है। इंडेक्स करीब 1 परसेंट फिसला। अशोक लेलैंड करीब दो परसेंट की गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं मेटल शेयर भी नरम रहा । दूसरी ओर सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही।
Stock Market Live Update: HDFC बैंक बोनस शेयर जारी करने पर कर रही विचार
HDFC बैंक की बोनस की तैयारी कर रहा है। 19 जुलाई को नतीजों के साथ बोनस शेयर देने का एलान संभव है। स्पेशल डिविडेंड का फैसला हो सकता है।
Stock Market Live Update: बाजार में कंसोलिडेशन का मूड
कल की जोरदार तेजी के बाद बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी मामूली सुस्ती के साथ 25150 के करीब पहुंचा है। हालांकि बैंक निफ्टी हरे निशान में बने रहने में कामयाब है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी फ्लैट रहा।
Stock Market Live Update: SBI जल्द ला सकता है `25,000 Cr का QIP
सूत्रों के हवाले से मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक SBI जल्द 25,000 करोड़ रुपये का QIP ला सकता है। QIP का एलान आज शाम हो सकता है। SBI के QIP का भाव 790-800 रुपये प्रति शेयर संभव है। मौजूदा भाव से 2-3% डिस्काउंट पर QIP संभव है। QIP में `7000 Cr के साथ LIC की एंकर बोली संभव है। घरेलू MF की ओर से भी QIP के लिए अच्छी डिमांड है। हालांकि खबर पर SBI ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Stock Market LIVE Updates: HDFC LIFE पर एचएसबीसी की राय
एचएसबीसी ने एचडीएफसी लाइफ पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी के Q1FY26 के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। इसकी APE ग्रोथ अच्छी रही। मार्जिन स्टेबल नजर आई और 16.3% RoEV नजर आया है। FY26–28 में मिड टीन APE ग्रोथ की उम्मीद है। नए कस्टमर, डिस्ट्रीब्यूशन विस्तार, प्रोडक्ट मिक्स से APE ग्रोथ को सपोर्ट मिलने की संभावना है। FY25–28 के लिए सालाना 16% APE की उम्मीद की जा रही है। FY25–28 के दौरान में मार्जिन में भी थोड़ा सुधार दिखने की संभावना है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 900 रुपये तय किया है।
Stock Market Live Update: लाल निशान में खुला बाजार
सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत 16 जुलाई को लाल निशान में हुई। सेंसेक्स 27.24 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 82,513.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी32.80 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 25,159.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
Stock Market Live Update: HDFC LIFE पर मॉर्गन स्टैनली की राय
मॉर्गन स्टैनली ने एचडीएफसी लाइफ पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 840 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इस दिग्गज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की ये मजबूत तिमाही देखने को मिली। पहली तिमाही के दौरान VNB अनुमान से 1% ज्यादा नजर आया। कंपनी FY26 के लिए 17% VNB ग्रोथ अनुमान पर कायम है। मैनेजमेंट के मुताबिक FY26 में मार्जिन दायरे में रह सकता है।
Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में दिखा दबाव
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में दबाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 103.58 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 82,458.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 23.95अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 25,175.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
Stock Market Live Update: LKP Securities के रुपक डे की राय
निफ्टी ने 25,000 के सपोर्ट पर वापसी की, लेकिन 25,250 पर 21-EMA के पास रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। 25,260 के ऊपर निर्णायक तेजी से 25,400 तक उछाल आ सकता है। अगर यह स्तर नहीं टूटा, तो 25,000 और 24,920-24,900 के सपोर्ट जोन में गिरावट हो सकती है।
Stock Market Live Update: HDFC Securities के नागराज शेट्टी की राय
मंगलवार की तेजी से बाजार को और गति मिल सकती है। 25,350 के रेजिस्टेंस को तोड़ने पर और तेजी आ सकती है। पहला सपोर्ट 25,000 पर है।
Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी बाजार का लीडर बना हुआ है। बैंक निफ्टी ने 56,700 बचाया और अच्छी रैली दी है। खरीदारी का जोन 56,800-56,900 पर है इसके लिए स्टॉप लॉस 56,700 पर लगाए। फिलहाल बैंक निफ्टी में अभी कोई शॉर्ट ट्रेड नहीं है। पहला रजिस्टेंस 57,000-57,200 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 57,200-57,400 पर है।
Stock Market Live Update: निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
पहला सपोर्ट 25,050-25,100 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,950-25,000 (ऑप्शंस जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,225-25,275 (कल का शिखर,20 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,325-25,375 (हाल का collapse zone) पर है। खरीदारी का जोन 25,100-25,150 पर है। जोरदार खरीदारी का जोन 25,050-25,100 पर है इसके लिए सख्त स्टॉप लॉस 24,950 पर लगाए। अगर 25,225-25,275 पार ना हो तभी बेचें और स्टॉप लॉस 25,325 पर लगाए।
Global Market Cues: कहां रहेगी नजर?
US Dollar Index 98.5 के ऊपर चला गया, जिससे Gold की कीमतें फिसलीं।COMEX पर सोना 3350 डॉलर के नीचे फिसला। चांदी का भाव 38 डॉलर के नीचे फिसला है। Bitcoin में भी गिरावट आई क्योंकि ट्रंप की क्रिप्टो बिल को हाउस में रोक दिया गया। आज के दिन रिटेल सेल्स, होम बिल्डर कॉन्फिडेंस और जॉबलेस क्लेम्स जैसे डेटा भी आने हैं। 4 फेड अधिकारी भी आज भाषण देंगे, जिससे बाजार की चाल और स्पष्ट हो सकती है।
Global Market Cues: एशियाई बाजार
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 91.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 39,642.40 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.23 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.99 फीसदी चढ़कर 23,061.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 24,735.28 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.79 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 3,501.90 के स्तर पर दिख रहा है।
Stock Market Live Update: HDFC Securities के नंदीश शाह की राय
बैंक निफ्टी ने हाल की गिरावट के बाद फिर से तेजी पकड़ी और 5-दिन, 11-दिन, और 20-दिन के EMA के ऊपर बंद हुआ। वीकली चार्ट पर यह तेजी का पैटर्न बना रहा है। ऑप्शंस डेटा में 56,000-56,500 स्ट्राइक पर आक्रामक पुट राइटिंग देखी गई, जो कि मजबूत सपोर्ट है। प्रमुख रेजिस्टेंस 57,360 और 57,700 पर हैं। जबकि, सपोर्ट 56,500 और 56,000 पर हैं. उन्होंने "गिरावट पर खरीदारी" रणनीति की सलाह दी है।
Stock Market Live Update: इंडोनेशिया के साथ हुई टैरिफ डील
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ट्रेड डील के तहत इंडोनेशिया पर 19% का टैरिफ लगाया। बदले में इंडोनेशिया $15 अरब की US एनर्जी, $4.5 अरब की खेती से जुड़ी चीज़ें खरीदेगा और 50 Boeing जेट्स का ऑर्डर देगा। बता दें कि पहले इंपोर्ट पर 32% का टैरिफ लग रहा था।
Stock Market Live Update: बॉन्ड मार्केट में उथल-पुथल
महंगाई रिपोर्ट के बाद 10 साल और 30 साल की यील्ड फिर से चढ़ गई। 30 साल की यील्ड फिर 5% के ऊपर पहुंची, जो जून के बाद पहली बार है। इससे फिक्स्ड इनकम मार्केट में भी दवाब बढ़ा है।
Stock Market Live Update: FII - DII के आंकड़े
हफ्ते के दूसरे कारोबारी सेशन के में बाजार में 4 दिन के बाद जोश दिखा। इस दिन विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में हल्की वापसी की। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, FII ने 120.47 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की। यह सोमवार को 1,614 करोड़ रुपये की भारी बिकवाली के बाद हुआ।
Stock Market Live Update: प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय
प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि निफ्टी की शुरुआत आज सपाट रही, लेकिन धीरे-धीरे इसकी तेजी बढ़ती गई। हालांकि, अंत में कुछ बढ़त कम हो गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 113.50 अंकों की बढ़त के साथ 25,195.80 पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो सभी सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। ऑटो और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। ब्रॉडर मार्केट ने बेहतर प्रदर्शन जारी रखा। मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों ही सेगमेंट में 0.90 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई। RSI में एक हिडेन बुलिश डाइवर्जेंस रुझान में बदलाव का संकेत है। 25,000 का स्तर निफ्टी के लिए एक मजबूत सपोर्ट जोन बना हुआ है। जबकि इसके लिए 25,325 के आसपास रेजिस्टेंस देखने को मिल रहा है।
Stock Market Live Update: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के वी.के. विजयकुमार की राय
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के वी.के. विजयकुमार का कहना है कि एफआईआई ने डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी शॉर्ट पोजीशन बनाई है। हालांकि शॉर्ट कवरिंग से तेज उछाल आ सकता है, लेकिन अभी इसे बढ़ावा देने के लिए कोई स्पष्ट ट्रिगर नहीं हैं। बाजार फिलहाल बिना किसी ठोस दिशा-निर्देश के भटक रहा है। अप्रैल, मई और जून में नेट बॉयर रहे विदेशी संस्थागत निवेशक जुलाई में बिकवाली करते दिखे जिससे लार्ज-कैप शेयरों पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि, संस्थागत निवेशकों की बिकवाली में आई कमी के कारण ब्रॉडर मार्केट तुलनात्मक रूप से मजबूत बना हुआ है। हालांकि वैल्यूशन ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।
Stock Market Live Update: 15 जुलाई को कैसी रही थी बाजार की चाल
सेंसेक्स वीकली एक्सपायरी पर बाजार में जोश देखने को मिला। 4 दिनों की गिरावट के बाद बाजार बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी 114 प्वाइंट चढ़कर 25,196 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 317 प्वाइंट चढ़कर 82,571 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 241 प्वाइंट चढ़कर 57,007 पर बंद हुआ। मिडकैप 560 प्वाइंट चढ़कर 59,613 पर बंद हुआ।
Stock Market Live Update: PVR INOX पर रहेगी बाजार की खास नजर
PVR INOX पर बाजार की खास नजर रहेगी। मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को लेकर कर्नाटक सरकार का बड़ा आदेश दिया है। टैक्स समेत 200 रुपए से ज्यादा किसी भी फिल्म की टिकट की कीमत नहीं होगी।
Stock Market Live Update: HDB फाइनेंशियल के Q1 नतीजे कमजोर
पहली तिमाही में HDB फाइनेंशियल के कमजोर नतीजे जारी किए । मुनाफा करीब ढाई परसेंट घटा है। तिमाही आधार पर ग्रॉस NPA में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। Net Interest Margin फ्लैट रहे। हालांकि ब्याज से कमाई 18% बढ़ी है।
Stock Market Live Update:अनुमान से अच्छे रहे HDFC LIFE के नतीजे
पहली तिमाही में HDFC LIFE के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। टोटल Annual Premium Equivalent यानी APE में 12% से ज्यादा की बढ़त हुई। VNB में 13% की ग्रोथ देखने को मिली। हालांकि मार्जिन में कोई बदलाव नहीं हुआ । वहीं Q1 में ICICI Lombard का प्रॉफिट 29% बढ़ा और नेट प्रीमियम में भी 14% की बढ़त देखने को मिली।
StocK Market Live Update: कैसे मिल रहे है आज के लिए ग्लोबल संकेत
ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे है। अनुमान से अच्छे रिटेल महंगाई आंकड़े के बाद भी डाओ जोंस 450 अंक फिसला। हालांकि NVIDIA के दम पर नैस्डेक रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ, लेकिन अमेरिकी फ्यूचर्स नीचे है। इधर एशियाई बाजार भी कमजोर खुले है। गिफ्ट निफ्टी पर 100 अंकों का दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ट्रेड डील के तहत इंडोनेशिया पर 19% का टैरिफ लगाया। ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील पर प्रगति के भी संकेत दिए और कहा-भारत के बाजार में एंट्री मिलेगी।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।