Published on 12/09/2025 10:09 AM
Stock Market Live Update:बाजार में लगातार आठवें दिन तेजी का मूड देखने को मिला। निफ्टी 50 प्वॉइंट की बढ़त के साथ 25050 के करीब पहुंचा है। M&M, L&T और रिलायंस ने बाजार में जोश भरा है। वहीं बैंक निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप आज फिर से आउटपरफॉर्म कर रहे हैं । तीन दिनों की मुनाफावसूली के बाद ऑटो में फिर रफ्तार लौटी है। इंडेक्स एक परसेंट मजबूत हुआ। आयशर औ
Stock Market Live Update:ऑटो में फिर लौटी रफ्तार
तीन दिनों की मुनाफावसूली के बाद ऑटो में फिर रफ्तार लौटी है। इंडेक्स एक परसेंट मजबूत हुआ। आयशर और टाटा मोटर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हुआ। उधर चुनिंदा फार्मा, कैपिटल मार्केट और IT में रौनक देखने को मिल रही है, लेकिन FMCG और सरकारी बैंकों में सुस्ती नजर आई।
Stock Market Live Update: Paras Defence को ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री से मिले ऑर्डर
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज को ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री, जो कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय, देहरादून स्थित भारत ऑप्टेल लिमिटेड की एक इकाई है, से लगभग 26.6 करोड़ रुपये (करों सहित) मूल्य के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर ओएलएफ द्वारा भारतीय सशस्त्र बलों को युद्धक टैंक अनुप्रयोगों के लिए थर्मल इमेजिंग फायर कंट्रोल सिस्टम (टीआईएफसीएस) में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण प्रणालियों की आपूर्ति के लिए हैं।पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज का शेयर 9.05 रुपये या 1.38 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 663.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Stock Market Live Update: सेंसेक्स 210 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के ऊपर खुला
बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 210.22 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 81,758.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी61.55 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 25,067.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा
Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त
प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 203.21 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 81,717.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 66.00 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 25,071.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा
Stock Market Live Update: Capri Global Capital की क्रेडिट रेटिंग ACUITE AA/Stable पर बरकरार
Capri Global Capital Limited ने घोषणा की कि Acuite Rating Limited ने उसकी क्रेडिट रेटिंग ACUITE AA/Stable पर बरकरार रखी है। कंपनी को 11 सितंबर, 2025 को रात 8:03 बजे (IST) रेटिंग के बारे में सूचना मिली। Acuite Rating Limited द्वारा किए गए रेटिंग एक्सरसाइज के बाद बढ़ी हुई लिमिट के लिए ACUITE AA/STABLE असाइन किया गया।
Stock Market Live Update:SBI Securities के सुदीप शाह की राय
SBI Securities के सुदीप शाह के मुताबिक 54,800-54,900 का जोन (100-डे EMA) फिलहाल बड़ा रेजिस्टेंस है। अगर यह स्तर टूटता है तो बैंक निफ्टी 55,400 तक जा सकता है। नीचे की तरफ 54,400-54,300 अहम सपोर्ट रहेगा।
Stock Market Live Update: कच्चे तेल में गिरावट
डॉलर इंडेक्स 98 के स्तर के नीचे कायम है। IEA के बयान से कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिली।ब्रेंट का भाव 67 डॉलर के नीचे फिसला है जबकि WTI में भी $63 के नीचे कारोबार कर रहा है। IEA ने कहा कि अगले साल सप्लाई मांग से ज्यादा रह सकती है। वहीं EIA के मुताबिक ग्लोबल बाजारों में क्रूड की सप्लाई पहले से ज्यादा है।
Global Market Cues: बदल रहे हैं US-भारत के रिश्ते?
सीनेट की सुनवाई में सर्जियो गोर ने कहा कि दोस्तों के लिए अलग मानक रखते हैं। दूसरे देशों के मुकाबले भारत से उम्मीदें ज्यादा है। राष्ट्रपति ट्रंप की प्रधानमंत्री मोदी के साथ गहरी दोस्ती है। ट्रंप भारत की आलोचना, मोदी की तारीफ करते हैं। चीन की तुलना में भारत-US में काफी समानताएं है। नई दिल्ली से संबंध सुधाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। भारत से अपने मतभेद अगले कुछ हफ्तों में सुलझा लेंगे।
Global Market Cues: एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 78.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 44,722.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.17 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.72 फीसदी चढ़कर 25,398.17 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.55 फीसदी की बढ़त के साथ 26,490.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.16 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 3,884.89 के स्तर पर दिख रहा है।
Stock Market Live Update:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट एनालिस्ट आनंद जेम्स की राय
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट एनालिस्ट आनंद जेम्स ने कहा "25,012 से ऊपर जाने पर निफ्टी में और तेजी आएगी। जबकि नीचे की तरफ 24,930 के आसपास तत्काल सपोर्ट है। निफ्टी के लिए ऊपर की ओर का टारगेट 25,400 पर है, हालांकि इसमें समय लग सकता है। 25,100 पर इसके लिए पहला रेजिस्टेंस है। 25,100 से आगे न बढ़ पाने या 24,700 से नीचे न गिरने पर आगे की बढ़त में देरी हो सकती है।"
Stock Market Live Update: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के विनोद नायर की राय
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के विनोद नायर का कहना है कि निफ्टी आज 25,000 के अहम स्तर से ऊपर बंद हुआ है। अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने से निफ्टी शुरुआत में 24,400 तक नीचे चला गया था। हालांकि, यह इस गिरावट से लगातार उबर रहा है। इस रिकवरी के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं। इसमें घरेलू अर्थव्यवस्था पर यूएस टैरिफ के सीमित असर की उम्मीद,अमेरिका के प्रति भारत सरकार समझदारी भरी प्रतिक्रिया और टैरिफ के निगेटिव असर को कम करने के लिए जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण घरेलू सुधार शामिल हैं। हाल ही में, भारत के साथ ट्रेड वार्ता फिर से शुरू करने के लिए अमेरिका से मिले सकारात्मक संकेतों ने इंडेक्स के लिए एक नई ऊंचाई पर पहुंचने का मार्ग खोल दिया है।
Stock Market Live Update:एक महीने में Tata Capital खुल जाएगा ₹17000 करोड़ का आईपीओ
टाटा कैपिटल के आईपीओ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इसका करीब $200 करोड़ यानी ₹17 हजार करोड़ से अधिक का आईपीओ अगले महीने अक्टूबर के पहले हफ्ते में खुल सकता है। पहले टाटा की इस नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) को घरेलू स्टॉक मार्केट में 30 सितंबर तक लिस्ट हो जाना था, लेकिन फिर केंद्रीय बैंक RBI से इसे और समय मिल गया। अब कंपनी का आईपीओ अक्टूबर के पहले हफ्ते में आ सकता है। कंपनी की योजना $18000 करोड़ के वैल्यूएशन पर आईपीओ के जरिए $200 करोड़ जुटाने की है।
Stock Market Live Update:SEBI की आज अहम बोर्ड बैठक
मार्केट रेगुलेटर सेबी की आज अहम बोर्ड बैठक हुई। बड़े IPO में कम हिस्सेदारी बेचने पर छूट मिल सकती है। साथ ही लंबी अवधि के वायदा कॉन्ट्रैक्ट परचर्चा हो सकती है।
Stock Market Live Update: HDFC Securities के नागराज शेट्टी की राय
HDFC Securities के नागराज शेट्टी के मुताबिक निफ्टी का ट्रेंड पॉजिटिव है लेकिन थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली चाल बनी हुई है। अगर आने वाले दिनों में 25,000-25,100 का रेजिस्टेंस पार नहीं हुआ तो शॉर्ट-टर्म कमजोरी दिख सकती है। फिलहाल सपोर्ट 24,800 पर है।
Stock Market Live Update:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की राय
रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि गुरुवार को बाजार में सुस्ती रही और हाल की तेजी के बाद थोड़ी राहत के साथ क्लोजिंग हुई। ऐसा लगता है कि बाज़ार ने जीएसटी सुधारों और अमेरिका-भारत ट्रेड वार्ता को लेकर बनी उम्मीद के शुरुआती असर को पचा लिया है। अब इसमें कुछ समय के लिए ठहराव आ सकता है। हालांकि, अहम सेक्टरों में रोटेशनल खरीदारी और डिफेंस एवं रेलवे जैसे थीम में तेजी आने के शुरुआती संकेतों से बाजार का रुख अच्छा बना रहने की उम्मीद है। निफ्टी में "गिरावट पर खरीदारी" की रणनीति की काम कर सकती है।
Stock Market Live Update:रिटेल महंगाई के आंकड़े आज
आज अगस्त के रिटेल महंगाई के आंकड़े आएंगे। CNBC-TV18 के अनुमान के मुताबिक रिटेल महंगाई 1.55 परसेंट से बढ़कर 2.2 परसेंट हो सकती है।
Stock Market Live Update:लोढा का 30,000 करोड़ रुपये का करार
LODHA DEVELOPERS ने महाराष्ट्र सरकार से 30000 करोड़ का करार किया। ग्रीन इंटिग्रेटेड डेटा सेंटर पार्क बनाने के लिए MOU किया।
Stock Market Live Update:19% प्रीमियम पर इंफोसिस का बायबैक
इंफोसिस ने 19% प्रीमियम के साथ 1800 रुपये प्रति शेयर पर शेयर बायबैक का एलान किया। कंपनी बायबैक पर 18000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। टेंडर रूट से 10 करोड़ शेयर वापस खरीदेगी। कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा बायबैक होगा।
Stock Market Live Update: आज के लिए कैसे मिल रहे है संकेत
भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश में बिकवाली हुई , लेकिन इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी करीब 90 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा। एशिया भी मजबूत हुआ। उधर अमेरिका के सभी INDICES रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। रिटेल महंगाई बढ़ने के बाद फेड के ब्याज दरें घटाने की उम्मीद ने जोश भरा।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।