News Image
Money Control

Stock Market Live Update: सेंसेक्स 333 अंक टूटा, निफ्टी 25100 के नीचे, ऑटो को छोड़ लाल निशान में सभी सेक्टर

Published on 23/09/2025 11:42 AM

Stock Market Live Update: नवरात्रि के पहले दिन जोरदार बिक्री के दम पर ऑटो शेयर टॉप गियर में नजर आ रहे है। इंडेक्स करीब 2 परसेंट मजबूत हुआ। मारुति, M&M, आयशर, बजाज ऑटो और हीरो मोटो निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हुआ।  उधर ऑटो एंसिलरी में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इस बीच गोल्ड ने फिर  नया शिखर बनाया।  MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव एक लाख 12,400 रुपए के पार निकला है।  हालांकि

Stock Market Live Update: AXIS BANK पर एचएसबीसी की राय

AXIS BANK पर HSBC पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 1340 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। छोटी अवधि के लिए क्रेडिट कॉस्ट और NIM दो अहम लीवर्स है। क्रेडिट कॉस्ट और NIM से अर्निंग ग्रोथ को सपोर्ट संभव है। FY27 में बैंक से हाई टीन EPS ग्रोथ की उम्मीद बढ़ी। बैंक का वैल्युएशन आकर्षक है। FY26-28 में अर्निंग रिकवरी के लिए आउटलुक पॉजिटिव है।

Stock Market Live Update:Neomile एसेट मैनेजर्स ने Arisinfra Solutions में बढ़ाई हिस्सेदारी

Neomile एसेट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 18 सितंबर, 2025 और 22 सितंबर, 2025 के बीच ओपन मार्केट अधिग्रहण के माध्यम से Arisinfra Solutions लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5.13 प्रतिशत कर दी है। इस अधिग्रहण में 29,38,022 शेयर शामिल थे, जिससे अधिग्रहणकर्ता और व्यक्तियों द्वारा सामूहिक रूप से (PAC) की कुल होल्डिंग 1.51 प्रतिशत से बढ़कर 5.13 प्रतिशत हो गई, जो 41,58,099 शेयरों का प्रतिनिधित्व करती है।

Stock Market Live Update: OLA ELECTRIC ने Ola Muhurat Mahotsav के जरिए ग्राहकों को ऑफर दिया

Ola Muhurat Mahotsav के जरिए ग्राहकों को ऑफर दिया। `49,999 की शुरुआती कीमत के साथ ग्राहकों को ऑफर दिया।ऑफर में स्कूटर, मोटरसाइकिल की कीमत `49,999 से शुरू किया।आज से 9 दिनों के लिए ग्राहकों को ऑफर दिया।

Stock Market Live Update:Universal Cables के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) ने दिया इस्तीफा

अमित कुमार चोपड़ा ने 22 सितंबर से कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के पद से इस्तीफा दे दिया है।यूनिवर्सल केबल्स का शेयर 10.70 रुपये या 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 762.35 रुपये पर बंद हुआ। 9 जनवरी, 2025 और 9 अप्रैल, 2025 को शेयर ने क्रमशः 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 867.55 रुपये और 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर 408.10 रुपये को छुआ। वर्तमान में, यह शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से 12.13 प्रतिशत नीचे और अपने 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर से 86.8 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।

Stock Market Live Update:Kirti Doshi ने Emkay Global Financial Services में 21% हिस्सेदारी खरीदी

कीर्ति दोशी ने अपने परिवार द्वारा नियंत्रित इकाई एंटीक सिक्योरिटीज के माध्यम से कंपनी में 21% से अधिक हिस्सेदारी हासिल की है और 227.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 2.80 रुपये या 0.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 318.00 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Stock Market Live Update: 10% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ Euro Pratik Sales का शेयर

डेकोरेटिव वाल पैनल और लैमिनेट कंपनी यूरो प्रतीक सेल्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 1.41 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 247 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹273.45 और NSE पर ₹272.10 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 10% से अधिक का लिस्टिंग गेन (Euro Pratik Sales Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए।

Stock Market Live Update: Muthoot Finance के शेयरों ने छुआ नया 52-वीक हाई

Muthoot Finance का शेयर शुरुआती कारोबार में BSE पर 3,082.25 रुपये के साथ 52 सप्ताह के सबसे ज्यादा स्तर पर पहुंच गया। सुबह 9:16 बजे, BSE पर शेयर का भाव 3,047.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Stock Market Live Update: Solarworld Energy Solutions का आईपीओ खुला

सोलर एनर्जी सेक्टर की कंपनी सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस का 490 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू आज 23 सितंबर से खुल गया। इसमें 440 करोड़ रुपये के 1.25 करोड़ नए शेयर जारी हो रहे हैं। साथ ही कंपनी की प्रमोटर Pioneer Facor IT Infradevelopers की ओर से 50 करोड़ रुपये के 14 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल भी है। IPO की क्लोजिंग 25 सितंबर को होगी। इसके बाद अलॉटमेंट 26 सितंबर को फाइनल होगा। शेयर BSE, NSE पर 30 सितंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Stock Market Live Update: रेल विकास निगम को दक्षिण रेलवे से परियोजना मिली

यह कंपनी दक्षिण रेलवे की 145.3 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। इस परियोजना में दक्षिण रेलवे के सेलम डिवीजन में ट्रैक्शन सब-स्टेशनों की डिज़ाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग शामिल है।

Stock Market Live Update:केईसी इंटरनेशनल का शेयर 8% भागा

केईसी इंटरनेशनल के शेयरों में आज 23 सितंबर को 8 फीसदी तक की तगड़ी तेजी देखने को मिली। यह तेजी कंपनी को 3,243 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने की खबर के बाद आई है। KEC इंटरनेशनल ने सोमवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसे अपने ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) बिजनेस में कुल 3,243 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं।

Stock Market Live Update: जेके लक्ष्मी सीमेंट ने सूरत में अतिरिक्त ग्राइंडिंग इकाई शुरू की

कंपनी ने सूरत में 13.50 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाली एक अतिरिक्त ग्राइंडिंग इकाई चालू कर दी है और जयकयपुरम, सिरोही स्थित अपनी सीमेंट मिलों की डी-बॉटलनेकिंग पूरी कर ली है। इसके साथ ही, कंपनी की कुल सीमेंट क्षमता 16.5 मिलियन टन प्रति वर्ष से बढ़कर 18 मिलियन टन प्रति वर्ष हो गई है। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने सौर ऊर्जा की खरीद के लिए एम्पिन सी एंड आई पावर फोर के साथ एक विद्युत क्रय समझौता और शेयर क्रय एवं शेयरधारकों का समझौता किया है और उक्त कंपनी में 26% इक्विटी शेयरधारिता प्राप्त की है।

Stock Market Live Update: Adani Green Energy के शेयर शुरुआती कारोबार में 2.52% लुढ़के

Adani Green Energy Limited के शेयरों में मंगलवार को सुबह 10:04 बजे 2.52 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1,123.15 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। यह स्टॉक निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स का हिस्सा है। जून 2025 में समाप्त तिमाही के लिए रेवेन्यू 3,800.00 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाहियों की तुलना में अधिक है। इसी अवधि के लिए नेट प्रॉफिट 707.00 करोड़ रुपये था। जून 2025 के लिए प्रति शेयर आय (EPS) 4.26 रुपये थी।

Stock Market Live Update: तिमाही आय से पहले Sudarshan Chemical Industries के शेयरों में गिरावट

सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज का भाव 19.45 रुपये या 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 1,495.25 रुपये पर था।इसने 1,525.05 रुपये का उच्चतम और 1,495.25 रुपये का निम्नतम स्तर छुआ। पिछले कारोबारी सत्र में शेयर 2.70 प्रतिशत या 39.75 रुपये की बढ़त के साथ 1,514.70 रुपये पर बंद हुआ था।

इस शेयर ने क्रमशः 29 अगस्त, 2025 और 3 मार्च, 2025 को 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,539.00 रुपये और 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर 795.75 रुपये को छुआ। वर्तमान में यह शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से 2.84 प्रतिशत नीचे और अपने 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर से 87.9 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।

Stock Market Live Update:जेबीएम ऑटो ने अल हब्तूर मोटर्स, यूएई के साथ साझेदारी की

कंपनी की सहायक कंपनी, जेबीएम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने अल हब्तूर मोटर्स, यूएई के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत, अल हब्तूर मोटर्स यूएई में जेबीएम की इलेक्ट्रिक बसों का एकमात्र आयातक और वितरक होगा।

Stock Market Live Update:केईसी इंटरनेशनल को 3,243 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले

आरपीजी समूह की कंपनी को संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका में ट्रांसमिशन और वितरण परियोजनाओं के लिए 3,243 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर के साथ, कंपनी को अब तक का कुल ऑर्डर 11,700 करोड़ रुपये हो गया है।

Stock Market Live Update:सेंसेक्स-निफ्टी में दिखा बढ़त

बाजार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 48.39 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 82,206.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 17.50 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 25,218.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

Stock Market Live Update:रुपया गिरावट के साथ खुला

भारतीय रुपया मंगलवार को 88.41 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि सोमवार को यह 88.31 पर बंद हुआ था।

Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव

प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 63.76 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 82,096.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 39.10अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 25,163.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

Stock Market Live Update: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका की राय

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “ट्रंप की H-1B वीजा फीस नीति से निगेटिव माहौल बना। IT सर्विसेज की ग्रोथ धीमी है। कंपनियां AI हार्डवेयर पर ज्यादा खर्च कर रही हैंन लेकिन तकनीक स्थिर होने और व्यापक उपयोग के बाद मांग बढ़ेगी।  वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का अमेरिका दौरा और 50% टैरिफ के बाद व्यापार समझौते पर चर्चा महत्वपूर्ण होगी. हाल की तेजी के बाद बाजार में स्थिरीकरण संभावित है।

Stock Market Live Update: SBI Securities के सुदीप शाह की राय

इंडेक्स 5-दिन EMA के नीचे गिरा और 50-दिन EMA (55,192) के करीब है, जो अगली दिशा तय करेगा। RSI 54.47 पर है और नीचे की ओर है, जो तेजी के कमजोर पड़ने का संकेत है। निफ्टी के लिए 54,800-54,700 के स्तर पर सपोर्ट और 55,600-55,700 के स्तर पर रेजिस्टेंस है।

Global Market Cues: एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 34.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 4,310.48 के स्तर पर दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.24 फीसदी चढ़कर 26,202.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 26,218.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 3,795.64 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की राय

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि पिछले दो दिनों से निफ्टी में पुलबैक (गिरावट) देखने को मिल रहा। इससे पहले हुई 1,000 अंकों की तेजी को देखते हुए ये पुल बैक बिल्कुल सामान्य बात है। दरअसल, इस तरह के छोटे-मोटे करेक्शन लगातार तेजी बने रहने के लिए अच्छे होते हैं। रूपक डे का कहना है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए 25,050 पर सपोर्ट है। जब तक इंडेक्स इस स्तर से ऊपर बना रहेगा। इसमें तेजी की उम्मीद बरकरार रहेगी। वहीं, 25050 से नीचे के जाने पर 24,800 तक गिरावट हो सकती है।

Stock Market Live Update:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के आनंद जेम्स की राय

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट स्ट्रेटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि पिछले हफ्ते निफ्टी 25,400-25,600 के स्तर पर पहुंचना और ईवनिंग स्टार कैंडल बनना,एक पुलबैक की संभावना दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 24,880-24,800 परसपोर्ट दिख रहा है। जबकि रेजिस्टेंस 25,669 के आसपास बना हुआ है।

Stock Market Live Update:SAMCO Securities के ओम मेहरा की राय

निफ्टी बैंक 100-SMA और 50-SMA के नीचे है, लेकिन 9-EMA और 20-EMA के ऊपर है। इस जोन के नीचे बंद होने से कमजोरी बढ़ सकती है, जबकि 100-SMA के ऊपर रहने से स्थिरता आएगी। RSI 54 पर है, जो रैली के बाद ठंडक दर्शाता है।इंडेक्स का प्राइमरी ट्रेंड तेजी का है. लेकिन, छोटी अवधि में स्थिरता भी देखने को मिल सकता है। 55,700 के ऊपर बंद होने से तेजी फिर शुरू हो सकती है।

Global Market Cuesफेड अधिकरियों का बड़ा बयान

स्टीफन मिरान ने आर्थिक नुकसान रोकने के लिए दरें कम होनी चाहिए। स्टीफन मिरान ने ही ब्याज दरों में 0.50% का समर्थन किया था जबकि अल्बर्टो मुसलेम के मुताबिक महंगाई के कारण ज्यादा कटौती की गुंजाइश कम है। वहीं बेथ एम. हैमैक ने कहा कि आगे दरों में कटौती पर सावधानी बरतनी चाहिए। अर्थव्यवस्था को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए सावधानी जरूरी है। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल और दो अन्य अधिकारी आज बोलेंगे।

Stock Market Live Update:21 अक्टूबर को दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग

इस साल दिवाली पर NSE-BSE एक्सचेंज पर 21 अक्टूबर को 1 घंटे की होगी मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। दोपहर 1:45 से 2:45 तक सेशन चलेगा।

Stock Market Live Update:आज से जियो ब्लैकरॉक फ्लैक्सी कैप NFO खुला

आज से जियो ब्लैकरॉक के FLAXI CAP फंड का NFO खुल रहा है। लार्ज कैप, मिडकैप और स्मॉलकैप तीनों में निवेश होगा। 7 अक्टूबर तक निवेश कर सकेंगे।

tock Market Live Update:आज एक साथ खुलेंगे 4 IPOs

प्राइमरी मार्केट तगड़ा एक्शन दिखेगा। Anand Rathi Share, Seshaasai Technologies, Solar World Energy और Jaro Institute के आज IPO खुलेंगे। आनंद राठी शेयर की 745 करोड़ जुटाने की योजना है।

Stock Market Live Update: आज कैसे मिल रहे हैं ग्लोबल बाजार से संकेत

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन अच्छे संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश में बिकवाली हुई, लेकिन वायदा में थोड़ी कवरिंग देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। एशियाई बाजार मजबूत हुए। वहीं अमेरिकी INDICES में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिखी। रिकॉर्ड ऊंचाई पर नैस्डैक और S&P इंडेक्स बंद हुए।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।