Published on 01/09/2025 09:37 AM
Stock Market Live Update:भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली हुई। हालांकि गिफ्ट निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है । एशिया में कमजोरी है। शुक्रवार को अमेरिकी INDICES में भी दबाव दिखा था। आज लेबर डे की वजह से अमेरिकी बाजारों में छुट्टी रहेगी। इस बीच बाजार के सेंटिमेंट सुधारने वाली खबर आई है। ग्लोबल चुनौत
AUGUST AUTO SALES ESCORTS: अगस्त ट्रैक्टर एक्सपोर्ट 35.5% बढ़ा
अगस्त ट्रैक्टर एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 35.5% बढ़ा है। ट्रैक्टर एक्सपोर्ट 35.5% बढ़कर 554 यूनिट पर रहा । घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 26.6% बढ़कर 7,902 यूनिट पर रहा।
Stock Market Live Update: AXISCADES को 5 साल के लिए 150 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
5 साल के लिए 150 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस (DRDO ) से ऑर्डर मिला। कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सिस्टम डेवलपमेंट और इंटीग्रेशन सेंटर के लिए ऑर्डर मिला।
Stock Market Live Update: Neogen Ionics और Morita Investment की साझेदारी
Neogen Chemicals की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Neogen Ionics Limited (NIL) ने लिथियम-आयन बैटरी क्षेत्र में अपनी तकनीकी और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं का लाभ उठाने के लिए Morita Chemicals Industries Co. Limited (MCL) की सहायक कंपनी Morita Investment Limited (MIL) के साथ एक जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट (JVA) किया है। इस JVA को 31 अगस्त, 2025 को मंजूरी दी गई थी।
Stock Market Live Update: Nazara Technologies ने रद्द किया Moonshine Technology का अधिग्रहण
Nazara Technologies के शेयर ने 31 अगस्त, 2025 को दी गई जानकारी के अनुसार Moonshine Technology Private Limited की बाकी इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट (SPA) को रद्द कर दिया है। यह फैसला ऑनलाइन गेमिंग एक्ट, 2025 के प्रचार और विनियमन के लागू होने के बाद लिया गया है, जो 22 अगस्त, 2025 से प्रभावी हुआ। इस एक्ट के चलते SPA में बताई गई प्रतिकूल स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि भारत में ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग पर रोक लग गई, जिसमें रियल मनी पोकर गेमिंग भी शामिल है।
Stock Market Live Update: RBL बैंक QIP के जरिए 3500 करोड़ जुटाएगा
आज RBL बैंक पर बाजार का फोकस रहेगा। RBL बैंक को QIP के जरिए 3,500 करोड़ जुटाने की मंजूरी मिल गई है।
Stock Market Live Update: तेल की कीमतें सीमित दायरे में रहीं
तेल की कीमतें सोमवार को सीमित दायरे में रहीं क्योंकि बढ़ते उत्पादन और मांग पर अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव की चिंताओं ने रूस-यूक्रेन हवाई हमलों से उत्पन्न आपूर्ति व्यवधानों की भरपाई कर दी। ब्रेंट क्रूड 0046 GMT तक 12 सेंट या 0.18% गिरकर 67.36 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 13 सेंट या 0.2% की गिरावट के साथ 63.88 डॉलर प्रति बैरल पर था। अमेरिकी बैंक अवकाश के कारण कारोबार धीमा रहने की उम्मीद है।
Stock Market Live Update: बाजार बढ़त के साथ खुला
बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 320.21 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 80,112.01 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 89.45 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 24,520.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त
प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 19.35 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 79,828.99 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 5.85 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 24,432.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
Stock Market Live Update: FY26 में GMDC 2,416 करोड़ रुपये करेगी कैपिटल एक्सपेंडिचर
GMDC बोर्ड ने ₹2,416 करोड़ के पूंजीगत व्यय को मंजूरी दी, FY25 के नतीजे डबल डिजिट में बढ़त दिखाते हैं। गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (GMDC: GMDCLTD) ने हाल ही में हुई बोर्ड बैठक के बाद पूंजीगत व्यय की मंजूरी और वित्तीय वर्ष 2025 के वित्तीय नतीजों सहित प्रमुख बोर्ड निर्णयों की घोषणा की। बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2026 के लिए ₹2,416 करोड़ के रणनीतिक पूंजीगत व्यय को मंजूरी दी। कंपनी के एक बयान के अनुसार, ये निर्णय हाल ही में हुई बोर्ड बैठक के दौरान लिए गए।
Stock Market Live Update: LKP Securities रुपक डे की राय
निफ्टी 100-दिवसीय EMA से नीचे चला गया है, जो मंदी की पुष्टि करता है। कमजोरी बनी रह सकती है और यह 200-दिवसीय DMA (24,071) की ओर जा सकता है। सपोर्ट 24,400/24,150 और रेजिस्टेंस 24,650 पर है। उन्होंने "बढ़त पर बिकवाली" की रणनीति अपनाने की सलाह दी।
Stock Market Live Update: निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक काफी कमजोर हो गया है। आखिरी बड़ा सपोर्ट 52,900 (200 DMA)
इसके ऊपर छोटा सपोर्ट 53,200-53,300 पर है । पहला रजिस्टेंस 53,800-54,000 पर है । बड़ा रजिस्टेंस 54,200-54,500 पर है।
Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 24,300-24,350 (हाल के निचले स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,100-24,150 (200 DMA) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,550-24,600 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,700-24,750 (10 DEMA) पर है। Wait and watch करें, 45 मिनट बाद ही रणनीति बनाएं।
Stock Market Live Update: Roto Pumps ने सब्सिडियरी रोटो एनर्जी सिस्टम्स में डाले ₹4.90 करोड़
रोटो पंप्स ने राइट्स इश्यू के माध्यम से अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी, रोटो एनर्जी सिस्टम्स लिमिटेड (RESL) में ₹4.90 करोड़ का निवेश किया है। इस निवेश में ₹10 प्रति शेयर के भाव पर 49,00,000 पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयरों का आवंटन शामिल है। इस पूंजी निवेश का उद्देश्य RESL की अतिरिक्त फंडिंग की जरूरतों को पूरा करना है, जो "रोटो रुद्रा" ब्रांड के तहत सोलर पंप का निर्माण करती है।
Stock Market Live Update: रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय
रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजारों में नई डेरिवेटिव सीरीज की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मौजूदा करेक्शन का दौर जारी रहा। शुरुआती तेजी के बाद, निफ्टी कारोबारी सत्र के अधिकांश हिस्से में सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। पॉजिटिव संकेतों के अभाव में यह गिरावट सेंटीमेंट प्रेरित ही लग रही। लेकिन निफ्टी अब 24,250-24,350 के अहम सपोर्ट ज़ोन के करीब पहुंच रहा है। बैंकिंग इंडेक्स भी 200 डीईएमए के आसपास 53,600 पर स्थित अपने अहम सपोर्ट को छू चुका है। इसमें अब यहां से कुछ उछाल भी आ सकता है। हालांकि,ट्रेडरों और निवेशकों को सतर्कता बनाए रखना चाहिए और जोखिम मैनेजमेंट पर ज़्यादा ज़ोर देना चाहिए।
Stock Market Live Update: मोदी-जिनपिंग मुलाकात, हुई नई शुरूआत!
ट्रंप टैरिफ के बीच पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात हुई। व्यापार घाटा कम करने का है। निवेश बढ़ाने पर सहमति बनी। PM मोदी ने मीटिंग को फ्रूटफुल बताया। जिंगपिंग भी बोले हाथी और ड्रैगन के साथ आने का वक्त मिला। आज मोदी की रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक होगी।
Stock Market Live Update: अमेरिका की एक फेडरल कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को अवैध बताया
अमेरिका की एक फेडरल कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को अवैध बताया। कोर्ट कहा ट्रंप ने State Of Emergency कानून का दुरुपयोग किया। हालांकि ट्रंप प्रशासन के पास सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए 14 अक्टूबर तक का वक्त दिया। तब तक मौजूदा टैरिफ पर कोई रोक नहीं रहेगी।
Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है आज के लिए संकेत
भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली हुई। हालांकि गिफ्ट निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है । एशिया में कमजोरी है। शुक्रवार को अमेरिकी INDICES में भी दबाव दिखा था। आज लेबर डे की वजह से अमेरिकी बाजारों में छुट्टी रहेगी। इस बीच बाजार के सेंटिमेंट सुधारने वाली खबर आई है। ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद Q1 में देश की इकोनॉमी ने दम दिखाया। जून तिमाही में रप्तार 6.5% से बढ़कर 7.8% हुई। 5 तिमाहियों में सबसे ज्यादा ग्रोथ रही। एग्रीकल्चर ग्रोथ से सहारा मिला।
Stock Market Live Update: 29 अगस्त को कैसी रही थी बाजार की चाल
बाजार लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 271 प्वाइंट गिरकर 79,810 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 74 प्वाइंट गिरकर 24,427 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 165 प्वाइंट गिरकर 53,656 पर बंद हुआ। मिडकैप 320 प्वाइंट गिरकर 55,727 पर बंद हुआ।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।