Published on 24/09/2025 11:02 AM
Stock Market Live Update: बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 80 प्वाइंट फिसलकर 25100 के करीब पहुंचा। ICICI BANK, HDFC बैंक, भारती एयरटेल और रिलायंस ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया। बैंक निफ्टी में भी कमजोर हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप भी नरमी देखने को मिल रही है। IT और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स करीब एक परसेंट
Stock Market Live Update: Bajaj Electricals का शेयर 13% चढ़ा
बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयर 13.15 फीसदी तक की छलांग लगाकर 653.80 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी के बोर्ड ने ब्रिटिश ब्रांड Morphy Richards (मॉर्फी रिचर्ड्स) के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स को खरीदने की मंजूरी दे दी है।
Stock Market Live Update: Gandhar Oil Refinery (India) संयुक्त उद्यम कंपनी Texol Oils FZC को करेगी बंद
कंपनी संयुक्त उद्यम कंपनी टेक्सोल ऑयल्स एफजेडसी के सभी मौजूदा लाइसेंस और संयुक्त उद्यम साझेदार ईएसपीई ऑयल्स एफजेडसी के साथ हुए संयुक्त उद्यम समझौते को समाप्त करने और संयुक्त उद्यम कंपनी टेक्सोल ऑयल्स एफजेडसी को बंद/समाप्त करने का इरादा रखती है। कंपनी एक कॉर्पोरेट शेयरधारक के रूप में, टेक्सोल ऑयल्स एफजेडसी के 50% शेयर रखती है, जिसे शारजाह के हमरियाह फ्री ज़ोन अथॉरिटी से वाणिज्यिक लाइसेंस प्राप्त हुआ था। गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया का शेयर 0.35 रुपये या 0.24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 145.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Stock Market Live Update:मिंडा कॉर्प का शेयर 9% भागा, बाजार को पसंद आय़ा कंपनी का विजन
मिंडा कॉर्प आज बाजार का हीरो है। शेयर करीब 9 परसेंट ऊपर है। दरअसल बाजार को 2030 तक का विजन प्लान पसंद आया है। वहीं नोमुरा ने भी खरीदारी की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 620 रुपये रखा है। कंपनी 2030 तक कर्ज मुक्त बनना चाहती है। नए प्लांट में `2000 करोड़ का निवेश करेगे। एक्सपोर्ट को 3.5x तक बढ़ाना, FY26 से EV कंपोनेंट का प्रोडक्शन चालू करना और प्रोडक्ट प्रीमियमाइजेशन पर फोकस कर सकता है।
Stock Market Live Update:अदानी शेयरों में मुनाफावसूली
अदानी ग्रुप शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। अदानी ग्रीन और अदानी एनर्जी करीब 3 परसेंट कमजोर हुए। दोनों वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुए। उधर अदानी गैस और अदानी पावर 4-4 परसेंट टूटे है।
Stock Market Live Update: SCI, गार्डन रीच और मझगांव डॉक में तेजी
आज कैबिनेट में बड़े एलान की उम्मीद से शिपिंग शेयर भागे। SCI का शेयर करीब 3 परसेंट भागा है। साथ ही गार्डन रीच और मझगांव डॉक में खरीदारी रही। शिपिंग सेक्टर के लिए 70 हजार करोड़ रुपए की 3 स्कीम को मंजूरी संभव है।
Stock Market Live Update:IT, रियल्टी, फाइनेंस में कमजोरी
IT और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स करीब एक परसेंट फिसले । IT में टेक महिंद्रा और कोफोर्ज 2% गिरे। वही सरकारी बैंकों में लगातार चौथे दिन खरीदारी रही।
Stock Market Live Update:Jain Resource Recycling का आईपीओ खुलने के साथ ही GMP में आया भारी उछाल
स्क्रैप रीसाइक्लिंग कंपनी जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग का ₹1,250 करोड़ का IPO आज, 24 सितंबर को सार्वजनिक बोली के लिए खुल गया है। यह इस सप्ताह खुलने वाले 11 मेनबोर्ड आईपीओ में से सबसे बड़ा है। निवेशक इस आईपीओ में 26 सितंबर तक बोली लगा सकते है। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए ₹500 करोड़ के फ्रेश इश्यू और मौजूदा प्रमोटरों द्वारा ₹750 करोड़ के ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के माध्यम से कुल ₹1,250 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।
Stock Market Live Update: VMS TMT का शेयर 6% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट
Kamdhenu NXT’ ब्रांड की सरिया बेचने वाली वीएमएस टीएमटी के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में 6% प्रीमियम पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 102 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹99 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹105.00 और NSE पर ₹104.90 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 6% का लिस्टिंग गेन (VMS TMT Listing Gain) मिला।
Stock Market Live Update: Ceinsys Tech को 15.95 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
Ceinsys Tech को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) से ईएसआरआई आर्कजीआईएस सॉफ्टवेयर उत्पाद एंटरप्राइज़ एग्रीमेंट के उन्नयन और खरीद हेतु एक एजेंसी की नियुक्ति हेतु लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) प्राप्त हुआ है। 15.95 करोड़ रुपये का यह ऑर्डर 4 वर्षों के लिए है, जिसमें लाइसेंस वितरण और लाइसेंस सक्रियण के बाद संचालन एवं रखरखाव सहायता शामिल है।
Stock Market Live Update: 360 ONE WAM का ऐलान, MAVM का होगा DSL में विलय
360 ONE WAM लिमिटेड ने माननीय नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (“NCLT”), मुंबई बेंच द्वारा MAVM एंजल्स नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (“MAVM”) के 360 ONE डिस्ट्रीब्यूशन सर्विसेज लिमिटेड (“DSL”) में विलय की योजना को मंजूरी देने की घोषणा की है। इस आदेश की प्रमाणित प्रति MAVM और DSL को 23 सितंबर, 2025 को प्राप्त हुई। यह योजना MAVM और DSL द्वारा इसे मुंबई के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास दाखिल करने पर प्रभावी हो जाएगी। योजना के प्रभावी होने पर, MAVM का DSL में विलय हो जाएगा।
Stock Market Live Update: Gefos Solutions से SEPC को मिला ₹75.20 करोड़ का ऑर्डर
SEPC लिमिटेड को M/s. Gefos Solutions Private Limited से चार इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए कंस्ट्रक्शन मटेरियल सप्लाई करने का 75.20 करोड़ रुपये का परचेज ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर 24 सितंबर, 2025 को घोषित किया गया था। यह ऑर्डर 75,19,78,000 रुपये (पचहत्तर करोड़ उन्नीस लाख अठहत्तर हजार रुपये मात्र) का है।
Stock Market Live Update: स्विगी रैपिडो में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी
बोर्ड ने रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज (रैपिडो) में कंपनी के 10 इक्विटी शेयर और 1,63,990 सीरीज़ डी अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय वरीयता शेयर (सीसीपीएस) नीदरलैंड स्थित एमआईएच इन्वेस्टमेंट्स वन बी.वी. (प्रोसस समूह के स्वामित्व वाली) को 1,968 करोड़ रुपये में बेचने को मंजूरी दे दी है। एमआईएच इंडिया फ़ूड होल्डिंग्स बी.वी. स्विगी में एक सार्वजनिक शेयरधारक है, जिसके पास जून 2025 तक 23.31% हिस्सेदारी है।
Stock Market Live Update:दिलीप बिल्डकॉन जेवी को 1,115.37 करोड़ रुपये की परियोजना मिली
डीबीएल-पीएसपी संयुक्त उद्यम के माध्यम से कंपनी को केरल औद्योगिक गलियारा विकास निगम द्वारा 1,115.37 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए एल-1 बोलीदाता घोषित किया गया है। इस परियोजना में ईपीसी आधार पर केरल के पलक्कड़ नोड के पुडुसेरी सेंट्रल और कन्नम्बरा में बुनियादी ढांचे के कार्यों का डिजाइन, निर्माण, परीक्षण, कमीशनिंग और संचालन एवं रखरखाव शामिल है।
Stock Market Live Update: मारुति पर GOLDMAN SACHS हुआ बुलिश
मारुति पर GOLDMAN SACHS बुलिश हुआ। मौजूदा भाव से करीब 18 फीसदी ऊपर के लक्ष्य दिया। कहा GST कट के बाद एंट्री लेवर कार मार्केट में तेजी संभव है। नए लॉन्च का भी फायदा मिलेगा।
Stock Market Live Update: शिपिंग सेक्टर के लिए बड़े एलान संभव
आज कैबिनेट की बैठक में शिपिंग सेक्टर के बड़े ऐलान लिए हो सकते हैं। 70 हजार करोड़ की 3 स्कीम को मंजूरी मिल सकती है। मेरीटाईम और शिपबिल्डिंग डवलपमेंट के लिए 25-25 हजार करोड़ का फंड संभव है।
Stock Market Live Update:बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई
ृबाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 209.24 अंक यानी0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 81,876.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 77.00 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 0.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव
प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 169.16 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 81,932.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 66.35 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 25,104.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
Global Market Cues: एशियाई बाजारों की चाल
ऑस्ट्रेलिया: ASX/S&P 200 इंडेक्स 0.61% टूटा। अगस्त की CPI रिपोर्ट 3% आई, जो अनुमानित 2.9% से अधिक रही। इससे महंगाई को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ी। जापान: निक्केई 225 में 0.33% और टॉपिक्स में 0.35% की गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया: कोस्पी 0.11% टूटा और कोसडैक 0.39% गिरा। हालांकि, डिफेंस स्टॉक्स (Hanwha Aerospace, Korea Aerospace, Hyundai Rotem) 2% से 4% तक चढ़े। इसका कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान रहा, जिसमें उन्होंने यूक्रेन को सपोर्ट और NATO को हथियार सप्लाई जारी रखने की बात कही। दक्षिण कोरिया इस समय NATO देशों का बड़ा डिफेंस सप्लायर बनकर उभरा है।
Stock Market Live Update:जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर की राय
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि जीएसटी में सुधार करने, सामान्य मानसून, ब्याज दरों में कटौती और टैक्स कटौती से खपत को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे वैल्यूएशन और ग्रोथ की संभावनाओं के बीच का गैप कम होगा। वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में अर्निंग में सुधार की उम्मीदों से विदेशी निवेशक धीरे-धीरे खरीदार बन रहे हैं। इससे खपत से जुड़े शेयरों में तेजी आने की उम्मीद है।
Stock Market Live Update:जियोजित के वीके विजयकुमार की राय
जियोजित के वीके विजयकुमार का कहना है कि विदेशी निवेशकों ने फिलहाल अपना रूख दूसरे बाज़ारों की ओर कर लिया है। भारत और दूसरे बाज़ारों के बीच वैल्यूएशन के अंतर ने विदेशी संस्थागत निवेशकों को भारत की जगह दूसरे बाज़ारों में पैसा लगाने और उससे फायदा कमाने का मौका दिया है। जब भारत की कॉर्पोरेट आय में सुधार होने लगेगा,तो स्थितियां बदल जाएंगी। कॉर्पोरेट आय में सुधार के संकेत त्योहारी सीज़न के साथ मिलने की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल की बुकिंग में तेज़ बढ़ोतरी की खबरें पहले ही आ चुकी हैं।
Stock Market Live Update: Lemon Tree Hotels ने इन शहरों में शुरू किया नया होटल
Lemon Tree Hotels ने दो नए होटल प्रॉपर्टीज़ के लिए समझौते किए हैं: वाराणसी में Keys Prima by Lemon Tree Hotels और रीवा में Keys Select by Lemon Tree Hotels। यह घोषणा 23 सितंबर, 2025 को की गई।वाराणसी में Keys Prima by Lemon Tree Hotels में 153 कमरे होंगे और यह Lemon Tree Hotels Limited के साथ एक फ़्रैंचाइज़ी समझौते के तहत संचालित होगा। होटल में एक रेस्टोरेंट, बैंक्वेट, एक कॉन्फ़्रेंस रूम, एक स्विमिंग पूल, एक फ़िटनेस सेंटर और एक स्पा के साथ-साथ अन्य सार्वजनिक क्षेत्र भी शामिल होंगे। यह लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 31 किलोमीटर और वाराणसी रेलवे जंक्शन से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
Stock Market Live Update:एलकेपी सिक्योरिटीज के तकनीकी विश्लेषक वत्सल भुवा की राय
एलकेपी सिक्योरिटीज के तकनीकी विश्लेषक वत्सल भुवा का कहना है कि मंगलवार को, निफ्टी ने अपने 20-डे ईएमए के पास सपोर्ट लिया और यह अपने 10-डे ईएमए के करीब बंद हुआ। निफ्टी जब तक 50-डे ईएमए यानी 24,900 से ऊपर बना रहेगा तब तक बाजार का रुझान पॉजिटिव बना रहेगा। हालांकि, 25,300-25,400 जोन में काफी कॉल राइटिंग हुई है। लगातार खरीदारी के बाद यहां एक हैंगिंग मैन कैंडलस्टिक बना है। यह शॉर्ट टर्म कंसोलीडेशन का संकेत है। निकट भविष्य में, निफ्टी के 25,100-25,400 के दायरे में रहने की उम्मीद है। इंडेक्स के लिए 25,100 पर अहम सपोर्ट और 25,400 पर रेजिस्टेंस है।
Stock Market Live Update:23 सितंबर को कैसे रही थी बाजार की चाल
निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 58 प्वाइंट गिरकर 82,102 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 33 प्वाइंट गिरकर 25,170 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 225 प्वाइंट चढ़कर 55,510 पर बंद हुआ ।
Stock Market Live Update: HDFC Securities के नागराज शेट्टी की राय
निफ्टी में हालिया करेक्शन फेज अब खत्म होते दिख रहा है। इंडेक्स के लिए 25,000 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट है और यहां से इंडेक्स में रिबाउंड की संभावना है।
Stock Market Live Update: AKZO NOBEL में आज बड़ी ब्लॉक डील संभव
सूत्रों के हवाले से CNBC-आवाज़ एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक आज AKZO NOBEL में करीब 740 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव है। Imperial Chem Ind 5% तक हिस्सा बेच सकती है। 4% डिस्काउंट पर 3260 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस मुमकिन है।
Stock Market Live Update: रैपिडो में 12% हिस्सेदारी 2400 Cr में बेचेगी
रैपिडो में अपनी पूरी 12 परसेंट हिस्सेदारी स्विगी 2400 करोड़ में बेचेगी । PROSUS GROUP CO और Setu AIF Trust से डील हुई। वहीं अपने क्विक-कॉमर्स बिजनेस को अपनी सब्सिडियरी Instamart को स्विगी टांसफर करेगी ।
Stock Market Live Update:कैसे मिल रहे है ग्लोबल संकेत
भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश में बिकवाली हुई। हालांकि वायदा में दूसरे दिन भी कवरिंग देखने को मिली। वहीं गिफ्ट निफ्टी में हल्की कमजोरी रही। एशिया भी नरम नजर आ रहा है। कल US FED चेयरमैन जेरोम पॉवेल की ग्रोथ और महंगाई को लेकर चेतावनी के बाद US INDICES फिसले । नैस्डैक सबसे ज्यादा करीब एक परसेंट फिसला।
Stock Market Live Update:सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर
MCX पर लगातार तीसरे दिन सोना रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा। 10 ग्राम का भाव 1 लाख 14 हजार के पार निकला। वहीं चांदी रिकॉर्ड 1 लाख 35 हजार के पार निकली । रुपये में कमजोरी और मजबूत मांग से सपोर्ट मिल रहा है।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।