News Image
Money Control

Stock Market Live Update: सेंसेक्स 393 अंक टूटा, निफ्टी 24800 के नीचे, Caplin Point का शेयर 6% लुढ़का

Published on 26/09/2025 09:51 AM

Stock Market Live Update:  भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश में करीब 5000 करोड़ की बिकवाली देखने को मिल रही। वायदा में भी शॉर्ट सौदे बढ़ाए। गिफ्ट निफ्टी में करीब 70 प्वाइंट का दबाव देखने को मिल रहा। एशिया भी कमजोर नजर आ रहा है। वहीं अमेरिकी INDICES में लगातार तीसरे दिन मुनाफावसूली देखने को मिली। इस बीच  चौथी तिमाही में ACCENTURE  की  रेवेन्यू ग्रोथ और गाइड

Stock Market Live Update: Saatvik Green शेयरों की फ्लैट रही लिस्टिंग

सोलर मॉड्यूल बनाने वाली सात्विक ग्रीन एनर्जी के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 6 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹465 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹460.00 और NSE पर ₹465.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह ₹460.55 (Saatvik Green Energy Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब भी न तो खास फायदे में हैं और न घाटे में।

Stock Market Live Update: Carysil का शेयर 8% टूटा

होम फर्निशिंग प्रोडक्ट बनाने और एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी कैरीसिल लिमिटेड (Carysil Ltd) को भी तगड़ा झटका लगा है। कंपनी के शेयर आज 26 सितंबर को कारोबार के दौरान 8 प्रतिशत तक लुढ़क गए।

Stock Market Live Update: सन फार्मा, LAURUS LABS, डिवीज टूटे

ट्रंप टैरिफ के एलान से फार्मा की सेहत बिगड़ी है, लेकिन निचले स्तरों से फार्मा में भी रिकवरी देखने को मिल रही है। सन फार्मा निफ्टी का टॉप लूजर बना। तो वहीं LAURUS LABS, डिवीज और बायोकॉन वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ।

Stock Market Live Update:हीरो मोटोकॉर्प ने माधुरी मेहता को चीफ ह्यूमन रिसोर्स अधिकारी नियुक्त किया

हीरो मोटोकॉर्प ने माधुरी मेहता को चीफ ह्यूमन रिसोर्स अधिकारी नियुक्त किया है। पिछले कारोबारी सत्र में शेयर 1.40 प्रतिशत या 73.70 रुपये की बढ़त के साथ 5,351.25 रुपये पर बंद हुआ था। यह शेयर 27 सितंबर, 2024 और 7 अप्रैल, 2025 को क्रमशः 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 6,085.85 रुपये और 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर 3,322.60 रुपये पर पहुंचा। वर्तमान में, यह शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से 12.07 प्रतिशत नीचे और अपने 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर से 61.06 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।

Stock Market LIVE Updates: गिरावट के साथ खुला बाजार

बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 203.67 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 80,956.01 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 56.95 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 24,839.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव

प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स326.32 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 80,833.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 142.55 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 24,748.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

पहला और सबसे अहम सपोर्ट 24,800-24,850 (61.8% रीट्रेसमेंट) पर है जबकि इसके बाद अहम सपोर्ट 24,750-24,800 (पुट राइटर्स का जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,950-25,050 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,100-25,150 पर है। दोनों तरफ के ट्रेड के लिए तैयार रहें। आज रिकवरी का ट्रेड भी मिल सकता है। बाजार बेहद ओवरसोल्ड है और पूरा बाजार शॉर्ट्स में है।

Stock Market Live Update: BMW Ventures का आईपीओ दूसरे दिन 22% सब्सक्राइब हुआ

बीएमडब्ल्यू वेंचर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सार्वजनिक बोली के दूसरे दिन (25 सितंबर) अब तक 22 प्रतिशत सब्सक्राइब किया जा चुका है। स्टील उत्पाद वितरक कंपनी का लक्ष्य अपने आईपीओ के ज़रिए 231.66 करोड़ रुपये जुटाना है।

इन्वेस्टरगेन के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के पहले सार्वजनिक निर्गम में 52 लाख शेयरों के लिए बोलियाँ प्राप्त हुईं, जबकि प्रस्तावित शेयरों का आकार 2.34 करोड़ शेयरों का था। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए रखा गया हिस्सा पूरी तरह से सब्सक्राइब हो चुका है (108 प्रतिशत)। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) ने अपने आरक्षित हिस्से का 27 प्रतिशत सब्सक्राइब किया है, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए अब तक 5 प्रतिशत कोटा बुक हो चुका है।

Stock Market Live Update:26 सितंबर के लिए अहम लेवल्स

निफ्टी अगस्त के अंत के अपने 26,000 के शिखर के बाद से ही दबाव में है और लोअर हाई और लोअर लो के डिसेंडिंग चैनल में घूम रहा है। निफ्टी 25,000 के स्तर से नीचे फिसल गया है और चैनल स्लोप पर 24,575 पर तत्काल सपर्ट दिखाई दे रहा है। ऊपर की ओर, 25,000-25,150 का जोन जो पहले सपोर्ट था, अब रेजिस्टेंस का काम कर रहा है।एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा,"अभी तक कोई साफ रिवर्सल पैटर्न नहीं होने और वोलैटिलिटी बढ़ने के कारण, निकट की अवधि का रुझान कमजोर बना हुआ है, बाजार में सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Stock Market Live Update:एचडीएफसी सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदीश शाह की राय

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदीश शाह ने कहा कि सेक्टोरल इंडेक्स कमज़ोर सेंटीमेंट का संकेत दे रहे हैं। निफ्टी मेटल को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। छोटे-मझोले शेयरों में लगातार चौथे दिन मुनाफावसूली जारी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.64 फीसदी की गिरावट आई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.57 फीसदी की गिरावट आई। बाजार का दायरा लगातार पांचवें सत्र में कमजोर रहा, जहां गिरावट वाले शेयरों की संख्या बढ़त वाले शेयरों से कहीं ज़्यादा रही। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के 20 और 50 DEMA से नीचे बंद होने के साथ, बाजार का शॉर्ट टर्म रुझान अब कमजोर हो गया है। निफ्टी के लिए अगला तत्काल सपोर्ट 24,803 पर है, जबकि ऊपर की ओर, 25,000 से 25,050 का जोन अब तत्काल रेजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है।

Stock Market Live Update:एंजेल वन के ओशो कृष्ण की राय

एंजेल वन के ओशो कृष्ण ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट जारी रही। मंदी का रुझान और गहराता जा रहा है। निफ्टी अब अपने 20-डे और 50-डे ईएमए से नीचे आ गया है। ये शॉर्ट टर्म में कमजोरी जारी रहने का संकेत है। अब निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 24800 के आसपास नजर आ रहा है, जो स्लोपिंग ट्रेंडलाइन के साथ मेल खाता है, जिसके बाद 24750 के आसपास 100 DMA का सपोर्ट है। दूसरी तरफ 25000 का मनोवैज्ञानिक लेवल अब एक इंटरमीडिएट रेजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है। इस स्तर से आगे की रिकवरी बाजार में तेजी की वापसी कर सकती है।

Stock Market Live Update: राइट्स को मिला ₹149 करोड़ का ऑर्डर, शेयर में तेजी संभव

RITES के शेयर को दक्षिण अफ्रीका की तालिस लॉजिस्टिक्स से केप गेज ALCO डीजल इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की आपूर्ति और कमीशनिंग के लिए एक महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर 18.00 मिलियन अमेरिकी डॉलर (CIF) यानी 1.49 अरब रुपये का है और अग्रिम राशि प्राप्त होने के बाद 6 से 8 महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

Stock Market Live Update:ट्रंप ने फार्मा कंपनियों पर टैरिफ का किया एलान

फार्मा कंपनियों को तगड़ा झटका लग सकता है। ट्रंप ने फार्मा कंपनियों पर टैरिफ लगाने का एलान किया। अमेरिका में 1 अक्टूबर से ब्रांडेड और पेटेंटेड दवाओं पर 100% टैरिफ लगेगा। लेकिन US में मैन्युफैक्चरिंग करने पर टैक्स नहीं लगेगा। साथ ही हैवी ड्यूटी ट्रक पर भी 25% टैरिफ लगेगा।

StocK Market Live Update:ACCENTURE के अनुमान से अच्छे नतीजे

चौथी तिमाही में ACCENTURE की रेवेन्यू ग्रोथ और गाइडेंस अनुमान से अच्छा निकला। AI डिमांड की वजह से Q4 में रेवेन्यू 7 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली। न्यू बुकिंग भी 6% बढ़कर 21 बिलियन डॉलर के पार निकला है। हलांकि मार्जिन करीब पौने तीन परसेंट फिसले है। इंफोसिस और विप्रो के ADR 3 परसेंट नीचे गिरा है।

StocK Market Live Update:वोडाफोन की याचिका पर SC में आज सुनवाई

वोडाफोन आइडिया की AGR री-कैलकुलेशन याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। साथ ही, भूषण पावर एंड स्टील को लेकर JSW Steel के रेजोल्यूशन प्लान को चुनौती देने वाली याचिका पर भी SC का फैसला आज संभव है।

StocK Market Live Update: कैसा है एशियाई बाजारों का हाल

फार्मा गिरावट के बीच एशियाई बाजारों में भी दबाव देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 0.28% टूटा, हालांकि टॉपिक्स 0.39% चढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। साउथ कोरिया का कोस्पी 1.86% गिरा, छोटे शेयरों वाला कोस्डैक 1.45% टूटा। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.23% नीचे रहा। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.83% गिरकर 26,265 पर रहा। टोक्यो के सितंबर महीने के इंफ्लेशन डेटा भी आए। कोर इंफ्लेशन 2.5% पर रहा, जो अनुमान से कमजोर है। इसे जापान के राष्ट्रीय ट्रेंड का लीडिंग इंडिकेटर माना जाता है।

StocK Market Live Update: भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत

भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश में करीब 5000 करोड़ की बिकवाली देखने को मिल रही। वायदा में भी शॉर्ट सौदे बढ़ाए। गिफ्ट निफ्टी में करीब 70 प्वाइंट का दबाव देखने को मिल रहा। एशिया भी कमजोर नजर आ रहा है। वहीं अमेरिकी INDICES में लगातार तीसरे दिन मुनाफावसूली देखने को मिली।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।