Published on 22/08/2025 11:55 AM
Stock Market Live Update: बाजार में लगातार 6 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 25000 के नीचे आया। बैंक निफ्टी भी 300 प्वाइंट से ज्यादा गिरा। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर OUTPERFORM आज कर रहे हैं। इस बीच मेटल, रियल्टी, NBFCs और IT में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली। IT में HCL टेक डेढ़ परसेंट से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। साथ ही टाटा
Stock Market Live Update: Godawari Power & Ispat को 5 महीनों में सबसे ज़्यादा फ़ायदा
गोदावरी पावर एंड इस्पात का भाव 11.55 रुपये या 5.17 फीसदी की बढ़त के साथ 234.95 रुपये पर था। इसने 240.00 रुपये का इंट्राडे उच्चतम और 222.80 रुपये का इंट्राडे निम्नतम स्तर छुआ। इस शेयर ने क्रमशः 12 दिसंबर, 2024 और 03 मार्च, 2025 को 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 253.60 रुपये और 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर 145.55 रुपये को छुआ।वर्तमान में, यह शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से 7.35 प्रतिशत नीचे और अपने 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर से 61.42 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।
Stock Market Live Update: R Systems के शेयर 17% का तगड़ा उछाल
डिजिटल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग कंपनी आर सिस्टम्स इंटरनेशनल ने नोविगो सॉल्यूशंस (Novigo Solutions) ते अधिग्रहण के लिए एक डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है। नोविगो सॉल्यूशंस लो-कोड/नो-कोड (LCNC) डेवलपमेंट और इंटेलिजेंट-ऑटोमेशन सर्विसेज की स्पेशलिस्ट है। आर सिस्टम्स के इस खुलासे पर आज इसके शेयर रॉकेट बन गए और आज इंट्रा-डे में यह 17% से अधिक उछल गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है।
Stock Market Live Update: सिटी की वेदांता पर राय
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी ने वेदांता के शेयरों पर अपनी 'खरीदें' (Buy) की रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए 500 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 12 फीसदी तेजी की संभावना दिखाता है।सिटी का अनुमान है कि कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष 2026 में कुल 40 रुपये प्रति शेयर तक डिविडेंड दे सकती है। इससे पहले FY25 में कंपनी ने 43.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड बांटा था।
Stock Market Live Update: जेपी मॉर्गन ने मझगांव डॉक पर अंडरवेट रेटिंग की राय बरकरार रखी
ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन का मानना है कि इतनी गिरावट के बावजूद अभी इस शेयर में आगे और कमजोरी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज ने शुक्रवार 22 अगस्त को जारी एक रिपोर्ट में मझगांव डॉक के शेयर पर अपनी "अंडरवेट" (Underweight) रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही इसके लिए 2,468 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह टारगेट प्राइस गुरुवार के बंद भाव से करीब 11% और गिरावट की संभावना दिखाता है।
Stock Market Live Update: ब्लॉक के बाद अपोलो हॉस्पिटल में रिकवरी
ब्लॉक डील के बाद अपोलो हॉस्पिटल में रिकवरी देखने को मिली। प्रोमोटर सुनीता रेड्डी ने ब्लॉक के जरिए 1.3% हिस्सा बेचा। कंपनी ने कहा बिक्री से जुटाए पैसों का इस्तेमाल प्रोमोटर ग्रुप का कर्ज घटाने में होगा।
Stock Market Live Update: बाजार दिन के निचले स्तर पर पहुंचा
बाजार में गिरावट बढ़ी है। बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में गिरावट रही। जबकि सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट आई। निफ्टी बैंक करीब 500 प्वाइंट फिसला है।
Stock Market Live Update: कैपिटल मार्केट और AMCs शेयर चले
चुनिंदा कैपिटल मार्केट और AMCs शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। कैपिटल मार्केट इंडेक्स आधा परसेंट से ज्यादा मजबूत हुआ। MCX और नुवामा में करीब 2 परसेंट की तेजी आई। उधर NSDL, निप्पॉन लाइफ 2-3 परसेंट चढ़े।
Stock Market Live Update:मेटल, रियल्टी, IT में सबसे ज्यादा कमजोरी
मेटल, रियल्टी, NBFCs और IT में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली। IT में HCL टेक डेढ़ परसेंट से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। साथ ही टाटा एलेक्सी और एम्फैसिस में भी दबाव रहा। वहीं कैपिटल गुड्स, डिफेंस और फार्मा शेयरों में खरीदारी रही।
Stock Market Live Update: फिनोलेक्स केबल्स के शेयर की कीमत 14 हफ्तों में सबसे ज्यादा बढ़ी
फिनोलेक्स केबल्स का भाव 18.35 रुपये या 2.16 फीसदी की बढ़त के साथ 869.70 रुपये पर था।इस शेयर ने क्रमशः 23 सितंबर, 2024 और 07 अप्रैल, 2025 को 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,558.00 रुपये और 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर 720.05 रुपये को छुआ। वर्तमान में, यह शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से 44.18 प्रतिशत नीचे और अपने 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर से 20.78 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।
Stock Market Live Update: अर्नब बनर्जी को फिर से CEAT का MD और CEO बनाने की मिली मंजूरी
21 अगस्त 2025 को हुई अपनी बैठक में CEAT लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ₹30 प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड और श्री अर्नब बनर्जी को मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दी।बोर्ड ने 31 मार्च 2025 को समाप्त हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए ₹10 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹30 के डिविडेंड की सिफारिश की है। यह डिविडेंड आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
Stock Market Live Update: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स को गार्डन रीच के लिए 2 जहाज बनाने का ऑर्डर मिला
कंपनी को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स से 2 जहाजों के निर्माण के लिए आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त हुआ है। ये जहाज गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड के लिए बनाए जाएँगे, जिनका उपयोग भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा किया जाएगा। इस ऑर्डर का मूल्य 445 करोड़ रुपये है, जिसमें 22.25 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में देय होंगे, इस प्रकार कुल ऑर्डर मूल्य 467.25 करोड़ रुपये हो जाता है। इन जहाजों का निर्माण भारतीय नौवहन रजिस्टर के वर्गीकरण नियमों के तहत किया जाएगा।
Stock Market Live Update:विप्रो, हरमन की डीटीएस व्यावसायिक इकाई का अधिग्रहण करेगी
एआई-संचालित प्रौद्योगिकी सेवा और परामर्श कंपनी ने सैमसंग की कंपनी हरमन की डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन सॉल्यूशंस (डीटीएस) व्यावसायिक इकाई का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौता किया है। यह लेनदेन विप्रो के अगली पीढ़ी की इंजीनियरिंग अनुसंधान एवं विकास (ईआरएंडडी) सेवाएँ प्रदान करने के मिशन को गति प्रदान करेगा।
Stock Market Live Update: सेंसेक्स 120 अंक टूटा, निफ्टी 25100 के नीचे
बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 158.68 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 81,824.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 52.55 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 25,031.20 के स्तर पर नजर आ रहा है ।
Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव
प्री-ओपनिंग में बाजार की सुस्त चाल देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 58.60 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 81,942.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 22.60 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 25,106.35 के स्तर पर नजर आ रहा है ।
Stock Market Live Update:Angel One के राजेश भोसले की राय
निफ्टी 25,150-25,200 के रेजिस्टेंस जोन में स्थिर हो सकता है। निफ्टी के लिए 25,000 के स्तर पर पहला सपोर्ट स्तर है। वहीं, अगला सपोर्ट स्तर इस हफ्ते का निचला स्तर यानी 24,850 के स्तर पर है। 25,200 के ऊपर टिकने से 25,350 और 25,500 का रास्ता खुल सकता है।
Stock Market Live Update: चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग की अमृता शिंदे की राय
चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग की अमृता शिंदे का कहना है कि डेली चार्ट पर एक मज़बूत बुलिश कैंडलस्टिक नई मजबूती और तेजी का संकेत दे रहा है। निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो एक मज़बूत रुझान कायम रहने का संकेत है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 25,000 और 24,800 पर है, जबकि रेजिस्टेंस 25,100 और 25,200 पर है।
उन्होंने आगे कहा बैंक निफ्टी गैप-डाउन के साथ खुला और साइडवेज ट्रेड करता रहा। हालांकि, इसने रिकवरी की कोशिश की, लेकिन यह 55,700 के स्तर से थोड़ा नीचे बंद हुआ। डेली चार्ट पर, इंडेक्स ने दोनों तरफ विक के साथ एक छोटी बियरिश कैंडलस्टिक बनाई, जो ऊपरी स्तरों पर अनिर्णय और बिकवाली के दबाव का संकेत है। बैंक निफ्टी अपने शॉर्ट टर्म और मिड टर्म के ईएमए से नीचे ट्रेड कर रहा है। ये कमजोरी का संकेत है। बैंक निफ्टी के लिए 55,500 और 55,300 पर सपोर्ट है। जबकि, 55,800 पर पहला रेजिस्टेंस है। उसके बाद 56,000-56,200 के आसपास अगला रेजिस्टेंस है।
Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 24,950-25,050 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,800-24,850 (10 और 20 DEMA) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,150-25,200 पर है। 25,200 के बाद 25,500 तक कोई बड़ा रजिस्टेंस नहीं। खरीदारी का बढ़िया जोन 24,850-24,950 पर है इसके लिए SL 24,800 पर है । मौजूदा लॉन्ग सौदों में 25,050 का सख्त SL लगाएं।
Stock Market Live Update: निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक में 55,500-56,000 की बेसिक रेंज है। बड़ी तेजी के लिए 56,200 का पार होना जरूरी है। 55,500 के नीचे बैंक निफ्टी काफी कमजोर होगा। निफ्टी बैंक में फिलहाल कोई ट्रेड नहीं है। हो सकता है अगले हफ्ते निफ्टी बैंक में ट्रेड मिले।
Stock Market Live Update: Innova Captab की विस्तार योजना,₹19.5 करोड़ में यहां खरीदी जमीन
Innova Captab Limited ने 21 अगस्त, 2025 को बिजनेस के विस्तार के लिए जमीन खरीदने का समझौता किया है। यह जमीन, जिसका माप लगभग 20 बीघा 16 बिस्वा है, गांव कुंजाहाल, परगना-धर्मपुर, तहसील-बद्दी, जिला-सोलन, हिमाचल प्रदेश में स्थित है। इस अधिग्रहण का उद्देश्य कंपनी के भविष्य के विकास कार्यों और अतिरिक्त मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की संभावित जरूरत को सपोर्ट करना है। जमीन की कुल कीमत 19.50 करोड़ रुपये है, जिसमें से 10.00 करोड़ रुपये का भुगतान समझौते पर किया गया है। स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस सहित बाकी रकम बिक्री पत्र के रजिस्ट्रेशन पर बताई जाएगी
Stock Market Live Update:निरंजन गुप्ता बने HUL के CFO
हिंदुस्तान यूनिलीवर के मैनेजमेंट में एक और बदलाव दिया। कंपनी ने निरंजन गुप्ता को नया CFO नियुक्त किया। एक नवंबर से पदभार संभालेंगे। हीरो मोटो के CEO निरंजन गुप्ता रह चुके हैं।
Stock Market Live Update:वेदांता 16 /शेयर डिविडेंड देने का ऐलान
वेदांता ने FY26 के लिए दूसरी बार डिविडेंड देने का ऐलान किया। कंपनी 16 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड पर करीब 6,250 करोड़ रुपए खर्च करेगी। जून में भी शेयरधारकों को 7 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड मिला था।
Stock Market Live Update: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के वी के विजयकुमार की राय
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के वी के विजयकुमार का कहना है कि भारत और अमेरिकी बाजारों के बीच एक बड़ा अंतर बन गया है। जहां एक ओर बढ़ती महंगाई की चिंता वॉल स्ट्रीट पर दबाव बना रही है,वहीं भारतीय शेयर बाज़ारों में मज़बूती बनी हुई है। बाजार को सरकार के इकोनॉमी में सुधार के उपायों और लगातार हो रहे निवेश से सपोर्ट मिल रहा है। जुलाई में 1.55 फीसदी के निम्न स्तर पर रही रिटेल महंगाई ने एमपीसी द्वारा एक और ब्याज दर कटौती की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। हालांकि ग्लोबल अनिश्चितता के बीच आरबीआई सतर्क बना हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि महंगा वैल्यूएशन अभी भी एक चिंता का विषय बना हुआ है। लेकिन भारत की मजबूत लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी को देखते हुए लार्ज-कैप शेयरों का वैल्यूएशन सही लग रहा है। वहीं, मिड-कैप शेयरों को अच्छी अर्निंग ग्रोथ का सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन स्मॉल-कैप शेयरों में तनाव दिख रहा है, जिससे वे बाजार का सबसे जोखिम भरा जोन बन गए हैं।
Stock Market Live Update:21 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार दायरे में रहा। सेंसेक्स और निफ्टी 21 अगस्त को लगातार छठे दिन बढ़त पर बंद हुए। निफ्टी बैंक की फ्लैट क्लोजिंग हुई। सेंसेक्स 143 प्वाइंट चढ़कर 82,001 पर बंद हुआ। निफ्टी 33 प्वाइंट चढ़कर 25,084 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 57 प्वाइंट चढ़कर 55,755 पर बंद हुआ। मिडकैप 222 प्वाइंट गिरकर 57,709 पर बंद हुआ ।
Stock Market Live Update:विप्रो की बड़ी शॉपिंग
विप्रो की बड़ी शॉपिंग हुई। अमेरिका की कंपनी Harman Connected करीब 3100 करोड़ रुपए में खरीदेगी। डिजिटल इंजीनियरिंग और ER&D सर्विसेस स्पेस में Harman ग्लोबल कंपनी है।
Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है बाजार से संकेत
भारतीय बाजारों के लिए आज मिले-जुले संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में खरीदारी रही। थोड़े शॉर्ट्स भी कवर किए। हालांकि गिफ्ट निफ्टी में हल्की नरमी देखने को मिली। एशिया में MIXED कारोबार कर रहा। अमेरिका में कल लगातार चौथे दिन दबाव दिखा।
Stock Market Live Update: अपोलो हॉस्पिटल्स में आज ब्लॉक डील संभव
सूत्रों के हवाले से CNBC आवाज़ की एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक अपोलो हॉस्पिटल्स में आज करीब 1,400 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव है। प्रोमोटर सुनीता रेड्डी सवा परसेंट हिस्सा बेच सकती है। फ्लोर प्राइस 7747 रुपए प्रति शेयर है।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।