Published on 15/09/2025 09:50 AM
Stock Market Live Update: लगातार आठ दिनों की तेजी के बाद बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी में मामूली नरमी नजर आ रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। आज मिडकैप और स्मॉलकैप OUTPERFORM कर रहे हैं। उधर INDIA VIX में 4% परसेंट का उछाल आया। इस बीच रियल्टी और डिफेंस शेयरों में अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स करीब एक परसेंट
Stock Market LIVE Updates:L&T को 2,500-`5,000 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला
`2,500-`5,000 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला।
Stock Market LIVE Updates: रेलवे शेयरों में फर्राटा रफ्तार
रेलवे शेयरों में रफ्तार फर्राटा दिख रही है। नए ऑर्डर से रेलटेल का शेयर करीब 8 परसेंट दौड़ा है। उधर RVNL, टीटागढ़ रेल और IRFC में 3-4 परसेंट की तेजी आई। तीनों शेयर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमारहुए।
Stock Market LIVE Updates:डिफेंस, रियल्टी, कैपिटल गुड्स चढ़े
रियल्टी और डिफेंस शेयरों में अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़े । डिफेंस में कोचिन शिपयार्ड 4% उछला। साथ ही HAL भी सवा परसेंट चढ़ा है। वहीं फार्मा और IT शेयरों में आज दबाव देखने को मिल रहा है।
Stock Market Live Update: LPK सिक्योरिटीज के रूपक डे की राय
LPK सिक्योरिटीज के रूपक डे ने बताया कि 25,000 के आसपास मजबूत पुट राइटिंग सपोर्ट दे रही है। जब तक इंडेक्स 24,850 के ऊपर है, तब तक नजरिया पॉजिटिव रहेगा। 25,150 के ऊपर जाने से 25,500 तक रैली मुमकिन है।
Stock Market Live Update:HDFC सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की राय
HDFC सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी के मुताबिक, अगर निफ्टी 25,000-25,100 के ऊपर बना रहता है, तो 25,350-25,400 तक जा सकता है। वहीं, सपोर्ट 24,900 पर है।
Stock Market LIVE Updates:सेंसेक्स में बढ़त, निफ्टी 25100 के ऊपर
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 25.88 अंक यानी0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 81,930.58के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 3.80 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 25,117.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
Stock Market Live Update: फेड ब्याज दरों के फैसले से पहले डॉलर में मजबूती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट
सोमवार को मुनाफावसूली और डॉलर में तेजी के दबाव में सोने की कीमतों में गिरावट आई, हालांकि निवेशकों की अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर नज़र होने के कारण गिरावट सीमित रही, जहां श्रम बाजार की कमजोर रिपोर्टों के बाद ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है।सोना हाजिर 0.2% गिरकर 3,633.86 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले सप्ताह सर्राफा कीमतों में लगभग 1.6% की बढ़ोतरी हुई, जो मंगलवार को 3,673.95 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.4% गिरकर 3,671.30 डॉलर पर आ गया।
Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त
प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 83.45 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 81,988.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 32.55अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 25,146.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
Stock Market Live Update: सत्य नडेला समर्थित ग्रो अगले हफ़्ते की शुरुआत में आईपीओ के लिए आवेदन करेगी- रिपोर्ट
भारत के सबसे बड़े निवेश प्लेटफ़ॉर्म ग्रो की मूल कंपनी, बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड, मामले से परिचित लोगों के अनुसार, अगले हफ़्ते की शुरुआत में मुंबई में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला द्वारा समर्थित, यह कंपनी 8 अरब डॉलर तक के मूल्यांकन पर 65 करोड़ डॉलर से 80 करोड़ डॉलर के बीच धन जुटाने की कोशिश कर रही है, जैसा कि सूत्रों ने बताया। उन्होंने नाम न बताने का अनुरोध किया क्योंकि जानकारी निजी है।
Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 54,600-54,700 (20 DEMA) पर है। बड़ा सपोर्ट 54,450-54,550 (10 DEMA) पर है। पहला रजिस्टेंस 54,800-54,900 (100 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 55,100-55,300 (50 DEMA) पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 54,550-54,650 पर है जबकि स्टॉपलॉस 54,450 पर रखें।
Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 25,000-25,050 (शुक्रवार का LOW, ऑप्शंस जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,800-24,900 (10 और 20 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,150-25,200 पर है। नई पोजिशन के लिए खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 25,000-25,075 पर है जबकि SL 24,950 पर रखें।
Stock Market Live Update:AB Energia को विक्रम सोलर 200 मेगावाट उच्च दक्षता वाले मॉड्यूल की आपूर्ति करेगा
विक्रम सोलर ने एबी एनर्जिया से 200 मेगावाट उच्च दक्षता वाले सौर मॉड्यूल के एक बड़े ऑर्डर की घोषणा की है। एबी एनर्जिया, वाणिज्यिक और औद्योगिक (सीएंडआई) सौर परियोजनाओं के लिए संपूर्ण ईपीसी समाधानों में विशेषज्ञ है। 590 वाट पावर और उससे अधिक क्षमता वाले ये मॉड्यूल महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में लगाए जाएँगे, जो सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगतिशील तीन राज्य हैं और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने में तेज़ी ला रहे हैं।
इस ऑर्डर के तहत, विक्रम सोलर अपने उन्नत M10R N-टाइप TOPCon मॉड्यूल की आपूर्ति करेगा, जिन्हें बेहतर प्रदर्शन, विश्वसनीयता और उच्च ऊर्जा उत्पादन के लिए डिज़ाइन किया गया है। इनकी आपूर्ति सितंबर 2025 में शुरू होगी और 2026 की शुरुआत तक जारी रहेगी।
Stock Market Live Update: SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह की राय
SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह के अनुसार, निफ्टी ने पिछले सत्रों के 25,025-25,035 रेजिस्टेंस लेवल को पार कर लिया है। उनका कहना है कि सपोर्ट 25,050-25,000 पर है, और अगर 25,000 टूटे तो 24,900 तक जा सकता है। ऊपर की ओर स्पीड इंडेक्स को 25,200-25,250 तक ले जा सकती है।
Stock Market Live Update:सेन्ट्रम ब्रोकिंग के नीलेश जैन की राय
सेन्ट्रम ब्रोकिंग के नीलेश जैन के मुताबिक, डेली चार्ट पर सिमेट्रिकल ट्रायंगल पैटर्न से ब्रेकआउट ने आगे और तेजी का संकेत दिया है। उनका कंजर्वेटिव टारगेट 25,500 है। उन्होंने 50-दिन के मूविंग एवरेज के आसपास 24,900 को तत्काल सपोर्ट लेवल बताया है। जैन के मुताबिक, जोरदार रैली के बाद थोड़ा प्रॉफिट बुकिंग हो सकती है। हालांकि, उन्होंने गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी है।
Stock Market Live Update:2:1 के रेश्यो में बोनस शेयर बांटेगी गॉडफ्रे फिलिप्स
गॉडफ्रे फिलिप्स ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर का ऐलान किया है, जिसकी एक्स-डेट कल 16 सितंबर, 2025 को है। कंपनी का पिछला कारोबार मूल्य ₹10,136.00 था, जो पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 2.62% की गिरावट दर्शाता है। बोनस शेयर का मतलब है कि शेयरधारकों को उनके पास मौजूद प्रत्येक एक शेयर के लिए दो अतिरिक्त शेयर मिलेंगे।
Global Market CUes: एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 37.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 44,768.12 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.06 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.53 फीसदी गिरकर 25,338.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 26,448.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ3,857.23 के स्तर पर दिख रहा है।
Stock Market Live Update:US-चीन में बनेगी बात
US-चीन दोनों देश के अधिकारी कल मैड्रिड में मिले। BTA पर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए अधिकारी मिले। अगले महीने कोरिया में ट्रंप और शी जिनपिंग मिलेंगे। चीन पहले ही US सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की जांच कर रहा है। US सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के खिलाफ एंटी डंपिंग जांच भी शामिल कर रहा है। डॉनल्ड ट्रंप इस हफ्ते ब्रिटेन की यात्रा पर जाएंगे।
Stock Market Live Update: रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार है। NATO देशों की मंजूरी का इंतजार है। चीन पर भी 50-100% का टैरिफ संभव है। रूस से तेल खरीदने के कारण चीन पर टैरिफ संभव है। यूक्रेन युद्ध खत्म होते ही टैरिफ वापस ले लिए जाएंगे।
Stock Market Live Update: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर की राय
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती को लेकर ग्लोबल स्तर पर बने नए उत्साह के चलते भारतीय बाजार तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। यूरोपीय संघ द्वारा भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिकी टैरिफ प्रस्तावों को अस्वीकार करने की खबरों से बाजार में और सुधार हुआ। अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता में प्रगति से भी शॉर्ट टर्म में बाजार में तेजी बरकरार रहने की उम्मीद है। डिफेंस शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अगली पीढ़ी की छह पनडुब्बियों की खरीद के लिए बातचीत शुरू होने से डिफेंस शेयरों में जोश आया।
Stock Market Live Update: डॉ रेड्डीज को US FDA से 5 आपत्तियां मिलीं
US FDA के एक्शन के चलते फार्मा शेयरों पर आज खास नजर रहेगी। Dr Reddy’s को Bachupally biologics facility के लिए 5 आपत्तियां मिलीं है। वहीं Alembic Pharma को Panelav फैसिलिटी के लिए क्लीन चिट मिली।
Stock Market Live Update: SEBI बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
सेबी की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले हुए। बड़ी कंपनियों के IPO में 25% मिनिमम शेयरहोल्डिंग नियमों में छूट मिली। IPO एंकर बुक के लिए पेंशन फंड्स भी रिजर्व्ड कैटगरी में शामिल होंगे। म्यूचुअल फंड्स का एग्जिट लोड 5% से घटाकर 3% करने पर फैसला लिया गया है। साथ ही REIT और InvITs को इक्विटी का दर्जा दिया गया।
Stock Market Live Update:डिफेंस प्रोक्योरमेंट मैनुअल 2025 मंजूर, फोकस में रखें डिफेंस शेयर
Stock Market Live Update:आज डिफेंस शेयर फोकस में रहेंगे। डिफेंस खरीद को आसान बनाने के लिए रक्षा मंत्री ने डिफेंस प्रोक्योरमेंट मैनुअल 2025 को दी मंजूरी है। DPM के तहत 1 लाख करोड़ के रक्षा सामान खरीदे जाएंगे।
Stock Market Live Update: आज ग्लोबल बाजार से कैसे मिल रहे है संकेत
भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में खरीदारी देखने को मिल रही है। इंडेक्स में शॉर्ट भी काटे। गिफ्ट निफ्टी में हल्की नरमी देखने को मिल रही है। एशिया में मिला जुला कारोबार हो रहा है, उधर नैस्डैक शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। लेकिन डाओ जोंस पौने तीन सौ प्वाइंट फिसला है।
Stock Market Live Update:12 सितंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल
12 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ। निफ्टी आज 25,100 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। कारोबार सत्र के अंत में सेंसेक्स 355.97 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 81,904.70 पर और निफ्टी 108.50 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 25,114 पर बंद हुआ ।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।