News Image
Money Control

Stock Market Live Update: सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, फोकस में Titan, Navin Fluorine, Kotak Bank

Published on 08/07/2025 09:07 AM

Stock Market Live Update: ट्रंप ने टैरिफ बम फोड़ा। 14 देशों पर 25 से 40 परसेंट तक टैरिफ लगाया। जापान, साउथ कोरिया पर 25 फीसदी टैक्स लगेगा। बांग्लादेश पर भी 35 परसेंट का भार पड़ी। 1 अगस्त से नई दरें लागू होंगी । भारत मामले में ट्रंप ने कहा कि डील करने के बेहद करीब है। भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन एशिया मे

Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

पहला रजिस्टेंस 25,525-25,600 (ऑप्शंस जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,650-25,700 (हाल का शिखर) पर रहा। पहला सपोर्ट 25,350-25,400 (10 DEMA) पर पहुंचा। बड़ा सपोर्ट 25,200-25,250 (20 DEMA) पर है। खरीदारी जोन 25,350-25,400 पर है इसके लिए स्टॉप लॉस 25,250 पर लगाए। 25,550 पार ना हो पाए तभी बेचें, स्टॉप लॉस 25,650 पर लगाए।

Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी की बढत

प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट शुरुआत हुई। सेंसेक्स 35.31 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 83,407.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 33.00 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 25,428.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Stock Market Live Update: HDFC Securities के नंदीश शाह की राय

छोटी अवधि में निफ्टी का रुझान पॉजिटिव है। इंडेक्स अपने अहम मूविंग एवरेज से ऊपर है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 25,331 पर है, जबकि 25,600-25,670 के दायरे में रेजिस्टेंस रहेगा।

Stock Market Live Update: LKP Securities के रुपक डे की बाजार पर राय

निफ्टी बेहद सपाट रहा, क्योंकि निवेशक अमेरिका-भारत समझौते पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। निचले स्तर पर 25,400 सपोर्ट है। इसके नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव हो सकता है। अगला सपोर्ट 25,250 और 25,100 पर हैं. ऊपरी स्तर पर 25,500 रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर जाने पर निफ्टी 25,800 तक जा सकता है।

Stock Market Live Update: SAMCO Securities के धुपेश धमीजा की बाजार पर राय

बैंक निफ्टी अभी एक अहम जोन पर है, जहां बिकवाली का दबाव है। 57,200-57,300 के दायरे में रेजिस्टेंस है, जहां कॉल राइटिंग के कारण बढ़त रुक रही है। दूसरी ओर, 56,500 का स्तर मजबूत सपोर्ट है। इंडेक्स अपने 10-दिन और 20-दिन के मूविंग एवरेज का पालन कर रहा है और निचले स्तरों पर खरीदारी के संकेत दिखा रहा है।

Stock Market Live Update: Q1 में टाइटन की ज्वेलरी बिक्री 19% बढ़ी

पहली तिमाही में टाइटन के कंज्यूमर कारोबार में 20% की ग्रोथ दिखी। घरेलू ज्वेलरी बिक्री में 19% का इजाफा हुआ। कंपनी ने कहा सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव से कंज्यूमर सेंटिमेंट पर असर पड़ा।

Stock Market Live Update: कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की बाजार पर राय

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार आज छोटे दायरे में घूमता दिखा। तकनीकी रूप से देखें तो एक सुस्त शुरुआत के बाद बाजार पूरे दिन 25,400/83250 से 25,475/83400 की रेंज के बीच मंडराता रहा। डेली चार्ट पर एक स्मॉल कैंडल और इंट्राडे चार्ट पर नान-डायरेक्शनल गतिविधि बुल्स और बियर्स के बीच अनिर्णय का संकेत दे रहे हैं। 25,500/83500 ट्रेडर्स के लिए तत्काल ब्रेकआउट ज़ोन के रूप में कार्य करेगा। इस स्तर से ऊपर जाने पर बाजार 25,575/83700–25,650/84000 तक बढ़ सकता है। दूसरी ओर, 25,400/83250 से नीचे हमें 25,300/83000 तक एक तेज इंट्राडे करेक्शन देखने को मिल सकता। आगे भी कमजोरी जारी रह सकती है और बाजार 25,225/82800 तक गिर सकता है। वर्तमान बाजार की बनावट नान-डायरेक्शनल है। इसलिए, इंट्राडे ट्रडरों के लिए लेवल-बेस्ड ट्रेडिंग सबसे बेहतर रणनीति होगी।

Stock Market Live Update: F&O ट्रेडर्स का घाटा 41% बढ़ा

F&O के 91% ट्रेडर्स घाटे में हैं। सेबी की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 में ट्रेडर्स का घाटा 41% बढ़ा। वहीं सेबी के सख्त नियमों से F&O ट्रेडिंग से 20% ट्रेडर्स

निकल गए।

Stock Market Live Update: LODHA के Q1 प्री-सेल्स में 10% का उछाल

LODHA DEVELOPERS के Q1 प्री-सेल्स में सालाना आधार पर 10% का उछाल आया। पहली तिमाही के अपडेट के मुताबिक कलेक्शन भी 7% बढ़ा है। कंपनी ने 22,700 करोड़ वैल्यू के 5 बड़े प्रोजेक्ट जोड़े है।

Stock Market Live Update: 14 देशों पर लगाया 25-40% तक टैरिफ

ट्रंप ने टैरिफ बम फोड़ा। 14 देशों पर 25 से 40 परसेंट तक टैरिफ लगाया। जापान, साउथ कोरिया पर 25 फीसदी टैक्स लगेगा। बांग्लादेश पर भी 35 परसेंट का भार पड़ी। 1 अगस्त से नई दरें लागू होंगी । भारत मामले में ट्रंप ने कहा कि डील करने के बेहद करीब है।

Stock Market Live Update: 7 जुलाई को कैसी रही थी बाजार की चाल

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार दायरे में घूमता दिखा है। सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। निफ्टी बिना बदलाव के 25,461 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 10 अंक चढ़कर 83,443 पर बंद हुआ । निफ्टी बैंक 83 अंक गिरकर 56,949 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 162 अंक गिरकर 59,516 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में गिरावट देखने को मिली ।

Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है ग्लोबल संकेत

भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन एशिया में MIXED कामकाज हो रहा है। उधर ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिकी बाजार कल करीब 1 फीसदी तक गिरकर बंद हुए थे। आज US FUTURES बिल्कुल फ्लैट कामकाज कर रहा है।

Stock Market Live Update:कोटक बैंक के अच्छे Q1 अपडेट्स

कोटक बैंक के पहली तिमाही के अच्छे बिजनेस अपडेट्स किए। सालाना आधार पर कुल डिपॉजिट 14.6% बढ़े। लोन ग्रोथ में भी 14% की ग्रोथ संभव है। CASA में भी करीब 8 परसेंट का उछाल आया।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।