News Image
Money Control

Stock Market Live Update: वौलेटिलिटी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की चाल सपाट,मुनाफे में 86% के उछाल के बाद PTC India Financial शेयर 14% दौड़ा

Published on 24/10/2025 10:19 AM

Stock Market Live Update:  बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है।  निफ्टी 25,900 के करीब फ्लैट नजर आ रहा है।  बैंक निफ्टी में हल्की नरमी देखने को मिल रही है, लेकिन मिड और स्मॉलकैप शेयरों में OUTPERFORMANCE कर रहे है। मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा चमक है।  इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट मजबूत हुआ। साथ ही रियल्टी, IT और चुनिंदा NBFCs में खरीदारी देखने को मिली।  लेकिन प्राइवेट ब

Stock Market Live Update: CLSA पर एचयूएल की राय

सीएलएसए ने एचयूएल को ₹1966 के टारगेट प्राइस पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि एचयूएल के पोर्टफोलियो में बदलाव वॉल्यूम आधारित ग्रोथ के हिसाब से हो रहा है और इसी पर कंपनी का फोकस बना हुआ है। सेगमेंटवाइज एचयूएल के होम केयर बिजनेस को लिक्विड डिटर्जेंट के दम पर अच्छी ग्रोथ दिखी लेकिन प्राइस ग्रोथ निगेटिव जोन में बनी हुई है। ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट में स्किन केयर प्रोडक्ट्स की ग्रोथ अच्छी रही लेकिन पर्सनल केयर सेगमेंट में वॉल्यूम गिर गया। फूड बिजनेस की बात करें तो यह सालाना आधार पर लो सिंगल-डिजिट वॉल्यूम गेन के चलते महज 3% की रफ्तार से बढ़ा।

Stock Market Live Update: हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को 11.76 करोड़ रुपये की परियोजना मिली

कंपनी को मध्य प्रदेश में NH-752D के 4-लेन उज्जैन-गरोठ खंड (पैकेज I, II और III) पर उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह और सुविधाओं के रखरखाव के संचालन के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से 11.76 करोड़ रुपये का ठेका पत्र (LOA) प्राप्त हुआ है।

Stock Market Live Update: Goldman Sachs पर एचयूएल की राय

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने एचयूएल का टारगेट प्राइस ₹2,900 से घटाकर ₹2,850 कर दिया है। हालांकि गोल्डमैन ने नियर-टर्म मार्जिन दबाव और उम्मीद से अधिक सुस्त रिकवरी के बावजूद इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सितंबर तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ पर जीएसटी बदलाव से जुड़ी चुनौतियों का असर पड़ा और अब साल की दूसरी छमाही में धीरे-धीरे सुधार होगा, लेकिन यह पहले की अपेक्षा धीमी गति से होगा। नए सीईओ ने इस बात पर जोर दिया कि वॉल्यूम आधारित रेवेन्यू ग्रोथ कंपनी की टॉप प्रॉयोरिटी है।

Stock Market Live Update:सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी, प्रीमियर एनर्जीज़, केसोलर एनर्जी का 100% स्वामित्व हासिल करेंगी

प्रीमियर एनर्जीज़ और सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी ने क्रमशः 51:49 के अनुपात में, कुल 170 करोड़ रुपये में, प्रमुख सोलर इन्वर्टर निर्माता कंपनी केसोलर एनर्जी का 100% स्वामित्व हासिल करने के लिए निर्णायक समझौते किए हैं।

Stock Market LIVE Updates:10% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ Midwest का शेयर

Midwest IPO ने भारतीय शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत की। कंपनी के शेयर BSE पर ₹1,165.1 प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके इश्यू प्राइस से करीब 10% प्रीमियम पर है। Midwest Granite & Quartz Ltd IPO का साइज ₹451.10 करोड़ का था। इस इश्यू में कंपनी ने ₹250 करोड़ के नए शेयर जारी किए और प्रमोटरों द्वारा ₹201 करोड़ के शेयर बिक्री (Offer for Sale) के रूप में ऑफर किए गए।

Stock Market Live Update:मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा चमक

मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा चमक है। इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट मजबूत हुआ। साथ ही रियल्टी, IT और चुनिंदा NBFCs में खरीदारी देखने को मिली। लेकिन प्राइवेट बैंक, FMCG और फार्मा शेयरों पर दबाव रहा। कोटक महिंद्रा बैंक, HUL और CIPLA निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ

Stock Market Live Update:एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे की राय

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी ने दिन के दौरान अपनी सुबह की सारी बढ़त पूरी तरह से खो दी, फिर भी बाजार का शॉर्ट टर्म रुझान मज़बूत बना हुआ है। डेल चार्ट पर,एक बड़ी रेड कैंडल बनी है, जो अगले कुछ दिनों में 25,700 के स्तर की ओर वापसी की संभावना दिखा रही। हालांकि, शॉर्ट टर्म रुझान तेजी वाला ही है। अगले 10-15 दिनों में निफ्टी 26,200 के आसपास का हाई देखने को मिल सकता है। ऊपर की तरफ निफ्ट के लिए 26,000 पर तत्काल रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर जाने पर निफ्टी 26,200 की ओर बढ़ सकता है।

Stock Market Live Update:Midwest का शेयर आज एक्सचेंज पर होगा लिस्ट

मिडवेस्ट लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 17 अक्टूबर को बोली के तीसरे दिन लगभग 88 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, तीन दिवसीय आईपीओ में 31,17,460 शेयरों के मुकाबले 27,39,66,364 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए कोटा 168 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी 24.25 गुना अभिदान प्राप्त हुई। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को लगभग 140 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

Stock Market Live Update: फेडरल बैंक बोर्ड ने एशिया II टॉपको XIII प्राइवेट लिमिटेड को वारंट जारी करने को मंजूरी दी

बैंक के निदेशक मंडल ने निजी प्लेसमेंट के आधार पर अधिमान्य निर्गम के माध्यम से कुल 27,29,74,043 वारंट जारी करने को मंजूरी दे दी है। इनमें से प्रत्येक वारंट के साथ बैंक के 2 रुपये अंकित मूल्य वाले एक पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर को 227 रुपये प्रति वारंट की दर से एशिया II टॉपको XIII प्राइवेट लिमिटेड को खरीदने का अधिकार होगा। इस वारंट का कुल मूल्य 6,196,51,07,761 रुपये होगा।

Stock Market Live Update:सेंसेक्स की चाल सपाट, निफ्टी 25,900 पर

24 अक्तूबर को बाजार की शुरुआत आज फ्लैट रही। सेंसेक्स 89.19 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 84,467.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 26.70 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 0.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 152.84 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 84,709.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 22.45 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 25,913.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Stock Market Live Update:अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के लिए व्यापारियों की तैयारी के बीच डॉलर में स्थिरता

शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर स्थिर रहा और प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले मामूली साप्ताहिक बढ़त हासिल करने की ओर अग्रसर रहा, क्योंकि निवेशक मुद्रास्फीति के विलंबित आंकड़ों के लिए तैयार थे, जो फेडरल रिजर्व द्वारा अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती करने से रोकने की संभावना नहीं है।

जापानी येन पिछले सत्र में कमजोर होने के बाद 152.58 प्रति अमेरिकी डॉलर पर स्थिर रहा, क्योंकि आंकड़ों से पता चला कि जापान की प्रमुख उपभोक्ता कीमतें केंद्रीय बैंक के 2% लक्ष्य से ऊपर रहीं, जिससे निकट भविष्य में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदें बनी रहीं।

शुरुआती कारोबार में यूरो 1.16195 डॉलर पर थोड़ा अपरिवर्तित रहा, लेकिन सप्ताह के लिए लगभग 0.3% की गिरावट की ओर अग्रसर है। स्टर्लिंग 1.3331 डॉलर पर स्थिर रहा, जो 0.8% की साप्ताहिक गिरावट की ओर अग्रसर है।

डॉलर सूचकांक, जो छह अन्य इकाइयों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा को मापता है, सप्ताह के लिए 0.37% की वृद्धि के लिए निर्धारित था। यह पिछली बार 98.92 पर था।

Stock Market Live Update:Orkla India ने RHP दाखिल किया, आईपीओ 29 अक्टूबर को खुलेगा

नॉर्वे में सूचीबद्ध औद्योगिक निवेश कंपनी ओर्कला एएसए समर्थित ओर्कला इंडिया, जो एमटीआर और ईस्टर्न स्पाइसेज ब्रांड की मूल कंपनी है, ने 23 अक्टूबर को कंपनी रजिस्ट्रार के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) दाखिल किया है ताकि अगले सप्ताह 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अभिदान के लिए अपनी आरंभिक शेयर बिक्री शुरू की जा सके।

Stock Market Live Update:डॉ रेड्डीज़ लैबोरेटरीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईटीसी होटल्स सहित अन्य कंपनियां आज अपनी तिमाही आय की घोषणा करेंगी

डॉ रेड्डीज़ लैबोरेटरीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईटीसी होटल्स, कोफोर्ज, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, ब्रिगेड होटल वेंचर्स, ईक्लर्क्स सर्विसेज, जिनकुशल इंडस्ट्रीज, लेटेंट व्यू एनालिटिक्स, एनएसीएल इंडस्ट्रीज, एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज, शांति गियर्स, सिगाची इंडस्ट्रीज, सुप्रीम पेट्रोकेम और वक्रांगी आज अपनी तिमाही आय की घोषणा करेंगी।

Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

कुछ समय के लिए बैंक निफ्टी से बचे। इंडेक्स के बजाए INDIVIDUAL शेयरों पर फोकस करें। जब तक ICICI बैंक और HDFC बैंक स्थिर नहीं होते, बैंक निफ्टी से बचें। ट्रेंड मजबूत है लेकिन शिखर पर मुनाफावसूली हुई है । सपोर्ट जोन 57,500-57,700 पर है जबकि रजिस्टेंस जोन 58,500-58,700 पर है।

Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

पहला रजिस्टेंस 26,100-26,150 (कल का HIGH, ऑप्शंस जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 26,250-26,300 (ALL TIME HIGH) पर है। पहला सपोर्ट 25,850-25,900 (कल का LOW) पर है। बड़ा सपोर्ट 25,800-25,850 (ऑप्शंस जोन) पर है । खरीदारी का जोन 25,850-25,900 पर है जबकि स्टॉप लॉस 25,800 पर है। अगर 26,100-26,150 पार ना हो पाए तभी बेचें, स्टॉप लॉस 26,200 पर रखें।

Stock Market Live Update: कोलगेट का Q2 मुनाफा 17% गिरा

दूसरी तिमाही में कोलगेट के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे । मुनाफा 17% गिरा है। आय पर भी 6.2% का दबाव रहा। हालांकि 30.6 परसेंट के साथ स्टेबल मार्जिन रहे।

Stock Market Live Update: एली लिली और सिप्ला के बीच करार

अमेरिकी फार्मा कंपनी Eli Lilly की वजन घटाने और टाइप-2 Diabetes की दवा CIPLA बेचेगी। नए ब्रांड के तहत दोनों दवाओं की बिक्री के लिए करार हुआ।

Stock Market Live Update:US के साथ जल्द ट्रेड डील की उम्मीद: पीयूष गोयल

ट्रेड डील को लेकर कॉर्मस मंत्री का बड़ा बयान देते हुए कहा अमेरिका के साथ बातचीत जारी है। जल्द ही एक fair और बेहतर डील का एलान संभव है।

Stock Market Live Update:डिफेंस को `79,000 Cr का बूस्ट

डिफेंस शेयरों में आज तगड़ा एक्शन दिख सकता है। डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने 79 हजार करोड़ रुपए के इक्विपमेंट खरीदने को मंजूरी दी है। भारतीय सेना के लिए नाग मिसाइल सिस्टम समेत कई उपकरणों की खरीद पर मुहर लगी।

Stock Market Live Update: आज कैसे मिल रहे है संकेत

भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत मिल रहे है। कैश में FIIs की हल्की बिकवाली देखने को मिली। लेकिन वायदा में जोरदार खरीदारी रही। FIIs का लॉन्ग शॉर्ट रेश्यो करीब 24% पहुंचा। गिफ्ट निफ्टी में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। आज आने वाले रिटेल महंगाई के आंकड़ों से पहले US INDICES में कल खरीदारी दिखी।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।