News Image
Money Control

Stock Market Live Update:गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, सपाट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

Published on 15/09/2025 07:34 AM

Stock Market Live Update: भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है।  FIIs की कैश और वायदा दोनों में खरीदारी देखने को मिल रही है। इंडेक्स में शॉर्ट भी काटे।  गिफ्ट निफ्टी में हल्की नरमी देखने को मिल रही है।  एशिया में मिला जुला कारोबार हो रहा है, उधर नैस्डैक शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। लेकिन डाओ जोंस पौने तीन सौ प्वाइंट फिसला है। इस बीच आज डिफेंस शेयर फोकस में रहे

Global Market CUes: एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 37.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 44,768.12 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.06 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.53 फीसदी गिरकर 25,338.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 26,448.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ3,857.23 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update:US-चीन में बनेगी बात

US-चीन दोनों देश के अधिकारी कल मैड्रिड में मिले। BTA पर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए अधिकारी मिले। अगले महीने कोरिया में ट्रंप और शी जिनपिंग मिलेंगे। चीन पहले ही US सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की जांच कर रहा है। US सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के खिलाफ एंटी डंपिंग जांच भी शामिल कर रहा है। डॉनल्ड ट्रंप इस हफ्ते ब्रिटेन की यात्रा पर जाएंगे।

Stock Market Live Update: रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार है। NATO देशों की मंजूरी का इंतजार है। चीन पर भी 50-100% का टैरिफ संभव है। रूस से तेल खरीदने के कारण चीन पर टैरिफ संभव है। यूक्रेन युद्ध खत्म होते ही टैरिफ वापस ले लिए जाएंगे।

Stock Market Live Update: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर की राय

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती को लेकर ग्लोबल स्तर पर बने नए उत्साह के चलते भारतीय बाजार तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। यूरोपीय संघ द्वारा भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिकी टैरिफ प्रस्तावों को अस्वीकार करने की खबरों से बाजार में और सुधार हुआ। अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता में प्रगति से भी शॉर्ट टर्म में बाजार में तेजी बरकरार रहने की उम्मीद है। डिफेंस शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अगली पीढ़ी की छह पनडुब्बियों की खरीद के लिए बातचीत शुरू होने से डिफेंस शेयरों में जोश आया।

Stock Market Live Update: डॉ रेड्डीज को US FDA से 5 आपत्तियां मिलीं

US FDA के एक्शन के चलते फार्मा शेयरों पर आज खास नजर रहेगी। Dr Reddy’s को Bachupally biologics facility के लिए 5 आपत्तियां मिलीं है। वहीं Alembic Pharma को Panelav फैसिलिटी के लिए क्लीन चिट मिली।

Stock Market Live Update: SEBI बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

सेबी की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले हुए। बड़ी कंपनियों के IPO में 25% मिनिमम शेयरहोल्डिंग नियमों में छूट मिली। IPO एंकर बुक के लिए पेंशन फंड्स भी रिजर्व्ड कैटगरी में शामिल होंगे। म्यूचुअल फंड्स का एग्जिट लोड 5% से घटाकर 3% करने पर फैसला लिया गया है। साथ ही REIT और InvITs को इक्विटी का दर्जा दिया गया।

Stock Market Live Update:डिफेंस प्रोक्योरमेंट मैनुअल 2025 मंजूर, फोकस में रखें डिफेंस शेयर

Stock Market Live Update:आज डिफेंस शेयर फोकस में रहेंगे। डिफेंस खरीद को आसान बनाने के लिए रक्षा मंत्री ने डिफेंस प्रोक्योरमेंट मैनुअल 2025 को दी मंजूरी है। DPM के तहत 1 लाख करोड़ के रक्षा सामान खरीदे जाएंगे।

Stock Market Live Update: आज ग्लोबल बाजार से कैसे मिल रहे है संकेत

भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में खरीदारी देखने को मिल रही है। इंडेक्स में शॉर्ट भी काटे। गिफ्ट निफ्टी में हल्की नरमी देखने को मिल रही है। एशिया में मिला जुला कारोबार हो रहा है, उधर नैस्डैक शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। लेकिन डाओ जोंस पौने तीन सौ प्वाइंट फिसला है।

Stock Market Live Update:12 सितंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

12 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ। निफ्टी आज 25,100 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। कारोबार सत्र के अंत में सेंसेक्स 355.97 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 81,904.70 पर और निफ्टी 108.50 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 25,114 पर बंद हुआ ।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।