News Image
Money Control

Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव, फोकस में Titan, Jubilant Food, Lodha, Yes Bank

Published on 07/01/2026 09:04 AM

Stock Market Live Update: बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है।  FIIs की दूसरे दिन भी हल्की बिकवाली देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी करीब 70 प्वाइंट नीचे कामकाज कर रहा। एशिया भी MIXED नजर आ रहे है। वहीं अमेरिकी INDICES में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस और S&P रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे । नैस्डैक भी आधा परसेंट से ज्यादा बढ़ा। इस बीच वेनेजुएला से 30 से 50 मिलियन बैर

Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग सेशन सेंसेक्स-निफ्टी में दिखा दबाव

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स प्री-ओपनिंग सेशन में नीचे ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स 182.81 पॉइंट्स या 0.21 परसेंट गिरकर 84,880.53 पर और निफ्टी 33.75 पॉइंट्स या 0.13 परसेंट गिरकर 26,144.95 पर था।

Stock Market Live Update: वेलस्पन कॉर्प को एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला

कंपनी को अमेरिका में सप्लाई के लिए बड़े डायमीटर वाले कोटेड लाइन पाइप की सप्लाई का एक नया एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है।इस नए ऑर्डर के साथ, भारत में बुक किए गए एडिशनल ऑर्डर Rs 3,100 करोड़ के हो गए हैं और कंसोलिडेटेड ग्लोबल ऑर्डर बुक अब Rs 23,460 करोड़ (लगभग US$ 2.6 बिलियन के बराबर) हो गई है, जिससे भारत और USA दोनों एसेट्स में साफ बिजनेस विजिबिलिटी और कंटिन्यूटी मिलती है।

Stock Market Live Update: ग्रीनएक्स वेल्थ मल्टीहोराइजन्स ऑपर्च्युनिटी फंड ने धारीवालकॉर्प में 0.65% हिस्सेदारी खरीदी

ग्रीनएक्स वेल्थ मल्टीहोराइजन्स ऑपर्च्युनिटी फंड ने वैक्स और इंडस्ट्रियल केमिकल्स ट्रेडर में 361 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 2.23 करोड़ रुपये में 61,800 शेयर (0.65 प्रतिशत हिस्सेदारी) खरीदे हैंपिछले ट्रेडिंग सेशन में, शेयर 3.62 प्रतिशत या 12.65 रुपये बढ़कर 361.75 रुपये पर बंद हुआ थाशेयर ने 02 जनवरी, 2026 और 12 मार्च, 2025 को क्रमशः 52-हफ़्ते का हाई 374.90 रुपये और 52-हफ़्ते का लो 90.50 रुपये छुआ था। अभी, स्टॉक अपने 52-हफ़्ते के हाई से 3.51 प्रतिशत नीचे और अपने 52-हफ़्ते के लो से 299.72 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है।

Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 26,125 (कल का low और 10 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 26,050-26,100 (ऑप्शंस जोन, 20 DEMA) पर है। 26,050 के नीचे अगला बड़ा सपोर्ट 25,900 पर ही आएगा। पहला रजिस्टेंस 26,200-26,250 पर रहा। बड़ा रजिस्टेंस 26,300-26,350 पर है । निफ्टी RIL और HDFC बैंक की चाल से फंस गया है।

Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में अब 59,800 का ट्रेलिंग स्टॉप लॉस रखें। 59,900-60,000 खरीदारी का जोन, 59,800 का सख्त स्टॉप लॉस रखें। 59,800 के नीचे फिसले तो लॉन्ग सौदों से बाहर हों। 59,800 के नीचे आक्रामक ट्रेडर्स शॉर्ट भी कर सकते हैं। 60,300-60,500 बहुत मजबूत रजिस्टेंस जोन है। इसके ऊपर निकले तो 61,000 का रास्ता खुलेगा।

Stock Market Live Update: HDFC Securities के नंदीश शाह की राय

HDFC Securities के नंदीश शाह के मुताबिक, भले ही नजदीकी अवधि में कुछ कमजोरी दिख रही हो, लेकिन व्यापक पोजिशनल ट्रेंड अब भी बुलिश बना हुआ है। निफ्टी अभी भी उन अहम मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है, जिन्होंने हाल के हफ्तों में लगातार सपोर्ट दिया है। उन्होंने कहा कि हालिया स्विंग हाई 26,373 तत्काल रेजिस्टेंस के तौर पर काम करेगा। वहीं, 26,100 शॉर्ट टर्म के लिए अहम सपोर्ट है।

Stock Market Live Update:HDFC Securities के नागराज शेट्टी की राय

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का मानना है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी 26,100 के आसपास मौजूद सपोर्ट से उछाल दिखाने की कोशिश कर सकता है। उनके मुताबिक, ऊपर की ओर 26,400 के पास मजबूत रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

Stock Market Live Update:मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका की राय

मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक, मजबूत Q3 बिजनेस अपडेट्स और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच खींचतान बनी हुई है। इसी वजह से निकट भविष्य में बाजार के साइडवेज या रेंज-बाउंड दायरे में कारोबार करने की संभावना बनी रह सकती है।

Global Market Cues: एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 71.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 52,245.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है। ताइवान का बाजार 0.69 फीसदी गिरकर 30,366.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 26,477.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 4,082.66 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update: ट्रंप के वेनेजुएला के अमेरिका को तेल भेजने के बयान के बाद WTI क्रूड में गिरावट जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह कहने के बाद कि वेनेजुएला अमेरिका को 30 मिलियन से 50 मिलियन बैरल प्रतिबंधित तेल "सौंपेगा" बुधवार को अमेरिकी क्रूड में 1% से ज़्यादा की गिरावट आई।

अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड (WTI) 88 सेंट, या 1.54%, गिरकर $56.25 प्रति बैरल पर आ गया, जो मंगलवार को $1.19, या 2.04% नीचे बंद होने के बाद गिरावट को और बढ़ाता है।

Stock Market Live Update: ट्रेडर्स US के ज़रूरी इकोनॉमिक डेटा का इंतज़ार कर रहे हैं, डॉलर में उतार-चढ़ाव

बुधवार को US के कई इकोनॉमिक डेटा आने से पहले डॉलर में उतार-चढ़ाव रहा, जो फेडरल रिजर्व के रेट आउटलुक का रुख तय कर सकते हैं, ट्रेडर्स इसे मौजूदा जियोपॉलिटिकल टेंशन की तुलना में करेंसी के लिए ज़्यादा अहम मानते हैं।

शुरुआती एशिया ट्रेड में करेंसी ज़्यादातर धीमी रहीं, जिसमें ऑस्ट्रेलियन डॉलर मुख्य रूप से आगे बढ़ा। यह 0.3% गिरकर $0.6717 के सेशन के सबसे निचले स्तर पर आ गया। यह महंगाई के डेटा के आने से हुआ, जो उम्मीद से कम था, हालांकि इसने जल्द ही उस नुकसान की भरपाई कर ली।

स्टर्लिंग $1.3502 पर स्थिर रहा, जबकि जापानी येन 156.63 पर थोड़ा मज़बूत था।

यूरो 0.03% बढ़कर $1.1692 पर पहुँच गया, जो पिछले सेशन में 0.3% गिरा था, जब डेटा से पता चला कि पिछले महीने यूरो ज़ोन की कुछ सबसे बड़ी इकोनॉमी में महंगाई उम्मीद से ज़्यादा धीमी हुई थी।

Stock Market Live Update: जुबिलेंट फूड का रेवेन्यू में 13.4% की बढ़त

जुबिलेंट फूडवर्क्स के Q3 अपडेट के मुताबिक कंसो रेवेन्यू में 13.4% की बढ़त देखने को मिली। मौजूदा वित्त वर्ष में सबसे कम ग्रोथ दर्ज हुआ। DOMINO INDIA की LIKE-FOR-LIKE ग्रोथ 5% रही। कंपनी ने इस तिमाही में कुल 114 नए स्टोर खोले।

Stock Market Live Update: GCPL के रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ संभव

तीसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर में स्टैंडअलोन कारोबार में डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद जताई है। वॉल्यूम ग्रोथ भी डबल डिजिट के करीब संभव है। कंपनी ने कहा धीरे-धीरे डिमांड सुधर रही है।

Stock Market Live Update:टाइटन ने ज्वेलरी बिजनेस में 41% की ग्रोथ

तीसरी तिमाही में टाइटन के ज्वेलरी और कंज्यूमर बिजनेस में 40 से 41 परसेंट की ग्रोथ संभव है। इंटरनेशनल बिजनेस में भी 79% उछाल की उम्मीद है।

Stock Market Live Update:आज कैसे मिल रहे है संकेत

बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है। FIIs की दूसरे दिन भी हल्की बिकवाली देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी करीब 70 प्वाइंट नीचे कामकाज कर रहा। एशिया भी MIXED नजर आ रहे है। वहीं अमेरिकी INDICES में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस और S&P रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे । नैस्डैक भी आधा परसेंट से ज्यादा बढ़ा। इस बीच वेनेजुएला से 30 से 50 मिलियन बैरल क्रूड मिलने के डॉनल्ड ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल में करीब दो परसेंट की गिरावट देखने को मिला। भाव 60 डॉलर के करीब आया। वहीं चांदी फिर रिकॉर्ड ऊंचाई के पास पहुंची। सोने में उछाल दिखा।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।