News Image
Money Control

Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 302.33 अंक चढ़ा, निफ्टी 25100 के निकला पार

Published on 21/08/2025 09:06 AM

Stock Market Live Update: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार के लिए सुस्त संकेत मिल रही है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली हुई। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है । एशिया में मिलाजुला कारोबार कर रहा। वही US INDICES में निचले स्तरों से रिकवरी दिखी। फिर भी नैस्डैक और S&P में हल्की कमजोरी देखने को मिली। इस बीच बीमा सेक्टर को बड़ी राहत की तैयारी है।  हेल्थ और लाइफ इंश

Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 302 अंक चढ़ा, निफ्टी 25100 के निकला पार

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 263.54 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 82,121.38 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 85.50 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 25,144.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

Stock Market Live Update: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका की राय

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, "आज की तेजी में IT सेक्टर की अगुवाई रही, जिसमें निफ्टी IT इंडेक्स 2.7% ऊपर रहा. इसके अलावा, FMCG और रियल्टी में भी 1% से अधिक की खरीदारी देखी गई।" उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से वायु सेना के लिए 97 LCA तेजस मार्क 1A लड़ाकू विमानों की 62,000 करोड़ रुपये की खरीद योजना को मंजूरी देने से डिफेंस सेक्टर की कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल के ऑनलाइन रियल मनी गेम्स पर प्रतिबंध के फैसले से गेमिंग शेयरों पर भारी दबाव रहा।

Stock Market Live Update: SBI Securities सुदीप शाह की राय

निफ्टी बैंक के लिए प्रमुख सपोर्ट 55,600-55,550 के स्तर पर है। इसके नीचे 55,400-55,350 तक गिरावट हो सकती है। वहीं, निफ्टी बैंक का रेजिस्टेंस 55,950-56,000 के स्तर पर है।

Stock Market Live Update: HDFC Securities के नागराज शेट्टी की राय

छोटी अवधि में निफ्टी का रुझान पॉजिटिव है। निफ्टी के लिए अगला रेजिस्टेंस 25,300 पर है। वहीं, इंडेक्स के लिए अब सपोर्ट 24,900 के स्तर पर है।

Stock Market Live Update: LKP Securities रुपक डे की बाजार पर राय

निफ्टी ने 25,000 के ऊपर पॉजिटिव सेशन देखा। पिछले तीन सेशन से यह 21-EMA के ऊपर है, जो तेजी का संकेत है। 24,800 के ऊपर रहने तक "गिरावट पर खरीदारी" की रणनीति अपनानी चाहिए। इंडेक्स के लिए 25,250 के स्तर पर रेजिस्टेंस है और इसके ऊपर 25,500 तक रैली हो सकती है।

Global Market Cues: आज से जैक्सन होल शुरू

दुनिया भर के सेंट्रल बैंकर जैक्सन होल में जमा हुआ। लेबर मार्केट में ट्रांजिशन पर चर्चा होगी। डेमोग्राफी, प्रोडक्टिविटी पर भी चर्चा होगी। मैक्रोइकोनॉमिक पॉलिसी भी चर्चा का मुद्दाहोगी। सेंट्रल बैंकर पॉवेल का समर्थन कर सकते हैं। जेरोम पॉवेल

शुक्रवार को भविष्य की नीति पर बोलेंगे।

Global Market Cues:एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 37.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 42,661.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.13 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.16 फीसदी चढ़कर 23,930.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 25,107.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 3,780.38 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update: इंडिया सीमेंट के लिए अल्ट्राटेक का OFS

इंडिया सीमेंट में करीब अल्ट्राटेक साढ़े छै परसेंट हिस्सेदारी बेच रहा है। आज से खुल ऑफर फॉर सेल रहा है । OFS का फ्लोर प्राइज 368 रुपये प्रति शेयर है।

Stock Market Live Update:क्लीन साइंसेस में प्रोमोटर बेचेंगे 24% हिस्सा

क्लीन साइंसेस में आज 2600 करोड़ रुपये की बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। प्रोमोटर्स की 24% हिस्सा बेचने की तैयारी है। 13% डिस्काउंट पर ब्लॉक डील संभव है।

Stock Market Live Update: MCX बांटेगी ₹30 डिविडेंड में, स्टॉक स्प्लिट को भी मिली मंजूरी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹30 प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड का प्रस्ताव रखा है और शेयरों के उप-विभाजन को भी मंजूरी दी है। यह सिफारिश आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। डिविडेंड, अगर AGM में घोषित किया जाता है, तो उन सदस्यों को दिया जाएगा जिनके नाम 8 अगस्त, 2025 (कारोबार बंद होने के समय) को डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में लाभार्थी मालिकों के रूप में दिखाई देते हैं।

Stock Market Live Update: हेल्थ, लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीरो GST संभव

बीमा सेक्टर को बड़ी राहत की तैयारी है। हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पूरी तरह GST के दायरे से बाहर हो सकते हैं । बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री ने बयान में कहा कि GoM जीरो GST का प्रस्ताव देगा। हालांकि कई राज्यों की अलग राय है। GST काउंसिल अंतिम फैसला लेगा।

Stock Market Live Update: आज के लिए क्या मिल रहे हैं संकेत

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार के लिए सुस्त संकेत मिल रही है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली हुई। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है । एशिया में मिलाजुला कारोबार कर रहा। वही US INDICES में निचले स्तरों से रिकवरी दिखी। फिर भी नैस्डैक और S&P में हल्की कमजोरी देखने को मिली।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।