News Image
Money Control

Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में दिखा दबाव, फोकस में Airtel, Lupin, RVNL, GMM Pfaudler

Published on 07/11/2025 09:04 AM

Stock Market Live Update: भारतीय बाजारों के लिए आज कमजोर संकेत मिल रहे है। FIIs की लगातार छठे दिन कैश में बिकवाली हुई। गिफ्ट निफ्टी करीब 100 प्वाइंट नीचे फिसला। एशिया भी कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं AI कंपनियों को लेकर बढ़ती फिक्र और employment के आंकड़ों से US INDICES में तेज गिरावट आई। नैस्डैक सबसे ज्यादा करीब दो परसेंट फिसला। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान आया। उन्

FADA OCTOBER DATA: अक्टूबर वाहन रिटेल बिक्री 40.5% बढ़ी

अक्टूबर वाहन रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 40.5% बढ़ी। वाहन रिटेल बिक्री 40.5% बढ़कर 40.2 लाख यूनिट रही जबकि PV रिटेल बिक्री 11.4% बढ़कर 5.57 लाख यूनिट पर रहा। 2-व्हीलर बिक्री 51.8% बढ़कर 31.5 लाख यूनिट जबकि 3-व्हीलर बिक्री 5.4% बढ़कर 1.29 लाख यूनिट पर आया है

Stock Market Live Update: रुपया गिरावट के साथ खुला

शुक्रवार को भारतीय रुपया मामूली गिरावट के साथ 88.66 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 88.62 था।

Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में दिखा दबाव

प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 217.91 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 83,091.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 65.55 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 25,443.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Stock Market Live Update:SBI Securities के सुदीप शाह की राय

SBI Securities के सुदीप शाह के मुताबिक, बैंक निफ्टी के लिए 20-डे EMA का 57,400-57,300 का दायरा तत्काल सपोर्ट बनेगा। उनके मुताबिक, अगर इंडेक्स 57,300 के नीचे फिसलता है, तो गिरावट बढ़कर 56,800 तक जा सकती है। ऊपर की ओर 57,900-58,000 का जोन मजबूत रेजिस्टेंस रहेगा।

Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 25,400-25,450 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,250-25,300 पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 25,500-25,550 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,600-25,650 पर है। पहला घंटा थोड़ा इंतजार करें और नजर रखें।

Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी ने अंडरपरफॉर्म करना शुरू किया है। बैंक निफ्टी पर हमने 10 दिन पहले ही निगेटिव नजरिया ले लिया था। लेकिन PSU बैंक और टियर-2 प्राइवेट बैंक पॉजिटिव हैं। इस समय दिक्कत ICICI बैंक और HDFC बैंक की है। ये दोनों शेयर FII बिकवाली से गिर रहे हैं। बैंक निफ्टी पर कोई ट्रेड नहीं है। चुनिंदा शेयरों में ही मौके खोजें। सपोर्ट 57,000-57,100 पर है जबकि रजिस्टेंस 57,700-57,800 पर है।

Stock Market Live Update:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की राय

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी 21EMA से नीचे फिसल गया है जो कमज़ोरी का संकेत है। हालांकि,यह 25,450 के आसपास स्थित पिछले स्विंग हाई के सपोर्ट लेवल की ओर गिर गया है। आगे अगर निफ्टी 25,450 से नीचे गिरता है तो शॉर्ट टर्म रुझान और कमज़ोर हो सकता है। दूसरी ओर अगर यह 25,450 से ऊपर बना रहता है,तो रुझान में बदलाव हो सकता है।

Stock Market Live Update:एंजेल वन के इक्विटी एनालिस्ट राजेश भोसले की राय

एंजेल वन के इक्विटी एनालिस्ट राजेश भोसले ने कहा कि अक्टूबर की तेजी के बाद बाजार ठंडे दौर में कदम रख चुके हैं। वहीं, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट एनालिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि अगर निफ्टी 25,630-25,650 के स्तर से ऊपर बना रहता है, तो इसमें तेजी लौट सकती है, जिसका रेजिस्टेंस 25,770-26,035 के आसपास होगा।

Stock Market Live Update:आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण तेल में दूसरी साप्ताहिक गिरावट

अमेरिका में अतिरिक्त आपूर्ति और घटती माँग की चिंताओं के कारण तीन दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेल की कीमतों में तेज़ी आई, हालाँकि कीमतों में गिरावट का दूसरा सप्ताह भी जारी रहने की संभावना है।

ब्रेंट क्रूड वायदा 21 सेंट या 0.33% बढ़कर 63.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 22 सेंट या 0.37% बढ़कर 59.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

प्रमुख वैश्विक उत्पादकों द्वारा उत्पादन बढ़ाने के कारण ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई में इस सप्ताह लगभग 2% की गिरावट आने की संभावना है, जो लगातार दूसरे सप्ताह की गिरावट है।

Stock Market Live Update:Pine Labs ने एंकर बुक के ज़रिए 1,754 करोड़ रुपये जुटाए

पीक XV पार्टनर्स, पेपाल, मास्टरकार्ड और टेमासेक होल्डिंग्स द्वारा समर्थित मर्चेंट कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म, पाइन लैब्स ने अपने आईपीओ लॉन्च से एक दिन पहले 6 नवंबर को एंकर बुक के ज़रिए 71 निवेशकों से 1,753.8 करोड़ रुपये से ज़्यादा जुटाए हैं।

3,900 करोड़ रुपये का यह आईपीओ, 2,080 करोड़ रुपये के नए शेयरों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1,820 करोड़ रुपये मूल्य के 8.23 ​​करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश का एक संयोजन है। यह 7 नवंबर को सार्वजनिक अभिदान के लिए खुलेगा और 11 नवंबर को बंद होगा। इसका मूल्य बैंड 210-221 रुपये प्रति शेयर होगा। इसके बाद 12 नवंबर को शेयर आवंटन की जानकारी दी जाएगी। पाइन लैब्स के शेयरों का कारोबार 14 नवंबर से शेयर बाज़ारों में शुरू होगा।

Stock Market Live Update:पीरामल फाइनेंस की आज लिस्टिंग

पीरामल फाइनेंस की आज लिस्टिंग होगी। पीरामल एंटरप्राइजेज और उसकी सब्सिडयरी पीरामल फाइनेंस के मर्जर के बाद लिस्टिंग हो रही।

Stock Market Live Update: बजाज ऑटो, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, नायका समेत अन्य कंपनियां आज आय की घोषणा करेंगी

बजाज ऑटो, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स नायका, एजिस लॉजिस्टिक्स, एस्ट्राजेनेका फार्मा, डिविस लैबोरेटरीज, जेएसडब्ल्यू सीमेंट, कल्याण ज्वैलर्स, पेट्रोनेट एलएनजी, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, सिग्नेचर ग्लोबल, स्पाइसजेट, टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स, ट्रेंट, यूएनओ मिंडा और वीए टेक वाबैग आज अपनी तिमाही आय जारी करेंगे।

Stock Market Live Update:बोनान्ज़ा के रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी की राय

बोनान्ज़ा के रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी का कहना है कि आगे चलकर, बाजार की दिशा विदेशी निवेशकों के रुख और वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के नतीजों पर निर्भर करेगी। बाजार की नजर एलआईसी के आगामी नतीजों पर है। मैक्रो इकोनॉमिक मोर्चे पर,आरबीआई के हस्तक्षेप के कारण रुपया 88.6 के आसपास स्थिर है, जबकि ग्लोबल बाजारों ने दिसंबर में ब्याज दरों में एक और कटौती की 65 फीसदी संभावना जताई जा रही है।

Stock Market Live Update:अपोलो हॉस्पिटल्स: Q2 नतीजे अनुमान से अच्छे

अपोलो हॉस्पिटल्स ने दूसरी तिमाही में अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए। मुनाफे में 25 परसेंट तो आय में 13 परसेंट का उछाल आया। मार्जिन में भी हल्की बढ़ोतरी हुई। वही ल्यूपिन के नतीजे अनुमान से अच्छे रहें। मुनाफा 73 परसेंट बढ़ा और मार्जिन मे भी जोरदार उछाल दिखा।

Stock Market Live Update: SBI Securities के सुदीप शाह की राय

SBI Securities के सुदीप शाह के मुताबिक, बैंक निफ्टी के लिए 20-डे EMA का 57,400-57,300 का दायरा तत्काल सपोर्ट बनेगा। उनके मुताबिक, अगर इंडेक्स 57,300 के नीचे फिसलता है, तो गिरावट बढ़कर 56,800 तक जा सकती है। ऊपर की ओर 57,900-58,000 का जोन मजबूत रेजिस्टेंस रहेगा।

Stock Market Live Update: 06 नवंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। निफ्टी में लोअर हाई और लोअर लो का पैटर्न बना रहा और व्यापक बिकवाली के बीच इंडेक्स 25,500 के ऊपर टिक नहीं सका। निफ्टी 4 अंक नीचे खुला था और शुरुआत में रिकवरी की कोशिश भी की, लेकिन बिकवाली लौटने से इंडेक्स दोबारा फिसल गया और अंत में गुरुवार को 87 अंक गिरकर 25,509 पर बंद हुआ।

Stock Market Live Update:आज के लिए कैसे मिल रहे है संकेत

भारतीय बाजारों के लिए आज कमजोर संकेत मिल रहे है। FIIs की लगातार छठे दिन कैश में बिकवाली हुई। गिफ्ट निफ्टी करीब 100 प्वाइंट नीचे फिसला। एशिया भी कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं AI कंपनियों को लेकर बढ़ती फिक्र और employment के आंकड़ों से US INDICES में तेज गिरावट आई। नैस्डैक सबसे ज्यादा करीब दो परसेंट फिसला। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान आया। उन्होंने कहा भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर अच्छी बात हो रही है। कहा भारत ने रुस से तेल लेना बंद किया। PM मोदी को अच्छा इंसान बताया।

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।