Published on 22/12/2025 09:59 AM
Stock Market LIVE: साल 2025 के आखिरी कारोबारी हफ्ते की शुरुआत मार्केट में तेजी के साथ हुई है। Nifty करीब 130 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आज के कारोबारी सत्र में Shriram Finance, Hindalco, Tech Mahindra, TCS और Jio Financial निफ्टी के सबसे बड़े गेनर्स के रूप में उभरे हैं। दूसरी ओर, Asian Paints, SBI Life, Bajaj Finance, Max Healthcare और Cipla के शेयरों में कुछ दबाव देख
Stock Market LIVE Updates: Shriram Finance का शेयर 4% तक उछला
NBFC श्रीराम फाइनेंस के शेयर को ट्रैक करने वाले लगभग सभी एनालिस्ट्स ने प्राइस टारगेट बढ़ा दिया है। जापान की MUFG के साथ 4.4 अरब डॉलर की डील होने के बाद ब्रोकरेज शेयर को लेकर बुलिश हैं। टारगेट प्राइस बढ़ने से श्रीराम फाइनेंस के शेयर में तेजी है। BSE पर शेयर 22 दिसंबर को सुबह के कारोबार में 4 प्रतिशत तक उछल गया।
Stock Market LIVE Updates: सोने-चांदी में रिकॉर्ड तेजी, ग्लोबल मार्केट और ब्याज दरों में कटौती से कीमतें ऑल-टाइम हाई पर
मेहता इक्विटीज के राहुल कलंत्री के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल की तीसरी ब्याज दर कटौती (25 bps) और अमेरिका में महंगाई दर गिरकर 2.7% पर आने के कारण सोने और चांदी की कीमतों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने नए लाइफटाइम हाई स्तर को छू लिया है। बैंक ऑफ जापान के नरम रुख ने भी इन कीमती धातुओं को सहारा दिया है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के लिए $4400-4425 और चांदी के लिए $67.20-68.00 का रेजिस्टेंस स्तर देखा जा रहा है। भारतीय बाजार (INR) की बात करें तो सोने को ₹1,33,550-1,33,010 पर सपोर्ट और ₹1,35,350-1,35,970 पर रेजिस्टेंस मिल रहा है, वहीं चांदी के लिए ₹2,09,810 से ₹2,10,970 का स्तर एक महत्वपूर्ण बाधा बना हुआ है।
Stock Market LIVE Updates: सेंसेक्स 480 अंक उछला, निफ्टी 26,100 के पार
भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त खरीदारी का माहौल है, जिसके चलते सेंसेक्स 480 अंकों की छलांग लगाकर और निफ्टी 26,100 के महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर ट्रेड कर रहा है। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और चौतरफा खरीददारी की वजह से बाजार के सभी सेक्टर्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। विशेष रूप से आईटी, बैंकिंग और मेटल शेयरों में तेजी की वजह से इंडेक्स नए रिकॉर्ड हाई लेवल की ओर बढ़ रहा है।
Stock Market LIVE Updates: अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को DRDO से मिली अहम तकनीक, लगा 5% का अपर सर्किट
Apollo Micro Systems के शेयरों में आज 5% का अपर सर्किट लग गया है क्योंकि कंपनी को DRDO से 'लेजर आधारित डायरेक्टेड एनर्जी वेपन' (DEW) सिस्टम के लिए दो महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (ToT) की मंजूरी मिल गई है। इस बड़ी खबर के बाद शेयर ₹249.70 के भाव पर पहुंच गया, जहां बाजार में 94,816 शेयरों के पेंडिंग बाय ऑर्डर्स हैं और कोई भी सेलर उपलब्ध नहीं है। डिफेंस क्षेत्र की इस आधुनिक तकनीक के मिलने से कंपनी की भविष्य की ग्रोथ को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह है, जिसका असर आज इसके स्टॉक पर साफ दिख रहा है।
Stock Market LIVE Updates: Jupiter Wagons में 10% का अपर सर्किट, प्रमोटर्स ने बढ़ाई हिस्सेदारी
रेलवे सेक्टर की दिग्गज कंपनी Jupiter Wagons के शेयरों में आज सुबह के कारोबार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है और यह करीब 9-10% ऊपर ट्रेड कर रहा है। इस उछाल की मुख्य वजह कंपनी के प्रमोटर्स द्वारा अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना है। प्रमोटर्स ने 'वारंट कन्वर्जन' के जरिए कंपनी में 0.5% हिस्सेदारी और खरीदी है। बाजार ने प्रमोटर्स के इस भरोसे का स्वागत किया है, जिससे ट्रेडिंग के पहले ही घंटे में स्टॉक में भारी हलचल देखने को मिल रही है।
Stock Market LIVE Updates: निफ्टी ने 26,100 का आंकड़ा किया पार, GE Vernova में 10% की उछाल
पावर इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी GE Vernova T&D India के शेयरों में आज जबरदस्त खरीदारी देखी जा रही है। कंपनी को AESL Projects से एक बड़ा 'मल्टी-ईयर' कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस खबर के आते ही शेयर के भाव 10.13% तक उछल गए और यह ₹3,223.80 के स्तर पर पहुंच गया।
Stock Market LIVE Updates: निफ्टी 26,000 के पार, IT शेयरों में दिखा जोश
सोमवार, 22 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार ने वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के दम पर जबरदस्त शुरुआत की है। निफ्टी ने 26,050 के स्तर के साथ ट्रेड शुरू किया, जो इसकी मजबूती को दिखाता है। वहीं सेंसेक्स सेंसेक्स 270 पॉइंट ऊपर खुला। बाजार के शरुआती रुझानों में आज चौतरफा खरीदारी दिख रही है।
Stock Market LIVE Updates: रुपये में फिर गिरावट, डॉलर के मुकाबले 89.54 पर खुला
विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती और घरेलू बाजार से विदेशी निवेशकों (FPIs) की लगातार निकासी का असर भारतीय रुपये पर साफ दिख रहा है। सोमवार को रुपया पिछले बंद स्तर 89.27 के मुकाबले 27 पैसे कमजोर होकर 89.54 पर खुला। दिसंबर के महीने में रुपया भारी दबाव में रहा है और हाल ही में इसने 91 के स्तर को भी छुआ था। जानकारों के अनुसार, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देरी और बढ़ते ट्रेड डेफिसिट की वजह से रुपये की सेहत में फिलहाल सुधार की संभावना कम नजर आ रही है।
Stock Market LIVE Updates: फोर्टिस हेल्थकेयर ने बेंगलुरु के 'People Tree Hospital' को खरीदने का एलान, शेयरों पर दिखेगा असर
हेल्थकेयर सेक्टर की दिग्गज कंपनी Fortis Healthcare के शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनी ने बेंगलुरु के यशवंतपुर में स्थित 'People Tree Hospital' को चलाने वाली कंपनी, TMI Healthcare की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए अंतिम समझौता कर लिया है। 125 बेड्स वाले इस अस्पताल के अधिग्रहण से बेंगलुरु जैसे प्रमुख बाजार में फोर्टिस की मौजूदगी और मजबूत होगी। इस रणनीतिक विस्तार की खबर का पॉजिटिव असर आज कंपनी के स्टॉक पर पड़ सकता है।
Stock Market LIVE Updates: Titagarh Rail पर मॉर्गन स्टैनली ने दी सावधानी बरतने की सलाह, घटाई रेटिंग
दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने Titagarh Rail के शेयरों पर अपनी रेटिंग घटा दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1017 से कम करके ₹771 कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 3 महीनों में इस शेयर ने सेंसेक्स के मुकाबले 21% कमजोर प्रदर्शन किया है। हालांकि कंपनी का पैसेंजर ट्रेन सेगमेंट अच्छा कर रहा है, लेकिन मुख्य कमाई वाले 'फ्रेट सेगमेंट' (मालगाड़ी डिब्बे) में पिछले कुछ समय से कोई बड़ा ऑर्डर नहीं मिला है, जिससे भविष्य की कमाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसी वजह से ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Stock Market LIVE Updates: अशोक लेलैंड पर नोमुरा का पॉजिटिव रुख
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने Ashok Leyland को 'Buy' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹174 से बढ़ाकर ₹196 कर दिया है। नोमुरा का मानना है कि कमर्शियल व्हीकल सेक्टर में अब सुधार के स्पष्ट संकेत दिख रहे हैं और वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही (H2FY26) से कंपनी की ग्रोथ डबल डिजिट (10% से ज्यादा) में रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-28 के दौरान कंपनी की प्रति शेयर कमाई (EPS) 18% की सालाना दर से बढ़ सकती है, जिससे मौजूदा भाव पर इस शेयर का वैल्यूएशन काफी आकर्षक नजर आ रहा है।
Stock Market LIVE Updates: जेफरीज ने भी बढ़ाया श्रीराम फाइनेंस का टारगेट प्राइस
दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने Shriram Finance पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹1080 कर दिया है। जेफरीज के मुताबिक, MUFG बैंक द्वारा ₹3,960 करोड़ के निवेश से कंपनी की पूंजी बढ़कर 30% हो जाएगी, जिससे इसे 'AAA' क्रेडिट रेटिंग मिलने की संभावना बढ़ गई है। यह रेटिंग कंपनी को MSME और नए वाहनों के मार्केट में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी। हालांकि, इस निवेश से प्रति शेयर कमाई (EPS) में 6-7% की मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन कंपनी की बुक वैल्यू (BVPS) में 20-25% की बड़ी बढ़त देखने को मिलेगी, जो लॉन्ग-टर्म के लिए एक पॉजिटिव संकेत है।
Stock Market LIVE Updates: Varun Beverages ने किया दक्षिण अफ्रीकी कंपनी 'Twizza' का अधिग्रहण; शेयरों पर रहेगी नजर
पेप्सीको के सबसे बड़े बॉटलर Varun Beverages के शेयरों में आज जबरदस्त हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनी के बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख कोल्ड ड्रिंक कंपनी 'Twizza Proprietary Ltd' में 100% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। यह सौदा करीब 1,118.7 करोड़ रुपये (2,095 मिलियन दक्षिण अफ्रीकी रैंड) की एंटरप्राइज वैल्यू पर हुआ है। इस अधिग्रहण के जरिए वरुण बेवरेजेज अब दक्षिण अफ्रीकी बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है, जिसका पॉजिटिव असर आज इसके स्टॉक पर दिख सकता है।
Stock Market LIVE Updates: कैसी रहेगी निफ्टी की चाल?
पिछले चार दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को बाजार ने वापसी की थी, लेकिन अभी भी कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं। निफ्टी के लिए 26,000 का स्तर पार करना बड़ी चुनौती है, जहां उसे लगातार रेजिस्टेंस मिल रहा है। विदेशी निवेशकों (FIIs) की कम भागीदारी के कारण बाजार फिलहाल एक सीमित दायरे में रह सकता है। नीचे की तरफ 25,700 और ऊपर की तरफ 26,100-26,200 का लेवल अहम रहेगा। वहीं बैंकिंग इंडेक्स में मजबूती के लिए 59,500 के स्तर को पार करना जरूरी है।
Stock Market LIVE Updates: वेनेजुएला पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, कच्चे तेल की कीमतों में दिखी उछाल
अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के एक तेल टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है और अब वे एक दूसरे टैंकर का भी पीछा कर रहे हैं। अगर अमेरिका का यह ऑपरेशन सफल होता है, तो पिछले दो हफ्तों में यह इस तरह की तीसरी बड़ी कार्रवाई होगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई रुकने के डर से कच्चे तेल (Oil) की कीमतों में तेजी आने लगी है। अमेरिका की इस सख्ती का सीधा असर दुनिया भर के तेल बाजार पर पड़ रहा है।
Stock Market LIVE Updates: नोमुरा ने बढ़ाया श्रीराम फाइनेंस का टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने 'श्रीराम फाइनेंस' के शेयरों पर अपना भरोसा जताते हुए 'Buy' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹1140 कर दिया है। नोमुरा का मानना है कि MUFG बैंक की हिस्सेदारी बढ़कर 20% होना और बोर्ड में दो नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टरों का शामिल होना कंपनी के लिए एक बड़ा पॉजिटिव संकेत है। रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही इक्विटी पर रिटर्न (ROE) में 3.4% की मामूली कमी आ सकती है, लेकिन कंपनी की बुक वैल्यू (BVPS) में 24% की शानदार बढ़त होने की उम्मीद है। इसके साथ ही, एसेट्स पर रिटर्न (ROA) बढ़कर 3.7% तक पहुंच सकता है। नोमुरा ने कंपनी की विकास क्षमता को देखते हुए वित्त वर्ष 2028 (FY28) के लिए इसके एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) की ग्रोथ का अनुमान 17% से बढ़ाकर 20% कर दिया है।
Stock Market LIVE Updates: GIFT Nifty से शानदार संकेत, बढ़त के साथ शुरुआत की उम्मीद
भारतीय शेयर बाजार के लिए इस सप्ताह की शुरुआत काफी उत्साहजनक होने वाली है। GIFT Nifty शुक्रवार के क्लोजिंग लेवल से करीब 130 अंकों के ऊंचे प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यह स्पष्ट संकेत देता है कि दलाल स्ट्रीट पर आज कारोबार की शुरुआत 'गैप-अप' के साथ हो सकती है। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक माहौल के बीच भारतीय सूचकांक पिछले शुक्रवार की तेजी को जारी रखेंगे।
Stock Market LIVE Updates: GIFT Nifty से शानदार संकेत, बढ़त के साथ शुरुआत की उम्मीद
भारतीय शेयर बाजार के लिए इस सप्ताह की शुरुआत काफी उत्साहजनक होने वाली है। GIFT Nifty शुक्रवार के क्लोजिंग लेवल से करीब 130 अंकों के ऊंचे प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यह स्पष्ट संकेत देता है कि दलाल स्ट्रीट पर आज कारोबार की शुरुआत 'गैप-अप' के साथ हो सकती है। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक माहौल के बीच भारतीय सूचकांक पिछले शुक्रवार की तेजी को जारी रखेंगे।
Stock Market LIVE Updates: आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?
आज के कारोबारी सत्र में बाजार की हलचल के बीच कई दिग्गज शेयर अपने महत्वपूर्ण कॉरपोरेट अपडेट्स के कारण फोकस में रहेंगे। Tata Chemicals कंपनी की सिंगापुर स्थित 'नोवाबाय' में 100% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा के बाद इसके शेयरों पर नजर रहेगी। यह डील करीब 260 करोड़ रुपये में हुई है। सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी RITES ने बोत्सवाना सरकार के साथ रेलवे और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण के लिए हाथ मिलाया है, जिससे आज इसमें एक्शन दिख सकता है।टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी Tata Steel ने अपनी विदेशी सहायक कंपनी T-Steel Holdings में ₹1,354 करोड़ का निवेश किया है। हालांकि, जमशेदपुर टैक्स बॉडी की ओर से मिले भारी जुर्माने के नोटिस का असर भी स्टॉक पर दिख सकता है।
Stock Market LIVE Updates: गिरावट पर लगा ब्रेक, रिकवरी के साथ 26,000 के करीब निफ्टी
वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों ने भारतीय शेयर बाजार में पिछले चार दिनों से जारी गिरावट के सिलसिले को थाम लिया है। शुक्रवार के सत्र में निफ्टी ने शानदार वापसी करते हुए करीब 150 अंकों की बढ़त बनाई और 25,966 के स्तर पर बंद हुआ, जो दिन के उच्चतम स्तर के बेहद करीब था। बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल रहा, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि निफ्टी के 50 में से 40 से ज्यादा शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।