Published on 12/05/2025 09:04 AM
Stock Market Live Updates: भारत-पाक, रूस -यूक्रेन तनाव से लेकर टैरिफ वॉर तक सभी चिंताएं दूर होने की उम्मीद से बाजार जोश में नजर आ रहा है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 500 प्वाइंट का उछाल आया। एशियाई बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है। डाओ फ्यूचर्स में 400 प्वाइंट का उछाल आया। नैस्डैक फ्यूचर्स भी करीब दो परसेंट ऊपर कामकाज करता दिखा। इस बीच आज 12 बजे भारत और पाकिस्तान के DGMO की बा
Stock Market Live Updates:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 1400 अंक चढ़ा
प्री-ओपनिंग में बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1,425.97 अंक यानी 1.79 फीसदी की बढ़त के साथ 80,880.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 426 अंक यानी 1.77 फीसदी की बढ़त के साथ 24,450 पर नजर आया।
Stock Market Live Updates : माधवी अरोड़ा की बाजार पर राय
एमके ग्लोबल की चीफ इकोनॉमिस्ट माधवी अरोड़ा ने सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में कहा, "हमें उम्मीद है कि इस साल रक्षा खर्च में बढ़ोतरी होगी। हालांकि किसी भी तरह का युद्ध महंगाई के लिए चिंता का मुद्दा है, लेकिन हमारा अनुमान है कि इस साल भारत की महंगाई 3.4 फीसदी पर सीमित रहेगी।" बाजार जानकारों का ये भी कहना है कि हालांकि भारत-पाक तनाव का बाजार पर शॉर्ट टर्म असर पड़ने की संभावना है, लेकिन विदेशी संस्थागत निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से हो रही लगातार खरीदारी से इंडेक्स को सपोर्ट मिल सकता है।
Global Market :ट्रंप का मिडल ईस्ट दौरा
आधिकारिक दौरे पर सऊदी अरब, कतर और यूएई जाएंगे। इजराइल-गाजा युद्ध, क्रूड, व्यापार, निवेश पर चर्चा होगी। एल्यूमिनियम और स्टील पर 10% टैरिफ हटाने की चर्चा संभव है। 13 मई को रियाद में सऊदी-अमेरिका निवेश फोरम की बैठक होगी। ABC रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन कतर के शाही परिवार से लग्जरी बोइंग 747-8 स्वीकार कर सकते हैं।
Global Market :इस हफ्ते क्या है खास
इस हफ्ते Walmart, Alibaba और JD.Com के नतीजे आएंगे। मंगलवार को अमेरिका की महंगाई के आंकड़े जारी होंगे। गुरुवार को US रिटेल सेल्स, PPI और बेरोजगारी के आंकड़े आएंगे। शुक्रवार को मई के लिए प्रलिमिनरी कंज्यूमर सेंटिमेंट डेटा आएंगे ।
Global Market Cues: एशियाई बाजारों में तेजी
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 463.50अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 37,519.80 के आसपास दिख रहा है। ताइवान का बाजार 1.06 फीसदी चढ़कर 21,136.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 23,092.14 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 3,360.34 के स्तर पर दिख रहा है।
Stock Market Live Updates: ब्रेंट का भाव 64 डॉलर के पार निकला
ब्रेंट का भाव 64 डॉलर के पार निकला है। सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी है। सोने का भाव 3300 डॉलर के नीचे फिसला है।सोना 1 हफ्ते के निचले स्तरों पर पहुंचा है। सेफ हेवन मांग घटने से सोने में गिरावट देखने को मिली। रिकॉर्ड हाई से सोने का भाव 7-8% गिरा है।
Stock Market Live Updates: यस बैंक में 20% हिस्सेदारी खरीदेगा SMBC
यस बैंक में जापान का सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन 20 परसेंट हिस्सेदारी खरीदेगा। करीब 8,890 करोड़ में SBI 13.19% हिस्सा बेचेगा।वहीं AXIS BANK, HDFC BANK, और ICICI BANK समेत दूसरे बैंक 6.81% हिस्सेदारी बेचेंगे।
Stock Market Live Updates: जून सीरीज से वायदा में 5 नई कंपनियां आएंगी
जून सीरीज से वायदा में 5 नई कंपनियां शामिल होंगी। BDL, मझगांव डॉक, RVNL, KAYNS और मैनकाइंड में वायदा ट्रेडिंग होगी।
Stock Market Live Updates: 9 मई को कैसी रही थी बाजार की चाल
भारतीय इक्विटी इंडेक्स 9 मई को कमजोर रुख के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 24,000 पर आ गया है। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 880.34 अंक या 1.10 प्रतिशत गिरकर 79,454.47 पर और निफ्टी 265.80 अंक या 1.10 प्रतिशत गिरकर 24,008.00 पर बंद हुआ।
Stock Market Live Updates: डॉ रेड्डीज का मुनाफा 22% बढ़ा
चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। मुनाफे में 22 परसेंट का उछाल आया। आय भी साढ़े 8 परसेंट से ज्यादा बढ़ी है। मार्जिन में 5 परसेंट का उछाल देखने को मिला।
Stock Market Live Updates:अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील हुई
अमेरिकी और चीन के बीच टैरिफ वॉर को लेकर डील हुई। जिनेवा में दोनों देशों के बीच बातचीत हुई। हालांकि अभी डील के ब्यौरे जारी नहीं हुए हैं । उधर डॉनल्ड ट्रंप ने कहा फार्मा पर टैरिफ के लिए आज शाम EXECUTIVE ऑर्डर पर दस्तखत करेंगे।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।